आज जयपुर में सरपंच संघ राजस्थान द्वारा आयोजित पंचायती राज सशक्तीकरण एवं अभिनंदन समारोह में सहभागिता कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर सभी को हमारी सरकार द्वारा ग्रामीण विकास, स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
हमारी सरकार यह निरंतर सुनिश्चित कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हो तथा पंचायती राज संस्थाएं सशक्त एवं स्वावलंबी बनें।
बेटियां जहां सम्मान पाती हैं, वहां प्रकृति मुस्कराती है। पिपलांत्री गांव की प्रेरणादायक कहानी यही सिखाती है—हर बेटी के जन्म के साथ धरती को जीवन का उपहार देना। राजस्थान ने न केवल बेटियों के अधिकारों की रक्षा की है, बल्कि पर्यावरण को भी संजीवनी दी है।
इस राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आइए, हम सब मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाएं। बेटी के जन्म पर 5 पौधे लगाएं और अपनी तस्वीरें #BetiAurPrakriti हैशटैग के साथ साझा करें।
आपकी भागीदारी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और एक हरित राजस्थान की ओर हमारा सबसे बड़ा कदम होगी।
बेटी और प्रकृति—यही जीवन का आधार हैं। आइए, इन्हें सहेजें और एक नई शुरुआत करें। 🌱
#BetiAurPrakriti #Rajasthan #Piplantri #NationalGirlChildDay
आज जयपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्मिकों के राज्य स्तरीय आमुखीकरण कार्यक्रम "सशक्त नींव, उज्ज्वल भविष्य" में सहभागिता करते हुए उपस्थित जनों को संबोधित किया।
इस अवसर पर हमारी सरकार द्वारा राजस्थान में महिला सशक्तीकरण, बाल विकास एवं पोषण सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
हमारी सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, बाल संरक्षण एवं समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
#हर_घर_खुशहाली
समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में भारत में न केवल बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है, अपितु उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
हमारी सरकार भी राजस्थान में बालिकाओं के उत्थान हेतु अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर सशक्त समाज का निर्माण कर सकें और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।
सामाजिक न्याय के अग्रदूत, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न से अलंकृत, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
राष्ट्र एवं समाज के कल्याण हेतु किए गए आपके कार्य सदैव हमें राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का एक ही संकल्प - ‘विकसित राजस्थान, समृद्ध राजस्थान।’
#हर_घर_खुशहाली#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Bhajanlal Sharma
गौरव गाथाओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व अनुपम परंपराओं से सुशोभित उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश न केवल विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, बल्कि समावेशी प्रगति का अनूठा उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास, कृषि आधुनिकीकरण एवं सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से प्रदेश सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहे व सभी प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो।
हमारी सरकार के यशस्वी कार्यकाल में राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को न केवल वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इनकी मांग भी निरंतर बढ़ रही है। हमारे पारंपरिक शिल्प और कृषि उत्पादों की विशिष्ट गुणवत्ता ने विश्व भर के व्यापारिक भागीदारों का ध्यान आकर्षित किया है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रयागराज में आस्था, श्रद्धा और एकता के महासमागम 'महाकुम्भ-2025' में पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की पावन डुबकी लगाने का अनुपम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
तत्पश्चात, लेटे हुए हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, मंगलमय एवं आरोग्यमय जीवन हेतु प्रार्थना की।
'सपनों को साकार करने का साहस ही असली ताकत है।'
ममता देवी ने अपनी उद्यमिता से न केवल अपने जीवन को बदला, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी है। राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसी और भी महिलाओं को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर समाज को नई दिशा दे सकें।
#WomenOfRajasthan
#हर_घर_खुशहाली