बड़ी खबर 🚨
- दिल्ली पुलिस कुछ देर में CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM कोर्ट) के समक्ष प्रस्तुत करेगी
- अभिजीत दीपके को BNSS की धारा 126 व 170 के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
- कल त��रंगा मार्च के लिए सेंट्रल पार्क जाते वक्त उन्हें डिटेन किया गया था....!!
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों संविदा कर्मचारियों का लखनऊ के इको गार्डेन में आंदोलन के पांचवें दिन भी धरने पर बैठे रहना गंभीर चिंता का विषय है।
करीब 20 वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने वाले ये कर्मचारी आज भी नौकरी की अस्थिरता और सामाजिक सुरक्षा के अभाव से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़े, यह चिंताजनक है।
NHM संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा नियमितीकरण, EPF, ग्रेच्यु���ी एवं स्वास्थ्य बीमा, पारदर्शी स्थानांतरण नीति और लंबित सेवा संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान शामिल है।
@UPGovt से मांग है कि कर्मचारियों की समस्याओं पर तत्काल वार्ता कर ठोस निर्णय लिया जाए और उन्हें सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं स्थायी भविष्य की गारंटी दी जाए।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)-भीम आर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की सभी जायज मांगों का पूर्ण समर्थन करती है और उनके ��धिकारों एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर NHM संविदा कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
@CMOfficeUP
@brajeshpathakup @nhm_up
#UPNHM
#NHM #NHMprotest #NationHealthmission
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
बड़ी खबर 🚨
दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर मची भगदड़ के बीच नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद पुनः एकबार मैदान में उतर आए हैं
पुलिस को सूचना मिलते ही उनके आवास पर भारी बैरिकेडिंग कर दी गयी
सांसद चन्द्रशेखर आजाद व दिल्ली पुल���स के अधिकारी के बीच यह वार्ता सुनें 👇🏻
आज गाँव योगेन्द्र नगर सीकरी विधानसभा मीरापुर में पुलिस की ज्यादती से तंग आकर कुछ परिवारों के बच्चों ने गांवों से प्लायन किया सूचना प्राप्त होने पर गाँव में पहुँचकर थाना प्रभारी को बुलाकर ग्रामवासियों को आश्वस्त किया किसी के साथ अन्याय, और शोषण नहीं होने दिया जाएगा
जो कौम शासक नही होती उसकी बहिन-बेटी सुरक्षित नही होती और वो न्याय भी प्राप्त नही कर सकती।
हमें अपनी अन्तिम सांस तक बहुजन समाज को शासक बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। यही ��ान्यवर साहब कांशीराम जी को सच्ची आदरांजलि होगी।
#बहुजन_नायक_मान्यवर_कांशीराम
आप सभी सादर आमंत्रित है...
मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर भोपाल पहुँच रहा हूँ।
📅 दिनांक: 09 अक्टूबर 2026
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मैदान, भोपाल, मध्य प्रदेश
आप सभी साथी अधिक से अधिक जनसंख्या मेँ पहुंचे...
#कांशीराम_साहब #परिनिर्वाण_दिवस #संकल्प_सभा #भोपाल #मध्यप्रदेश #भीमआर्मी #आजादसमाजपार्टी #बहुजन_एकत�� #सामाजिक_न्याय #सामाजिक_परिवर्तन
⚡ महागढ़ ग्रिड से जुड़े देवरी खवासा सहित कई गांवों में बार-बार बिजली बंद है।
मेंटेनेंस के नाम पर आखिर कब तक? किसान-मजदूर रात में चैन से कैसे ��हें?
@DrMohanYadav @AnirudhMaru @CollectorNeemuch @SDMManasa
कृपया तत्काल संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करवाएं।
#महागढ़_ग्रिड #बिजली_कटौत
⚡ महागढ़ ग्रिड से जुड़े देवरी खवासा सहित कई गांवों में बार-बार बिजली बंद है।
मेंटेनेंस के नाम पर आखिर कब तक? किसान-मजदूर रात में चैन से कैसे रहें?
@DrMohanYadav @AnirudhMaru @CollectorNeemuch @SDMManasa
कृपया तत्काल संज्ञ��न लेकर स्थायी समाधान करवाएं।
#महागढ़_ग्रिड #बिजली_कटौत
राहत की कतार में खड़े बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानकर बिहार पुलिस के ध्येय वाक्य “सेवा, सुरक्षा और न्याय” को थानाध्यक्ष ने सवालों के घेरे में ला दिया।
शर्मनाक!
ASP सुप्रीमो व नगीना सांसद @BhimArmyChief
चन्द्रशेखर आजाद का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला 👇🏻
"समाजवादी पार्टी पहले प्रमोशन में आरक्षण के बिल फड़वाती थी जिससे कि दलित-आदिवासी कर्मचारियों को सम्मान न मिल जाए। बाबासाहेब अम्बेडकर, कांशीराम साहब व संत शिरोमणि रविदास महाराज आदि महापुरुषों के नाम पर बने जिलों व स्मारकों का ना�� बदलवाती थी। अब इन्हें वोट चाहिए इसलिए इधर-उधर की बात कर रहे हैं, जब ये ताकत में आएंगे तो सबसे ज्यादा डंडा इन्हीं कमजोर वर्गों पर पड़ेगा"
@samajwadiparty @AzadSamajParty @BJP4India
तेलंगाना के नालगोंडा जिले की देवरकोंडा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता द्वारा सरेआम
दलित समुदाय की महिला ग्राम संगठन सहायक को थप्पड़ मारने और उसके बाल पकड़कर घसीटने की घटना बेहद शर्मनाक, पीड़ादायक और गंभीर है। बत��या जा रहा है कि स्वयं सहायता समूह के फंड को लेकर हुए विवाद के दौरान यह घटना हुई।
@TelanganaCMO से मांग है कि मामले की निष्प��्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषी के खिलाफ सभी संबंधित धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
साथ ही पीड़िता को तत्काल सुरक्षा, उचित कानूनी सहायता और न्याय मिले। किसी भी राजनीतिक प्रभाव या दबाव के कारण कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
@revanth_anumula
माननीय उच्चतम न्यायालय ने दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर “दिनदहाड़े डकैती”, “नरसंहार”, “बर्बरता” और “कत्लेआम” जैसे गंभीर शब्दों का इस्तेमाल किया है।
अब जरा उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था देखिए। करोड़ों की मशीनें कबाड़ बनी पड़ी हैं, जरूरी चिकित्सा उपकरण धूल फांक रहे हैं, जांच के लिए मरीज दर-दर भटक रहे हैं और संसाधन होने के बावजूद मरीजों को रेफर किया जा रहा है।ऊपर से निजी अस्पतालों की आड़ में करीब 200 मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित होने की बात सामने आई है।
अगर माननीय उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का यह सच अपनी आंखों से देखता, ��ो इस बदहाली को परिभाषित करने के लिए कौन से शब्द इस्तेमाल करता?
यह सिर्फ व्यवस्था की नाकामी नहीं, मरीजों की जिंदगी और उनकी जेब दोनों के साथ खिलवाड़ का गंभीर सवाल है।