आज ग्राम पंचायत दुगोर के नवनिर्वाचित सरपंच श्री महेंद्र सिंह जी के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में ग्राम पंचायत विकास, प्रगति और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करे।
आज ग्राम पंचायत पुनासा के नवनिर्वाचित सरपंच श्री राजेंद्र सिंह जी के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ एवं उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शुभं करोति कल्याणम आरोग्यं धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धि विनाशाय दीपज्योति नमोsस्तुते ।
मां लक्ष्मी सभी के सारे दुख दूर करे और सभी के जीवन में नई रोशनी लेकर आए।
दिपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।।
पूर्व RTDC चेयरमैन श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस कठिन समय में धर्मेंद्र सिंह जी एवं राठौड़ परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान दे और परिवार को यह वज्रपात सहने का संबल दें।
@DharmendraS_inc
धन-धान्य और आरोग्यता से पूरित पवित्र पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।
आज परमहंस सतगुरुदेव श्री श्री 1008 श्री मूर्तिराम जी महाराज के निर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर श्री करुणामूर्ति धाम, भादवासी पहुंचकर सतगुरुदेव भगवान के पावन श्रीचरणों में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रामस्नेही संतों की सेवा कर पुण्यलाभ अर्जित किया।
भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार, राष्ट्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳
महान संत, आदिकवि और पवित्र महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने रामायण के माध्यम से समाज को धर्म, मर्यादा और मानवता का मार्ग दिखाया, जो युगों-युगों तक प्रासंगिक रहेगा।
अमृत पर्व "शरद पूर्णिमा' की हार्दिक शुभकामनाएं...।
चंद्रमा की अमृत किरणें आप सभी के जीवन में आरोग्यता एवं समृद्धि की वर्षां करें ऐसी कामना करता हूं!
#butatidham
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री भैरोंसिंह शेखावत जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
जनसेवा, सुशासन और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
“राजसिंह राणा रा, जाको जस जग जाण।
धरम राख्यो मेवाड़ रो, बढ़ायो कुल री शान॥”
हिन्दू मंदिरों, धार्मिक स्वतंत्रता, कला साहित्य एवं संस्कृति के रक्षक, निर्भीक, साहसी, कुशल राज्य प्रबंधक एवं प्रजावत्सल, विजय कटकातु उपाधि प्राप्त महाराणा राज सिंह जी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
आज विजयदशमी के पावन पर्व पर जयपुर के चांद बिहारी में श्री प्रताप युवा शक्ति द्वारा आयोजित भव्य शस्त्र-शास्त्र पूजन समारोह एवं पथ संचलन में सम्मिलित हुआ।
#butatidham