गत दिनों मेरे बेटे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मंगलवार को सेवर थाने पर उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई। अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पुलिस प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है, न्याय अवश्य मिलेगा।
@BharatpurPolice@IgpBharatpur
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भरतपुर श्रीमती बबीता शर्मा जी के पुत्र देवांश शर्मा के साथ हुई मारपीट एवं लूटपाट की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस भरतपुर से स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री आते हैं, वहीं अपराधी बेखौफ होकर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं। आखिर इन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?
मैं भरतपुर पुलिस प्रशासन से मांग करता हूँ कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अपराधियों को किसी भी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण नहीं, बल्कि कानून का कठोर दंड मिलना चाहिए।
यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि भरतपुर में कानून नहीं, बल्कि अपराधियों का राज चल रहा है।
@Babitasharmabtp@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@INCRajasthan@RajCMO@BharatpurPolice@BhajanlalBjp
#Bharatpur #LawAndOrder #Rajasthan #Congress
#Bharatpur : सेवर थाना इलाके में बेख़ौफ अपराधी!
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे के साथ लूट की वारदात, बदमाशों ने हाथ में भी मारा चाकू, देर रात ही जिलाध्यक्ष ने दी बदमाशों के खिलाफ शिकायत...
@INCRajasthan@devendra_zee@BharatpurPolice#LatestNews#RajasthanNews #RajasthanWithZee #RajasthanUpdates #LatestUpdates
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका निडर नेतृत्व, जनहित के प्रति समर्पण और संविधान की रक्षा हेतु संघर्ष हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अटूट संकल्पशक्ति प्रदान करें।
माननीय सचिन पायलट जी (विधायक, टोंक) के भरतपुर आगमन पर हार्दिक स्वागत।
📍 रेलवे स्टेशन, भरतपुर
📅 10 जून 2026
⏰ सुबह 8:30 बजे
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
बबीता शर्मा
जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस भरतपुर
@SachinPilot
मेरे पदभार ग्रहण समारोह में खाटू श्याम मंदिर, भरतपुर के पूज्य रोहित महाराज जी का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
उनके आशीर्वाद के लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगी। 🙏
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
@INCIndia@INCRajasthan@RahulGandhi@LambaAlka@sarika171174
भरतपुर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित नारी न्याय व कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की बहनों ने प्रतिभाग किया।
महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की बहनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और तत्काल महिला आरक्षण लागू करने एवं ओबीसी महिलाओं को आरक्षण में शामिल करने की मांग की।
इस दौरान राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष @sarika171174 जी, भरतपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीता शर्मा जी एवं महिला कांग्रेस की बहनें उपस्थित रहीं।
📍भरतपुर, राजस्थान
भरतपुर महिला कांग्रेस की ज़िलाध्यक्ष बबीता शर्मा जी के नेतृत्व में भरतपुर में नारी न्याय व पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया ।
महिलाओं के साथ मोदी सरकार अन्याय कर रही है ।
शानदार कार्यक्रम की बधाई
महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा राजस्थान में बहुत विकराल स्थिति में पहुंच चुकी है ।
भरतपुर में “नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह” सफलतापूर्वक संपन्न।
मुख्य अतिथि सारिका सिंह जी, विशिष्ट अतिथि अनीता जाटव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खाटू श्याम मंदिर के महंत रोहित महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
महिला सशक्तिकरण के लिए मजबूत संकल्प 💪
@sarika171174
आज भरतपुर में आयोजित “नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह” को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व मातृशक्ति का हृदय से आभार।
आपका समर्थन ही मेरी प्रेरणा है — नारी सशक्तिकरण और न्याय की दिशा में हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा। 🙏
🌸 नारी शक्ति का सम्मान – न्याय की ओर एक कदम 🌸
📢 31 मई, प्रातः 10:30 बजे
📍 महताब वाटिका, सारस चौराहा, भरतपुर
नारी न्याय सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं।
आपकी उपस्थिति ही हमारी शक्ति है। ✊
@ashokgehlot51@sarika171174