माननीय रेल मंत्री और RRB के सभी बोर्ड से विनम्र निवेदन है कि Railway Technician फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कम से कम 15 अगस्त तक रखा जाए, ताकि नए सेशन के ITI छात्रों को भी समान अवसर और न्याय मिल सके।
#JusticeForNewITIStudents@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@RRB_India
Respected Sir, many eligible candidates could not apply for HTET due to various reasons. We kindly request the authorities to reopen the HTET application portal for a few more days so that deserving candidates do not miss this opportunity.Please considerour request
@mygovharyana
माननीय महोदय/महोदया, अनेक योग्य अभ्यर्थी विभिन्न कारणों से HTET का फॉर्म नहीं भर सके हैं। आपसे विनम्र अनुरोध है कि HTET आवेदन पोर्टल को कुछ दिनों के लिए पुनः खोला जाए ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी इस अवसर से वंचित न रहे।
कृपया हमारी मांग पर विचार करें। 🙏
#HTET2026@edubseh@cmohry
TRE-4 को लेकर छात्रों की आवाज़ अब पूर्व मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar तक पहुँच चुकी है।
46 हजार+ पदों पर जल्द विज्ञापन को लेकर अभ्यर्थी अब संगठित होकर अपने अधिकार की आवाज़ उठा रहे हैं।
अब सिर्फ आश्वासन नहीं,ठोस निर्णय चाहिए @officecmbihar@VijayKChy@sunilkbv@Nishantjdu#TRE4
आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से छात्र-छात्राओं के साथ हमने मुलाकात कर बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए किए गए उनके कार्यों खासकर महिला आरक्षण, पोशाक योजना, साइकिल योजना, सात निश्चय योजना एवं जनहित में किए गए अन्य कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही TRE 4 का विज्ञापन 46 हजार से अधिक पदों पर जारी करवाने की मांग भी किया। बिहार के युवाओं की समस्याओं एवं चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। इस सकारात्मक मुलाकात के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
@NitishKumar@CMBiharNK@BPSCOffice@samrat4bjp@Jduonline
माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी और माननीय शिक्षा मंत्री जी @mkrtiwari_bjp जी का जो भी X हैंडल चलाते है उनसे अनुरोध है कि बस ये प्रार्थना उन तक पहुँचा दीजिए। बस दो माँग है हमारी
1. नोटिफिकेशन और
2. #Tre4 कि एकल परीक्षा हो ।
😭🙏 मरने से बचा लीजिए ।
#TRE4#STET#stet
बिहार के युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही है NDA सरकार।
बिहार के युवा तो वहीं मांग रहे हैं, वही याद दिला रहे है जो एनडीए ने चुनाव पूर्व 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था। फिर युवाओं पर अब ये अत्याचार क्यों? TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे? क्यों बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज हो रहा है?
यदि पुलिस के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो NDA सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए, अपराधियों के खिलाफ करें, बिहार के युवाओं पर बार-बार ये लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसा लगता है कि टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की इस सरकार की नीयत ही नहीं है। अन्यथा हमने अपने केवल 𝟏𝟕 महीने के कार्यकाल में बिना पेपरलीक के सफलतापूर्वक 𝐓𝐑𝐄-𝟏 एव 𝐓𝐑𝐄--𝟐 के तहत 𝟐 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 𝟏 लाख 𝟑𝟎 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई थी।
साल 2024 और 2025 बीत गए, लोकसभा चुनाव हो गए, विधानसभा चुनाव हो गए, 2 मुख्यमंत्री और 4 उपमुख्यमंत्री बदल गए। समूचा मंत्रिमंडल बदला। NDA नेताओं के शहजादों को बिना चुनाव लड़े डायरेक्ट मंत्री पद बांट दिए गए। नई सरकार के गठन के 6 महीने बीत गए, लेकिन अब तक TRE-4 की वैकेंसी नहीं आई, टीआरई-4 से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री और मंत्री रील्स बना रहे हैं, बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। लेकिन युवाओं के भविष्य की इस सरकार को जरा भी चिंता नहीं है। चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले NDA नेताओं की सरकार में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही है। NDA का ये छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे।
@NCWIndia एक पुरुष पुलिस द्वारा महिला के पेट पर पैरो से मारना उचित है इन पर कौन सा धारा लगेगा। क्या महिला आयोग इस पर केस दर्ज करायेगी। @BJPMahilaMorcha प्रधानमंत्री के मां के अपमान पर सड़क पर उतरी थी। क्या महिलाओ पर इस अत्याचार के खिलाफ सड़क पर आवाज बुलंद करेंगी ।
विशुद्ध राजनैतिक तानाशाही का इससे बेहतर व क्रूर प्रमाण नहीं हो सकता है!
@DileepY51270176 जी, आपके हिम्मत व दृढ़ संकल्प को साधुवाद है।
पटना से बाहर है। जल्द मुलाकात करते हैं... अब इस लड़ाई का शायद स्वरूप बदलने की जरूरत है। हम लोग पूरी तरह से साथ हैं।
पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा - फिर से।
बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब - लाठी।
भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है।
लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर BJP की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी। जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं - पीठ पर लाठियां रख दी जाती हैं।
भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है - वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।