धनुष अभिमान का स्वरूप होता है।
'धनुष यज्ञ' के माध्यम से हमें यह शिक्षा मिलती है कि विवाह के पूर्व यदि वर-कन्या अपने अभिमान को तोड़ दें तो दोनों का सामंजस्य बना रहेगा और सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। यह सुखी जीवन जीने का महामंत्र है: कथाव्यास आचार्य शांतनु जी महाराज
सोरांव विधानसभा, प्रयागराज के ग्राम पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर स्थित अमृत सरोवर परिसर में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रगौरव एवं सभ्यतागत चेतना के प्रतीक तथागत भगवान बुद्ध जी, भगवान परशुराम जी, ‘वीर शिरोमणि’ महाराणा प्रताप जी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की विरासत व भारत के राजचिह्न अशोक स्तंभ, ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी, ‘लौहपुरुष’ ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों की स्मारिका व प्रतिमाओं का अनावरण किया। साथ ही, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।
भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रगौरव, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण के शाश्वत मूल्यों को अपने जीवन से आलोकित करने वाली सभी महान विभूतियों को कोटिशः नमन!
जनपद इटावा के 540 गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ₹1,000 करोड़ की लागत से कार्य संचालित हैं। इसके माध्यम से 2 लाख 33 हजार से अधिक परिवारों को Tap Water Connection से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
कारगिल विजय दिवस की सभी को हार्दिक बधाई।
यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है।
मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले भारतीय सेना के सभी अमर वीरों को नमन।
जय हिंद।
#KargilVijayDiwas