सरकारी संस्थाओं में किसी भी कंपनी को कार्य देने की एक निर्धारित और पारदर्शी प्रक्रिया होती है, जिसमें तकनीकी क्षमता, अनुभव और कार्यकुशलता का परीक्षण किया जाता है।
लेकिन राहुल गांधी ने हमेशा की तरह तथ्यों से ज्यादा राजनीति को महत्व देते हुए COEMPT EDUTECK PVT. LTD. को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यह कंपनी इतनी ही “विवादित” थी, तो कांग्रेस शासित राज्यों के विश्वविद्यालयों ने इसी कंपनी को बार बार कार्य क्यों दिए?
दस्तावेजी प्रमाण बताते हैं कि तेलंगाना और कर्नाटक जैसे कांग्रेस शासित राज्यों के कई विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों ने COEMPT के साथ समझौते किए और तकनीकी सेवाओं के लिए उसे नियुक्त किया। इतना ही नहीं, Telangana State Health University ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी के कार्यों की सराहना भी की है।
क्या राहुल गांधी अब कांग्रेस सरकारों पर भी वही आरोप लगाएंगे जो वे केंद्र सरकार पर लगा रहे हैं?
या फिर उनका उद्देश्य केवल छात्रों और अभिभावकों के मन में भ्रम और अविश्वास पैदा कर राजनीतिक सुर्खियां बटोरना है?
देश का छात्र वर्ग राजनीतिक प्रोपेगेंडा का माध्यम नहीं बनना चाहिए। शिक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर जिम्मेदार राजनीति की आवश्यकता है, न कि आधे अधूरे तथ्यों के आधार पर भय और भ्रम फैलाने की।
#LiarRahulGandhi
#BaselessAllegationByCongress
#CongressFakeNarrative
पटना आगमन पर मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का मा. मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी भी उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ यह आगमन कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार करेगा।
#NDA4Bihar
माननीय श्री @samrat4bjp जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु प्रभावी प्रयास सुनिश्चित होंगे।
सुदृढ़ नीति-निर्माण, स्पष्ट प्राथमिकताएं और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के साथ नई सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए पूर्णतः संकल्पित है।
इसी भावना के साथ आपको पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda जी ने श्री @sanjay_saraogi, विधायक को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आपका नेतृत्व निश्चित ही बिहार भाजपा को स्वर्णिम कार्यकाल की ओर ले जाएगा। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पूजनीय बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी सदैव मानवता के पक्षधार रहे और अमानवीयता के उन्मूलन के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने हमें यह संदेश दिया कि शिक्षित बनो, संगठित बनो और मानवता के पक्ष में संघर्ष करो। श्रद्धेय बाबा साहब अंबेडकर जी के विचार आज भी हमें समाज के हर वंचित और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रेरित करते हैं।
पूज्य बाबा साहब अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व कोटि-कोटि नमन!
भारत की यह उपलब्धि है,
सुनकर कण्ठस्थ कर लेना एक ऐसी विधि जो
कभी “Hack” नहीं हो सकती और
इसका पारायण उस विषय के विद्वान के सामने होता है,
तो उसको प्रामाणिकता भी मिल जाती है,
तो उसके बाद “corrupt” भी नहीं हो सकती,
इसके लिए की जाने वाली साधना ऐसी की Hang होने का तो प्रश्न ही नहीं,
यह भारत में प्राचीन समय से चली आ रही परम्परा है मतलब जीती जागती Ai ही है ।
काशी तो इसका पहले से केन्द्र रहा है और आज भी ऐसे कई विद्वान मौजूद हैं , जिसकी परम्परा को “देवब्रत रेखे” ने आगे बधाई है ।
अभिनन्दन भारत 🇮🇳
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में माननीय उद्योग मंत्री श्री @DilipJaiswalBJP जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको आरोग्यता, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें।
निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. @DrPremKrBihar जी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका अनुभव और नेतृत्व बिहार की लोकतांत्रिक परंपरा को नई ऊर्जा देगा।
विकास भवन में उद्योग विभाग, बिहार सरकार के मंत्री के रूप में माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. @DilipJaiswalBJP जी ने पदभार ग्रहण किया।
निश्चित ही आप अपने कर्तव्यों का सुचारू रूप से और पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर—बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा देंगे।
पीएम मोदी जी की दृष्टि और संगठन की कार्यसंस्कृति से प्रेरित यह नई शुरुआत प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
हार्दिक शुभकामनाएँ!
आज जाले विधानसभा क्षेत्र के नगर डीह, काजीबहेड़ा एवं धमाद चौक में व्यापक जनसंपर्क किया।
जाले की जनता के स्नेह, विश्वास और समर्थन से मिला उत्साह अद्भुत रहा हर गली, हर द्वार पर विकास और विश्वास का माहौल स्पष्ट झलकता है।
आप सभी के आशीर्वाद से ही जाले के सर्वांगीण विकास का संकल्प साकार होगा 6 नवंबर को EVM के क्रमांक 2 पर कमल का बटन दबाएँ और बिहार में फिर एक बार विकास की गूंज को बुलंद करें।
#nda4bihar #biharkindasarkar #jalemangejibesh
स्टार्टअप से लेकर सरकारी नौकरियों तक, हर दिशा में अवसरों के द्वार खुले हैं। एनडीए का लक्ष्य हर युवा के हाथ में ताकत देना है।
अब वक्त है इस गति को और तेज़ करने का आगामी 6 नवंबर को EVM के क्रमांक 2 पर कमल का बटन दबाएं, और एनडीए को विजयी बनाएं।
#NDA4Bihar#JaleMangeJibesh #BiharkiNDAsarkar #आएगी_NDA #6thNovember #14thNovember #NarendraModi #biharvikaskepathpar
जाले विधानसभा के कुम्हरौली में NDA कार्यकर्ता अभियान के दौरान सम्मानित बुजुर्गों का आशीर्वाद तथा युवाओं का ऊर्जावान उत्साह प्राप्त हुआ।
हमारा स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रत्येक घर तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचें, हर युवा को अवसर मिले, हर परिवार सुरक्षित और समृद्ध हो और विकास की यात्रा एक क्षण के लिए भी न रुके।
आगामी 6 नवंबर को EVM के क्रमांक 2 पर कमल का बटन दबाकर NDA को विजयी बनाइए ताकि विकास, विश्वास और सुशासन का यह अभियान पूरे वेग से आगे बढ़ता रहे।
इस दौरान एनडीए कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।
#NDA4Bihar #JaleMangeJibesh