राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था आज गंभीर संकट से गुजर रही है। कोटा में 5 और बीकानेर में 2 प्रसूताओं की मौत, कई की किडनी फेल एवं जोधपुर में कई प्रसूताओं की गंभीर स्थित ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।
सबसे दु:खद यह है कि पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से केवल बेतुकी बयानबाजी की जा रही है। सिजेरियन जैसी चिकित्सकीय आवश्यकता और महिलाओं के दर्द पर गैर-जिम्मेदार टिप्पणियां करना घोर असंवेदनशीलता है। कोई भी ऑपरेशन का निर्णय डॉक्टर्स की चिकित्सकीय सलाह से होता है।
राजस्थान की जनता के भीतर इस पूरी स्थिति को लेकर गहरा आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी इस संवेदनशील मुद्दे पर पीड़ित परिवारों और आम जनता के साथ खड़ी है। आवश्यकता दोषियों को बचाने की नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को तत्काल सुधारने की है। क्योंकि प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं। मरीज परेशान हैं, निजी अस्पताल भुगतान के अभाव में RGHS के मरीजों का इलाज करने से बच रहे हैं, दवाइयों और इंजेक्शनों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं और जवाबदेही लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा।
@GovindDotasra जी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
देश के युवाओं के भविष्य को बचाने की इस लड़ाई में
आज. AICC सचिव एवं पूर्व IYC अध्यक्ष
@srinivasiyc BV जी 📍सीकर में प्रेसवार्ता करेंगे।
हर पेपर लीक सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों पर हमला है। 💯
नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi जी के नेतृत्व में चल रहा #ChhatronKiGoonj अभियान अब देश के हर छात्र की आवाज़ बन चुका है। ✊🏻🇮🇳
युवाओं की बुलंद आवाज़, आदरणीय श्री @RahulGandhi जी आ रहे हैं कोटा!
📄 पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे गंभीर मुद्दों पर होगी सीधी बात।
🗓️ बुधवार, 17 जून 2026
🕠 प्रात: - 11.15 बजे
📍 दशहरा मैदान, कोटा
#ChhatronKiGoonj#RahulGandhi#jaipur#Kota
आज दौसा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री,कांग्रेस नेता स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। @SachinPilot#rajeshpilot
जयपुर के खो नागोरियन क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
LoP Shri @RahulGandhi ji paid his last respects to former IYC Incharge, AICC Secretary Shri Suraj Hegde ji in Bengaluru, Karnataka.
Heartfelt condolences to his family, friends and loved ones. Om Shanti. 🙏
अजमेर ग्रामीण ज़िले की नसीराबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे छोटे भाई श्री शिवप्रकाश गुर्जर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ShivprakashGjr
भाजपा सरकार मस्जिद और मंदिरों को तो तोड़ सकरी है लेकिन अपने विधायक से JDA की जमीन का कब्जा नही छुड़वा सकती।
मुख्यमंत्री जी चाहो तो 5 दिन इंटरनेट बंद कर दो लेकिन आपके विधायक से अवैध कब्जा छुड़वा दो।
@BhajanlalBjp@BMacharyaBJP
सार्थक 18 साल का है - पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं।
उसने और उसके साथी निसर्ग ने वो कर दिखाया जो देश के बड़े मीडिया हाउस, खोजी पत्रकार नहीं कर पाए - CBSE और COEMPT की मिलीभगत को देश के सामने रख दिया।
मोदी जी चाहते हैं हमारे युवा reels बनाते रहें, पकौड़े तलते रहें, सवाल न पूछें, आँखें न खोलें। पर इन बच्चों ने सवाल भी पूछे। और जवाब भी ढूँढ निकाले।
देश का 18 साल का बच्चा CBI से तेज़ निकला - नौजवानों की ये जीत सही मायने में सरकार की हार है।
यही है भारत की असली युवा शक्ति - जिज्ञासु, जागरूक, जानकार। और याद रखिए, देश का भविष्य किसी बहकावे में नहीं आएगा।
सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की मूर्ति अनावरण एवं विशाल किसान सम्मेलन:-
इस गौरवपूर्ण अवसर पर AICC महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री @SachinPilot जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर सभा को संबोधित करेंग
पीपल्दा से विधायक श्री चेतन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु प्रदान करें। आपके सुखद, समृद्ध एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@Chetanpatelkota
12 वर्षों की गरीब-विरोधी आर्थिक नीतियों और compromised विदेश नीति ने आज देश को ऐसे हालात में ला खड़ा कर दिया है जहाँ लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को लकड़ी के ज़हरीले धुएं की तरफ धकेल दिया गया है।
उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दिया गया। उसपर पिछले 3 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹89 बढ़ा दिया गया - मतलब, पहले दाम बढ़ाओ, फिर सब्सिडी घटाओ, गरीबों का चूल्हा बुझाओ।
प्रवासी मजदूरों की जीवनरेखा, 5 किलो का सिलेंडर भी ₹323 महंगा कर दिया - वो कमाएगा क्या, खाएगा क्या, और बचाएगा क्या?
अरबपति मित्रों को लाखों करोड़ों की कर्ज़माफ़ी दिलाना और गरीबों को अपनी नाकामियों का बिल थमाना - ये लूट का मोदी मॉडल है।
मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे? क्या आपकी बनाई इस चरमराती अर्थव्यवस्था की कीमत मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही चुकाएंगे?
जनजातीय अस्मिता के प्रतीक, मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आदिवासी आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले लोकनायक बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आदिवासी समाज को स्वाभिमान एवं आत्मगौरव से सम्पन्न बनाने और उनके अधिकारों की रक्षार्थ हेतु आपके द्वारा किए गए संघर्ष, अदम्य साहस और योगदान युगों-युगों तक याद किए जाएंगे।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका चिंतन आज वर्तमान में भी प्रासंगिक है। उनकी विचारधारा तथा संघर्ष प्रेरणा देता है और राह दिखाता है।