यह भाई 13 साल से ऐसे लेटे हुए है मात्र छोटे से एक्सीडेंट ने इनकी जिंदगी दुःखों से भर दी,,,इन्होंने सभी जगह इलाज करवाया है,,,इनके शरीर मे 50% मुंमेंट है ।
हाथ पैरों में जकड़न है इनको C 1 और C 5 में दिक्कत है। कोई न्यूरो का बेस्ट डॉ और अन्य इलाज हो तो बताएं....
संघर्ष के साथी भाई नरेश मीणा को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। 🎂💐
आखिर ये सरकारें उन्हें कब तक जेल के अंदर बंद रखेंगी? जनता का चहेता अपने लोगों के बीच जरूर लौटेगा और फिर से जनता की सेवा करेगा।
भाई नरेश मीणा के संघर्ष और हौसले को सलाम। ✊ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
छोटे भाई नरेश मीणा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं, आशा करता हूं जल्द ही तमाम प्रकार की परेशानियों से मुक्त होकर आप बाहर आएंगे और फिर से समाज सेवा के काम में पूरी दृढ़ता के साथ जुटेंगे।
@NareshMeena__
जनता सब देख रही है, हर बार का हिसाब होगा,
सच दबाने वालों का भी एक दिन जवाब होगा।
कुठाराघात चाहे जितने कर लो मेरे इरादों पर,
मैं डरने वाला नहीं हूँ, ना ही झुकूँगा अत्याचारों पर।
समझौता मेरी फ़ितरत में कभी लिखा ही नहीं,
सच की राह पर हूँ, इसलिए किसी से डरा ही नहीं।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एवँ पर्यावरणविद सोनम वांगचुक द्वारा लगातार 18 वें दिन तक जारी भूखहड़ताल पर अपना वक्तयव दिया है।
अभिनेत्री ने देश के युवाओं,आकाओं एवँ समस्त देशवासियों से अपील की है कि सभी आवाज उठाइये और सोनम वांगचुक जी का साथ दीजिए।
@Wangchuk66
#SonakshiShina #SonamWangchuk
#पाचना_बांध
जल्द ही पाचना बाँध से पूरी क्षमता के साथ नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। गेटों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है।
यह कमांड एरिया के किसान भाइयों के संघर्ष की जीत है।
डकैत की पगड़ी रस्म में जिस मंच से मीणाओ को नौकरी करना सिखा देंगे जैसे भड़काऊ भाषण दिए जा रहे थे।
उसी मंच पर बूंदी मीणा समाज का जिलाअध्यक्ष... भाषण दे रहा था और तालियां बजा रहा था।
क्या बूंदी वालों को ऐसे गुलाम ही मिलते हैं कि मीणा समाज का जिलाअध्यक्ष बनाने के लिए..?
“मैं दूध का जला हूँ, इसलिए छाछ भी फूँक-फूँक कर पीता हूँ। 2006, 2007 और 2008, मीणा-मीना विवाद
और आरक्षण आंदोलनों को मैं भूला नहीं हूँ। उस समय विधानसभा में हमारे 33 विधायक थे। सभी ने कहा था कि यदि आरक्षण पर कोई आँच आई तो वे अपने पद छोड़ देंगे।
मैंने अपने वचन का पालन करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद मुझे पार्टी से निकाल दिया गया और मेरा टिकट भी काट दिया गया। लेकिन मैं उस संघर्ष से पीछे नहीं हटा।”
पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा।
आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
कल रात्रि बूंदी तहसील के भंवरदा गांव में श्री गोबरीलाल जी मीणा व अभिषेक मीणा के परिवार के शादी समारोह में भाग लिया। भंवरदा पहुंचने पर गांव के बाहर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत कर डी.जे. एवं जुलूस के साथ शादी समारोह स्थल तक लेकर गए। इस भावभीने स्वागत के लिए सभी का आभार ।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में केवल 120 प्रश्न थे और ⅓ नेगेटिव मार्किंग लागू थी, इसके बावजूद 2 गुना दस्तावेज़ सत्यापन के लिए कट-ऑफ का असामान्य रूप से ऊँचा होना सामान्य तार्किक अपेक्षाओं के विपरीत है। इस स्थिति से यह आशंका गहराती है
#4thgraderesult@kaankit
पुलिस थाना केकड़ी सदर (अजमेर) में तैनात ये ASI राजेश मीणा जी हैं, जिन्हें अवैध खनन रोकने पर बुरी तरह पीटा गया, इनाम के तौर पर विभाग से संस्पेंशन मिला... क्योंकि इन्होंने भाजपा नेताओं के संरक्षण में चल रहे अवैध खनन पर हाथ डालने की हिम्मत की है।
ये सिर्फ एक पुलिसकर्मी पर हमला नहीं, कानून के राज पर सीधा हमला है। भाजपा नेता एवं सीनियर पुलिस अफसरों की मिलीभगत से अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, और कर्त्तव्य का पालन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित और अपमानित किया जा रहा है।
पुलिस की वर्दी रौंदी जा रही है, और सरकार मौन दर्शक बनी बैठी है। क्या भाजपा सरकार अवैध खनन के आगे पूरी तरह समर्पण कर चुकी है?
#केकड़ी की यह घटना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।
जो ASI राजेश मीणा कानून का पालन करते हुए अवैध खनन रोक रहे थे, उन्हें पीटा गया और ऊपर से सस्पेंड कर दिया गया — यह साफ़ दिखाता है कि राजस्थान में कानून नहीं, भाजपा नेताओं और माफ़ियाओं का राज चल रहा है।
यह सिर्फ एक पुलिसकर्मी पर हमला नहीं, बल्कि संविधान, कानून और वर्दी की गरिमा पर हमला है।
जब ईमानदार अफसरों को सज़ा और अपराधियों को संरक्षण मिलेगा, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी?
सरकार की चुप्पी साबित करती है कि
👉 अवैध खनन माफ़िया को राजनीतिक संरक्षण है
👉 ईमानदार अफसरों के लिए इस सरकार में कोई जगह नहीं!