जब लोकतंत्र में अपने अधिकारों की बात करने वाले छात्रों को संवाद की जगह लाठियाँ मिलें, तो यह सिर्फ़ छात्रों पर नहीं, बल्कि देश के भविष्य पर प्रहार है। लोकतंत्र की ताकत युवाओं की आवाज़ सुनने में है, उसे दबाने में नहीं। छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है, न कि उनकी आवाज़ को बलपूर्वक कुचलना।
सत्ता के बिना भी संगठन बना रहे। अगर इसका उदाहरण देखना है तो उ. प्र. में अपना दल को देखो विचारधारा की तागत और लीडर पल्लवी पटेल।।
#pallavipatel#UttarPradesh
पिछड़े समाज से आने वाली विधायक पल्लवी पटेल जी को बाल पकड़ कर गाड़ी में जबरन बैठाया जाता है!
ये घोर निंदनीय है!
SC ST OBC की हक की बात सामंतियों को पचती क्यों नहीं है?
भाजपा ने पूरे देश को ग़ुलाम बना लिया है.
शिक्षा व्यवस्था को वैसे ही बर्बाद किया है जैसा मैकाले ने किया था.
अर्थव्यवस्था को वैसे ही खोखला किया है जैसे अंग्रेजों ने किया था.
वैसे ही टैक्स लगाया जैसे अंग्रेज़ लगाते थे.
अब देशभक्तों को जेल भेज रही है जैसे अंग्रेज़ भेजते थे.
#SonamWangchuk
#SonamWangchukArrested
उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्रोफेसरों को चिकित्सा अवकाश (मेडिकल लीव) का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जबकि सरकारी महाविद्यालयों के शिक्षकों को यह सुविधा प्रदान की जा रही है? जबकि दोनों ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा गवर्न होते हैं और उनके सेवा शर्तों में असमानता है |
इस प्रकरण पर उच्च शिक्षा मंत्री और सरकार से पिछले विधान सभा सत्र में मेरा कार्यवाही के संबंध पर सवाल था कि क्या सरकार इस भेदभाव को समाप्त कर विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों को भी चिकित्सा अवकाश का लाभ प्रदान करने हेतु कोई कदम उठाने की योजना बना रही है?
या सरकार के अनुसार विश्वविद्यालय के शिक्षक बीमार नहीं होते।
आज सरकार कि तरफ से प्राप्त जवाब....
अत्याचार और शोषण के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज़ बुलंद करने वाली, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई की प्रतीक, करोड़ों वंचितों-शोषितों की प्रेरणा स्रोत एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका संघर्ष और त्याग हमें सदैव अन्याय के खिलाफ खड़े होने की शक्ति देता रहेगा।
अगस्त माह की राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्षों की मासिक बैठक में संगठन को मज़बूत करने पर विचार-विमर्श हुआ।
अपना दल (कमेरावादी) सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर अग्रसर...
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षक व वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
तथागत गौतम बुद्ध के ‘समता और समानता’ के मूल विचारों और महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक सुधारों से प्रेरित होकर, इस देश के लोकतांत्रिक इतिहास में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले महान समाज सुधारक, विचारक और लोककल्याणकारी शासक छत्रपति शाहूजी महाराज ने हमेशा दबे-कुचले, वंचित और पिछड़े वर्ग के उत्थान को अपने शासन का मूल मंत्र बनाया।
ऐसे युगद्रष्टा महामना की जन्म जयंती कार्यक्रम के अवसर पर बाराबंकी में सहभागिता कर उनके विचारों को स्मरण करना और जनमानस तक पहुँचाना हमारे लिए गर्व का विषय है।
"नमन उस राजा को, जिसकी सल्तनत में हर गरीब, हर वंचित को मिला इंसाफ और शिक्षा का हक।
नमन उस विचारधारा को, जिसने लोकतंत्र को केवल किताबों में नहीं, ज़मीनी हकीकत में उतारा।
नमन छत्रपति शाहूजी महाराज को!"
सहसों (जनपद प्रयागराज) में आयोजित छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल जी के साथ सहभागी होने का अवसर मिला।
अपना दल कमेरावादी के तत्वावधान में बोधिसत्व महामना यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती पर अयोध्या में आयोजित "कमेरा सम्मान सभा" में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. कृष्णा पटेल जी के साथ मौजूद रहीं।
प्रदेशभर के जनपदों से बड़ी संख्या में आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई।
कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
तथागत आपको स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
@RahulGandhi