ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ।।
देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
#हर_हर_महादेव
जय जगन्नाथ! 🚩
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा भक्त और भगवान के अटूट प्रेम का दिव्य पर्व है। यह पावन यात्रा हमें अहंकार त्यागकर सेवा, श्रद्धा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
महाप्रभु जगन्नाथ जी की असीम कृपा से यह भव्य रथयात्रा सभी के जीवन में शुभ का संचार करे और संपूर्ण सृष्टि सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही कामना करता हूँ।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहू को डरना...‼️
सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏🚩
बजरंगबली जी सभी को सदैव खुश रखें और कष्टों को दुर करें 🙏🌿
🍁🙏 जय बजरंगबली 🙏 जय श्री राम 🙏🍁
#हनुमान_जन्मोत्सव
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🚩🌼
आप सभी को हार्दिक बधाई।
प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये।
जय श्री राम 🚩🙏🏻
#रामनवमी#JaiShriRam#RamNavami
देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।
त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे!
जीवनदायिनी माँ नर्मदा के आराधना पर्व 'नर्मदा जयंती' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
नर्मदे हर 🚩🚩🚩🚩🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🏻🌊
#नर्मदा_जयंती
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं बचे हैं, वो कहावत है न "थोथा चना, बाजे घना"
नेता प्रतिपक्ष जी, मध्य प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जहाँ हर नागरिक की सुनवाई होती है और सबके हित का ध्यान रखा जाता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास की नई रफ़्तार के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर है।
आँकड़ों की बात की जाए तो 2003 तक प्रदेश में आपकी ही सरकार थी, तब प्रदेश में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे। वहीं आज भाजपा सरकार में प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। जो आने वाले समय में 55 से अधिक हो जाएंगे।
वैसे भी विकास और सुशासन की बात कांग्रेसियों के मुँह से शोभा नहीं देती।
आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ महालक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पूजन को समर्पित यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं।
Happy diwali 🪔 🪔 🎇 🎇 2025
भारतीय वायु सेना दिवस की @IAF_MCC के पराक्रमी योद्धाओं और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
वायु सेना ने अपने अद्वितीय शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा से भारत माता की अटल सुरक्षा सुनिश्चित की है। आपदा हो या युद्ध का मैदान हर परिस्थिति में वायु वीरों ने साहस व शौर्य की अमिट गाथा रची है।
राष्ट्र को अपने आकाश प्रहरी वीरों पर असीम गर्व है।
जय हिंद!
सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।
भगवान श्री राम के आदर्श चरित्र को लिखकर सम्पूर्ण विश्व को पवित्र महाकाव्य "रामायण" का अनमोल उपहार देने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिशः नमन।
आपके द्वारा रचित कालजयी रचना अनंत काल तक समस्त मानवता का पथ प्रदर्शित करती रहेगी।
#ValmikiJayanti
"संघे शक्ति कलौ युगे"
राष्ट्र सेवा को समर्पित, विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर समस्त स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#RSS100Years