अगर RSS दुनिया के 38 देशों में अपनी अधिकांश सहयोगी संस्थाओं का पंजीकरण करा सकती है, स्थानीय कानूनों का पालन कर सकती है और अपने वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक कर सकती है, तो भारत में वही पारदर्शिता और जवाबदेही स्वीकार करने में हिचकिचाहट क्यों?
जो संगठन विदेशों में कानून के प्रति जवाबदेह बनता है, वह भारत में खुद को उसी कसौटी पर रखने से क्यों बचता है? भारत के संविधान और कानून के प्रति दोहरे मापदंड आखिर क्यों?
छात्रों की गूंज सिर्फ़ एक अभियान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं की आवाज़ है।
नेता विपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ हर उस छात्र की आवाज़ बन रही है, जो निष्पक्ष परीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार का अधिकार मांग रहा है।
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी श्री करण सिंह उचियारड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
@ks_uchiyarda
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 157 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर से घटकर लगभग 68.7 डॉलर प्रति बैरल तक आ चुकी है लेकिन आम जनता को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब तक कोई राहत नहीं मिली हैं।
दूसरी ओर, तेल कंपनियों का मुनाफा लगातार बढ़ रहा है। 2025-26 में इंडियन ऑयल का मुनाफा 80.7%, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का 77.6% और भारत पेट्रोलियम का 28.1% बढ़ा। मौजूदा कीमतों पर कंपनियाँ प्रति लीटर पेट्रोल पर लगभग ₹10.5 और डीजल पर ₹11 तक का मार्जिन कमा रही हैं।
सवाल यह है कि जब कच्चा तेल महंगा होता है, तो कीमतें तुरंत बढ़ जाती हैं लेकिन जब वही कच्चा तेल सस्ता हो जाता है, तो उसका लाभ आम जनता तक क्यों नहीं पहुँचता? जबकि महंगाई का सबसे बड़ा असर आम परिवारों, किसानों, छोटे व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र पर पड़ता है।
जब लागत कम हुई है, तो राहत भी जनता को मिलनी चाहिए।
समाज के शोषितों और वंचितों के उत्थान की लड़ाई लड़ने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी व भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
राजस्थान के लोकल बस और ट्रक बॉडी निर्माताओं से नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी की मुलाकात उन लाखों मेहनतकश हाथों की आवाज़ है, जिनके हुनर पर आज रोज़गार और उद्योग दोनों संकट में हैं।
विश्वस्तरीय कारीगरी के बावजूद अत्यधिक नियमों और मोदी सरकार की MSME विरोधी नीतियों ने इस उद्योग को बंद होने की कगार पर पहुँचा दिया है। जो उद्योग रोज़गार देता है और देश की अर्थव्यवस्था को गति देता है, वही आज सरकारी नीतियों का सबसे बड़ा शिकार बन रहा है।
कांग्रेस पार्टी इन मेहनतकश कारीगरों, छोटे उद्यमियों और उनके अधिकारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उनका हुनर, उनका सम्मान और उनका रोज़गार सुरक्षित रहे, इसके लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। ✊🏻🇮🇳
पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
पंडवानी लोकगायन की अद्वितीय साधिका के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और भारतीय लोक परंपराओं को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई। उनका अप्रतिम योगदान सदैव भारतीय कला और संस्कृति की अमूल्य धरोहर के रूप में स्मरण किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों, शिष्यों, प्रशंसकों और समूचे कला जगत को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी ने देश के करोड़ों छात्रों की आवाज़ बनकर पेपर लीक, भर्तियों में देरी, महंगी शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल लगातार उठाए हैं। आज वही आवाज़ ‘छात्रों की गूंज’ के रूप में देशभर के विद्यार्थियों को एक मंच पर जोड़ रही है।
यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों की आवाज़ है जो निष्पक्ष परीक्षा, बेहतर शिक्षा और अपने भविष्य के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
#ChhatronKiGoonj
ओसियां में पेयजल संकट की समस्या को लेकर मैं पहले भी लगातार इस मुद्दे को उठाती रही हूँ, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार और जलदाय विभाग ने समय रहते कोई स्थायी समाधान नहीं किया।
आज हालात यह हैं कि पानी के लिए ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है, हाईवे जाम करना पड़ रहा है और भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कहीं कम दबाव से जलापूर्ति हो रही है, कहीं कई दिनों तक पानी नहीं पहुँच रहा और लोगों को महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
हर बार अवैध कनेक्शनों का बहाना बनाकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। यदि शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई? और यदि अवैध कनेक्शन ही पूरी समस्या की जड़ हैं, तो फिर आज तक विभाग क्या करता रहा?
पानी कोई सुविधा नहीं, लोगों का बुनियादी अधिकार है। सरकार को औसियां क्षेत्र के पेयजल संकट का स्थायी समाधान तत्काल करना चाहिए, ताकि लोगों को अपने हक़ के पानी के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न होना पड़े।
#Osian #WaterCrisis #Rajasthan #JalSankat
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
@NirmlChoudhary
आज जम्मू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के अंतर्गत जम्मू शहरी और जम्मू ग्रामीण की बैठक में भाग लिया।
इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री @RamanBhalla_ जी, जम्मू जिला रूरल अध्यक्ष श्री @Neerajkundan जी, कार्यालय प्रभारी श्री वेद महाजन जी, श्रीमती कांता भान जी और कांग्रेस परिवार के साथियों के साथ आगामी कार्यक्रमों और अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी द्वारा शुरू की गई यह पहल देशभर के युवाओं को अपनी बात रखने का मंच प्रदान कर रही है और उनके अधिकारों व भविष्य से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठा रही है।
📍 जम्मू
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आदरणीय श्री @RahulGandhi जी के दो वर्ष जनहित के मुद्दों, संवैधानिक मूल्यों और देश के करोड़ों लोगों की आवाज़ को सड़क से संसद तक निरंतर मजबूती देने के दो वर्ष रहे हैं।
इन दो वर्षों में उन्होंने युवाओं, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और वंचित वर्गों के सवालों को लगातार उठाया और सत्ता से जवाबदेही की मांग की है।
देश में अन्याय के खिलाफ जननायक श्री राहुल गांधी जी की इस लड़ाई में हम सब उनके साथ शामिल हैं और संकल्पित होकर लोगों के हक की आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।
जय हिंद 🇮🇳
जय संविधान ✊🏻
आज ऊधमपुर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से शिक्षा, रोजगार, परीक्षा व्यवस्था और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद एवं सहभागिता रही।
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी द्वारा शुरू की गई यह पहल देशभर के युवाओं की आवाज़ को एक मंच देने और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस सफल कार्यक्रम का उत्कृष्ट आयोजन ऊधमपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री सुमित मंगोत्रा जी द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य ठाकुर बलबीर सिंह जी सहित कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठ साथी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
📍 ऊधमपुर, जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @TariqKarra जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
आदरणीय श्री @RahulGandhi जी ने कोटा में बिल्कुल सही कहा कि आज का सिस्टम Selection का नहीं, Rejection का सिस्टम बन चुका है।
पिछले दस वर्षों में 90 पेपर लीक हुए...
90 बार युवाओं के भविष्य की हत्या हुई...
90 बार मेहनत पर प्रहार हुआ...
90 बार उम्मीदों का कत्ल हुआ...
लेकिन एक भी बड़ा अधिकारी जेल नहीं गया। एक भी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। उल्टा कल मोदीजी शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी के तारीफ में कसीदे पढ़ कर जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।
📍प्रेस वार्ता
राजीव भवन, जम्मू