धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
फर्जी ट्रेडिंग एवं इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 सदस्यों को @bhadohipolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 05 मोबाइल फोन, 07 सिम कार्ड, 05 एटीएम/डेबिट कार्ड, 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 बायोमेट्रिक मशीन बरामद की गई है।
यह संगठित गिरोह फर्जी वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर ठगी करता था। गिरोह के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक NCRP शिकायतें दर्ज हैं। इनके द्वारा अवैध धनराशि प्राप्त करने एवं स्थानांतरित करने के लिए 50 से अधिक म्यूल (Mule) बैंक खातों का उपयोग किया जाता था।
साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित वित्तीय कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में ₹30 लाख से अधिक की धनराशि फ्रीज कराई गई है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल भदोही की टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी ट्रेडिंग एवं इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । यह संगठित गिरोह फर्जी वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करता था। गिरोह के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) शिकायतें दर्ज हैं तथा इनके द्वारा 50 से अधिक म्यूल (Mule) बैंक खातों का उपयोग कर अवैध धनराशि प्राप्त एवं स्थानांतरित की जाती थी। साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित वित्तीय कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में ₹30 लाख से अधिक की धनराशि फ्रीज कराई गई है ।
@Uppolice@adgzonevaranasi@digmirzapur
VIDEO | Noida: “Once scammers crack iCloud account, whole data is at risk... Beware of international scammers”, says Former Cyber Crime SP Triveni Singh on warning on hybrid cybercrime targeting iPhone users.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)
आज दिनांक 05.05.2026 को पुलिस कार्यालय भदोही में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही में तैनात मुख्य आरक्षी देवानंद सिंह को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मु0आ0 देवानंद सिंह ने साइबर अपराधों में पीड़ितों के साथ हुए फ्राड के पैसे को होल्ड कराने एवं उसे पीड़ित के खाते में वापस कराने में अपनी तकनीकी दक्षता व कड़ी मेहनत का परिचय दिया है। एएसपी महोदय ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित पुलिसकर्मियों की वजह से जनता का पुलिस पर विश्वास और सुदृढ़ होता है।
@uppolice
@adgzonevaransi
✓पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल द्वारा मिनी भारत लॉजिस्टिक की एजेंसी के नाम पर साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया संपूर्ण 75,000/- रुपये
✓स्थानान्तरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ितों के द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद ।
@Uppolice@adgzonevaranasi@digmirzapur
पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी द्वारा दो पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।
साइबर सेल द्वारा धोखाधड़ी की धनराशि रिकवर करने व जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला सम्मान ।
@Uppolice@adgzonevaranasi@digmirzapur
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
लोगों को सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने के नाम पर ₹10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों को @bhadohipolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के मोबाइल फोन से 200 से अधिक बैंक खातों का डिटेल प्राप्त हुआ है एवं इन सभी बैंक खातों के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर 500 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं।
अभियुक्त सरकारी योजना/लोन के नाम पर लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे तथा खाते से सम्बंधित पासबुक, एटीएम व सिम कार्ड राजस्थान, दिल्ली, झारखण्ड, लखनऊ व अन्य शहरों में पहुंचाते थे। बाद में ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट/शॉपिंग/क्रेडिट कार्ड के नाम पर .apk मैलवेयर भेजकर ठगी करते थे और फर्जी खातों में पैसे मंगाकर एटीएम, पेट्रोल पम्प, क्रिप्टो आदि माध्यमों से निकाल लेते थे।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
#मिशन_शक्ति (फेज-5 द्वितीय चरण) अभियान के तहत वासंतिक नवरात्री के उपलक्ष्य में प्रभारी निरीक्षक सीमा सिंह प्रभारी महिला थाना, थाना ज्ञानपुर अन्तर्गत मुसहर बस्ती तेजीपुर में कन्या पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया तथा जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
#WomenAndChildrenFirst#MissionShakti
77वें_गणतंत्र_दिवस के शुभ अवसर पुलिस लाइन ज्ञानपुर में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मा0 मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
@Uppolice@adgzonevaranasi@digmirzapur
◆पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम थाना द्वारा शेयर मार्केट में पैसा लगाने के बहाने ठगी गई धनराशि 100646/- रु0 पीड़ित के खाते में कराया गया वापस।
◆स्थानान्तरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ित द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद।
@Uppolice@adgzonevaranasi@digmirzapur
श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में साइबर सेल द्वारा अवैध तरीके से बैंक से ट्रांसफर संपूर्ण धनराशि 18912/- रु0 पीड़ित के खाते में कराया गया वापस।
◆स्थानान्तरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ित द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद।
@Uppolice@adgzonevaranasi@digmirzapur
नाना पाटेकर का #DigitalArrest?
क्रांतिवीर मोड ON -> स्कैमर की स्क्रिप्ट फेल
याद रखिए, फ़ोन कॉल पर कोई भी सरकारी एजेंसी ‘गिरफ्तार’ नहीं करती।
ऐसी कॉल्स से डरें नहीं,
तुरंत कॉल काटिये और 1930
या https://t.co/HCCy4vFg33 पर शिकायत दर्ज करिये ।
@nanagpatekar
https://t.co/rUOGwje5d6
◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.12.2025 को 06 नफर अभ्यस्थ अन्तर्जनपदीय/अंतरराज्यीय संगठित साईबर गिरोह को गिरफ्तार एवं विभिन्न बैक खातों में कुल ₹ 150,000/- होल्ड करने सफलता प्राप्त हुई।
◆ इनके द्वारा संचालित किये जा रहे अनेक फर्जी खातों पर 32 एनसीआरपी शिकायतें है। इनके द्वारा 50 लाख रुपए से अधिक धनराशि का फ्राड किया गया है।
◆साईबर फ्राड अपराधियों का नेटवर्क बिहार राज्य से जुड़ा हुआ है। अभियुक्तों के व्हाट्सएप चैट में बहुत सारे फ्राड के चैट ,फोटो विडियो, ऑडियो प्राप्त हुई फोटो में बहुत सारे बैंकों के डिटेल, बैंक पासबुक का फोटो, एटीएम का फोटो, आधार कार्ड का फोटो , पैन कार्ड का फोटो, पैमेंट क्यूआर का फोटो व नेट बैंकिंग का आईडी पासवर्ड, एपीके फाइल प्राप्त हुई है।
◆अभियुक्तों के पास मौजूद सभी बैंक खातों पर एनसीआरपी नेशनल साइबर रिपोर्टिंग प्लेटफार्म पर कम्प्लेन अलग-अलग राज्यों से प्राप्त हुये है।
@Uppolice@adgzonevaranasi@digmirzapur
साइबर जागरूकता माह कार्यक्रम के तहत श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में व श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 11.10.2025 को जनपदीय साइबर सेल द्वारा जीआईसी ग्राउंड ज्ञानपुर में छात्रों व उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।।#CyberAwareness
#CyberSafety
#E_Suraksha
@Uppolice@dgpup
श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल द्वारा थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरई में जनचौपाल लगाकर लोगों को किया गया साइबर अपराधों के बारे में जागरूक।
#CyberAwareness
#CyberSafety
#E_Suraksha
@Uppolice@dgpup
श्री अभिमन्यु मांगलिक , पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.08.2025 को साइबर थाना पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों द्वारा मोबाइल चुराकर मोबाइल में इंस्टॉल फोन पे के माध्यम से कुल ₹96846/- अपने खाते में ट्रांसफर करके चुराने के संबंध में दोनों शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार।
@Uppolice@adgzonevaranasi@digmirzapur@dgpup