जो लोग भारत की काबिलियत पर शंका जताते हैं और देश की इकॉनमी को कमजोर बताते हैं, उन्हें भरी दोपहरी में आंखें बंद कर अंधेरे का बहाना बनाना छोड़ देना चाहिए।
क्योंकि, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में आज हमारा देश दुनिया के सामने एक ग्लोबल इकोनॉमिक पावरहाउस बनकर दहाड़ रहा है।
पिछले कुछ सालों में भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो चुकी है और जिस Make in India का कभी मज़ाक उड़ाया गया था, आज उसी की बदौलत भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग ताकत बन चुका है।
इतना ही नहीं, हमारा रोड नेटवर्क आज अमेरिका और चीन जैसे देशों को पीछे छोड़ चुका है और हमारा डिजिटल UPI ग्लोबल लेवल पर दुनिया के कोने-कोने में अपनी धाक जमा रहा है।
दुनिया कभी हमें सिर्फ टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश के रूप में देखती थी, लेकिन आज हम दुनिया को टेक्नोलॉजी देने वाले लीडर बन चुके हैं।
तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हिंदुस्तान सही दिशा में सबसे आगे चल रहा है और यह सिर्फ कहने की बात नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व से महसूस करने की बात है।
देखिए, ये विस्तृत रिपोर्ट...⬇️
धैर्य, विवेक और दूरदर्शिता से किए गए कार्यों से ही सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इसलिए हर निर्णय में पूरी समझदारी जरूरी है, क्योंकि सोच-समझकर उठाया गया कदम ही सफलता का आधार बनता है।
सहसा विदधीत न क्रियामविवेकः परमापदां पदम्।
वृणते हि विमृश्यकारिणं गुणलुब्धाः स्वयमेव सम्पदः॥
15 जून 1947: भारत के इतिहास का एक ऐसा दिन, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता!
इसी दिन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने नई दिल्ली के विशेष अधिवेशन में देश के विभाजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस एक फैसले ने भारत की सदियों पुरानी सांस्कृतिक और सभ्यतागत एकता को राजनीतिक रूप से बांट दिया।
कांग्रेस नेतृत्व ने परिस्थितियों की मजबूरी बताकर सत्ता हथियाने की जल्दबाजी में इस विभाजन को स्वीकार किया।
विभाजन के बाद लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपार पीड़ा का सामना करना पड़ा। इसकी कीमत आम जनता ने अपने घर, परिवार और जीवन से चुकाई। लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा, हिंसा और असुरक्षा का सामना करना पड़ा।
यह केवल जमीन का बंटवारा नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन, सपनों और भावनाओं से जुड़ा एक गहरा आघात था।
विभाजन के बाद की त्रासदी ने इतिहास में सबसे बड़े मानवीय संकटों में से एक को जन्म दिया।
यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं था, बल्कि इतिहास का वह अध्याय था जिसने आने वाली पीढ़ियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
15 जून 1947 का यह फैसला-
भारत के इतिहास का एक बेहद पीड़ादायक दिन था।
देखिए, पूरा वीडियो...
सपनों को मिले पंख, चेहरे पर आई मुस्कान। ✈️
जो महिलाएं कभी उड़ान को दूर से निहारती थीं, आज वही जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपने सपनों को आसमान दे रही हैं।
यह बदलते भारत की तस्वीर है, जहां विकास सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनाता, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं को नई उड़ान देता है। 🇮🇳
युवा शक्ति: जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर! 🇮🇳💼
पिछले 12 वर्षों में भारत के युवाओं ने आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखी है। आज हमारा युवा सिर्फ नौकरी ढूंढ नहीं रहा, बल्कि दूसरों को रोजगार दे रहा है।
* स्किल इंडिया: 1.6 करोड़ से अधिक युवाओं को मिला आधुनिक कौशल, अब PMKVY 4.0 से युवा AI, कोडिंग और ड्रोन जैसी तकनीकें सीख रहे हैं।🛠️
* स्टार्टअप क्रांति: भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, जहाँ 2.23 लाख से ज़्यादा स्टार्टअप्स देश को आगे बढ़ा रहे हैं।📈
* खेलो इंडिया: छोटे शहरों और गांवों की प्रतिभाओं को मिला वैश्विक मंच।🥇
1 लाख करोड़ रुपये की नई एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव योजना के साथ अब लक्ष्य है साढ़े तीन करोड़ नए रोजगार!
यही युवा शक्ति आज राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदार है। 💪✨
#12YearsOfYuvaShakti
आत्मनिर्भरता का नया अध्याय: Aid Recipient से Global Partner तक का सफर! 🇮🇳📈
1991 के आर्थिक संकट और सोना गिरवी रखने की मजबूरी से निकलकर भारत आज वैश्विक मंच पर एक नई पहचान के साथ खड़ा है।
एक समय आर्थिक सहायता पर निर्भर माना जाने वाला भारत, पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में एक मजबूत और विश्वसनीय Development Partner बनकर उभरा है।
भारत ने 65 से अधिक देशों को लगभग ₹4 लाख करोड़ की सहायता और विकास सहयोग प्रदान किया है। नेपाल, मालदीव, मॉरीशस और अफ्रीकी देशों में आधारभूत संरचना विकास से लेकर वैक्सीन मैत्री के तहत 100 से अधिक देशों तक टीके, दवाइयाँ और चिकित्सा सहायता पहुँचाकर भारत ने वैश्विक मित्रता का परिचय दिया है।
आज का भारत सहायता पाने वाला नहीं, बल्कि दुनिया की प्रगति में योगदान देने वाला राष्ट्र है—जो अपने सामर्थ्य और नेतृत्व से नए वैश्विक मानदंड स्थापित कर रहा है। 🇮🇳💪🏻
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में भारत की युवा शक्ति नवाचार, कौशल, खेल और उद्यमिता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
🚀 2.2 लाख+ भारतीय स्टार्टअप्स
💼 23 लाख+ रोजगार स्टार्टअप्स द्वारा सृजित
👩💼 48% स्टार्टअप्स में महिला निदेशक
🛰️ 400+ स्पेस स्टार्टअप्स
🎓 देशभर में 23 IITs
🏃♂️ 63,000+ खिलाड़ियों की खेलो इंडिया में भागीदारी
🌍 1,800+ Global Capability Centres
🖥️ 38,000+ GPUs AI एवं टेक्नोलॉजी क्षमता को दे रहे गति
🛠️ PMKVY के तहत 1.6 करोड़+ युवा प्रशिक्षित
🏅 एशियन गेम्स 2022 में रिकॉर्ड 107 पदक
यही है नए भारत की पहचान-अवसर, नवाचार और आत्मविश्वास से भरपूर युवा शक्ति, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रही है। #12YearsOfYuvaShakti
सशक्त नारी, समृद्ध भारत: लाभार्थी से आत्मनिर्भरता का सफर! 🇮🇳✨
पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक बड़ा बदलाव देखा है।
आज भारत महिलाओं को सिर्फ योजनाओं का लाभार्थी मानने की पुरानी सोच को छोड़कर Women-Led Development के स्वर्णिम युग में आगे बढ़ रहा है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और उज्ज्वला योजना से महिलाओं को सम्मानजनक जीवन मिला, तो पीएम आवास के घरों पर मालिकाना हक और मुद्रा योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया। आज ग्रामीण महिलाएं लखपति दीदी बनकर देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही हैं।
रक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी से लेकर संसद में 33% आरक्षण सुनिश्चित करने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक, मोदी सरकार के इन 12 सालों ने नारी शक्ति को नए भारत के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला बना दिया है। 💪🌟
#12YearsOfNariShakti
नारी शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला है।
पिछले 12 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता और नेतृत्व के नए अवसर प्रदान किए हैं। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सफलता की नई कहानी लिख रही हैं।
🔹 32+ करोड़ महिला जनधन खाते
🔹 3 करोड़+ लखपति दीदी
🔹 10 करोड़+ महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं
🔹 11 करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन
🔹 16 करोड़ के करीब नल जल कनेक्शन
🔹 34 लाख+ छात्राओं का उच्च शिक्षा में नामांकन
🔹 11,000+ महिला अधिकारी रक्षा बलों में
🔹 48% स्टार्टअप्स में महिला निदेशक
यह है सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नई पहचान।
आइए इस वीडियो के माध्यम से जानें कि कैसे नारी शक्ति के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।
#12YearsOfNariShakti
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की नारी शक्ति सशक्तिकरण से आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण की अग्रणी शक्ति बनकर उभरी है।
32 करोड़ महिला जन धन खाते, 10.05 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं, 16 करोड़+ घरों तक नल से जल, 10.5 करोड़ LPG कनेक्शन, 3 करोड़+ महिला उद्यमी, 3 करोड़+ लखपति दीदियां और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, ये केवल आंकड़े नहीं, बल्कि अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता से भरे नए भारत की तस्वीर हैं।
बैंक खाते से लेकर व्यवसाय तक, घर के स्वामित्व से लेकर संसद में प्रतिनिधित्व तक-आज भारत की महिलाएं केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकसित भारत की सबसे बड़ी भागीदार और प्रेरक शक्ति हैं। #12YearsOfNariShakti
292 लोक सभा सांसदों, 144 राज्य सभा सांसदों,
2315 विधायकों और 222 से अधिक विधान पार्षदों के साथ NDA देश के 80 प्रतिशत भूभाग का नेतृत्व कर रहा है।
7 अक्टूबर को हमारे प्रधानमंत्री जी एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे।
: अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
आज हम एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं। आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा है। हमारे प्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 62 वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है।
बिना थके, बिना रुके और बिना कोई दाग के मोदी जी का कार्यकाल बहुत ही प्रशंसनीय है। उनकी स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व भारतीय इतिहास का स्वर्णिम कालखंड है।
मोदी जी ने गुरु नानक देव जी के "सत्ता को सेवा" तथा "संविधान को प्रशासन का धर्मग्रंथ" मानने के आदर्शों और गुरु रामदास जी के निष्काम कर्मयोगी के संदेश को "प्रधानसेवक" बनकर चरितार्थ करने का काम किया है। उन्होंने 'उपभोग शून्य स्वामी' की कल्पना को चरितार्थ करके हमेशा राष्ट्र प्रथम के भाव को आगे बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्षों में देश के अनेक भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों को सम्मान मिला। उन्होंने दशकों पुरानी नक्सलवाद, आतंकवाद और धारा 370 आदि की समस्या को 12 वर्षों में समाप्त किया।
आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। चाहे महिला सशक्तिकरण की बात हो, किसानों या युवाओं की सशक्तिकरण की बात हो... हर वर्ग का विकास हुआ है। आज कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है।
यही नहीं, मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज crisis management का वैश्विक मॉडल बनकर उभरा है, जिसका विश्वभर में शोध हो रहा है।
मोदी जी का एक साधारण परिवार से निकलकर 25 वर्षों तक लगातार जनता का विश्वास प्राप्त करना... भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत का प्रमाण है।
यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, संकल्प और आकांक्षाओं की विजय है।
- श्री @AmitShah, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री