कुल्लू जिला में फागली उत्सव शुरू
बंजार घाटी में फागली उत्सव के दौरान मुखौटा पहनकर नृत्य करते मंडयाले। यहां वर्षो पुरानी परंपरा का आज भी किया जाता है निर्वाहन।
#ग़ज़ल
ये जो मुझ में अज़ाब है प्यारे
उस की चुप का जवाब है प्यारे
आस अब आसमाँ से रक्खी है
छत का मौसम ख़राब है प्यारे
अश्क आहें ख़ुशी ठहाके साथ
ज़िंदगी वो किताब है प्यारे
प्यार अगर है तो इस की हद पाना
सबसे मुश्किल हिसाब है प्यारे
~नवनीत शर्मा
@nsharmajagran
भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान और जिला कुल्लू के जगतसुख गांव रहने वाली होनहार कविता ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कविता ठाकुर ने सोमवार को जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पदभार संभाला है।