मारवाड़ की बेटी इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गई है। आज भी इनका परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। सरकार से निवेदन है कि भंवरी को न्याय दें।
#भंवरी_को_न्याय_दो
विगत दिनों जोधपुर संभाग के लोहावट क्षेत्र के जम्भेश्वर नगर में घर के बाहर सो रही बिश्नोई समाज की एक महिला की हुई निर्मम हत्या का मामला अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद राजस्थान पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
स्थानीय लोग एवं पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर आंदोलित हैं। मैंने इस मामले को लेकर पुनः राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (DGP) तथा रेंज आईजी जोधपुर से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द से जल्द निष्पक्ष एवं पारदर्शी अनुसंधान करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।
फलोदी, लोहावट एवं ओसियां क्षेत्र के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में उनके साथ बैठे |
यदि आवश्यकता पड़ी तो मैं स्वयं भी मौके पर आऊंगा |
@RajCMO@PoliceRajasthan@Igp_Jodhpur
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों की मांग तेज
शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन
बोले शिक्षक, 'वरिष्ठता नहीं, स्थानांतरण चाहिए'
#3rd_ग्रेड_ट्रांसफर@BhajanlalBjp
🌳 खेजड़ी बचाओ – जीवन बचाओ 🌳
खेजड़ी बचाने के लिए पूरा राजस्थान जाग गया है।
बीकानेर में धरना चल रहा है, क्योंकि भाजपा सरकार ने पेड़ कटाई पर बने सख्त कानूनों को खत्म कर दिया है।
आज खेजड़ी पर सबसे बड़ा खतरा भाजपा सरकार की गलत नीतियों से है।
राजस्थान की हर मां, बेटी और बहन खेजड़ी को बचाना चाहती है, लेकिन भाजपा सरकार कॉरपोरेट और माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए हमारे जीवनदायी पेड़ों को कटवा रही है।
खेजड़ी बचेगी तो पर्यावरण बचेगा,
पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा।
गांवों में खेजड़ी देखकर आनंद की अनुभूति होती है, लेकिन भाजपा सरकार वह आनंद छीनना चाहती है।
खेजड़ी के पत्तों से पशुओं का पेट भरता है,
लूम बकरियां खाती हैं,
बकरियों का दूध हमारे बच्चों का पोषण है।
खेजड़ी ऐसा वृक्ष है जिसकी सूखी टहनी जलाने के काम आती है और पेड़ फिर से तैयार हो जाता है,
फिर भी भाजपा सरकार इसे काटने की छूट दे रही है।
👉 भाजपा सरकार तुरंत पेड़ कटाई पर सख्त कानून बहाल करे।
👉 खेजड़ी काटने वालों को कड़ी सजा दी जाए।
हम चुप नहीं बैठेंगे।
खेजड़ी के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी, बिश्नोई समाज कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर अड़ी। मुख्यमंत्री कार्यालय में हलचल तेज। #SudhirBishnoi
राजस्थान की पहचान और बिश्नोई समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों की आस्था के प्रतीक 'खेजड़ी' को बचाने के लिए बीकानेर में चल रहा आंदोलन अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।
विकास के नाम पर हज़ारों खेजड़ी के पेड़ों की निर्मम कटाई बेहद दुखद है। श्रीमती अमृता देवी बिश्नोई सहित सभी 363 शहीदों की विरासत को बचाने के लिए आज फिर संत और पर्यावरण प्रेमी अनशन पर हैं। अब यह समय की जरूरत हो गई है कि पर्यावरण के मुद्दे पर सभी को गंभीर होने की आवश्यकता है।
राज्य सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर तुरंत प्रदर्शनकारियों से संवाद करना चाहिए और 'ट्री प्रोटेक्शन एक्ट' की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। हम पर्यावरण की कीमत पर ऐसा विकास स्वीकार नहीं कर सकते जो हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकारमय कर दे।
खेजड़ली बोली सरकारों से,
ना खेलो- खेल सरकारी तुम।
वादों की चूसणी देकर,
करते हो मक्कारी तुम ।
ना करो मुझे मज़बूर तुम,
फिर से नये खडाणे को।
मैं भी अब तैयार खड़ी हूँ,
धनुष पर तीर चढ़ाने को।
सोलर को तुम बना भेड़िया,
भेज रहे हो गांवो में।
मैं पहले से ही घायल हूँ,
लहू बह रहा है पांवों में।
दादा, दादी ने पाला मुझको,
हर बुरी बला से टाला मुझको।
तुम सौदा मेरा करते आए,
चुल्लू भर पानी में मरते आए।
धनवानों के चरण चाटकर,
करते हो गद्दारी तुम।
कैसी है सरकार तुम्हारी,
करते हो मक्कारी तुम।
आग सूरज की ठंडी पड़ गई,
क्या हुआ कुछ पत्ति झड़ गई।
मैंने सब-कुछ ना झेला है,
हर कोई मुझसे खेला है।
तुम समझौते करते आए
पर बची मेरी खुद्दारी है।
कैसी है सरकार तुम्हारी,
कैसी ये लाचारी है।
अब संकट गहरा आया है,
अपनो ने भरमाया है।
मैं सब लुटाकर चल दूंगी,
पत्थर के बदले फल दूंगी।
कब तक करूं याचना इनकी,
कब तक भरूं नैनों में पानी?
सरकारें तो बनकर बैठी,
जैसे कोई कुत्तिया कानी।
ये मरुधर तो पीहर मेरा,
मैं बेटी हूँ हर घर की।
लाज तुम्हारी नहीं बचेगी,
जो चूनर मेरी सरकी।
उठो लाडलो
डग भरो अब,
समय आया है कुछ करने का।
सिंहासन की अकड़ तोड़कर,
शीश तली पर धरने का।
किस किस को समझाने जाऊं,
हर कोई यहाँ बाज़ारी है।
कैसी है सरकार तुम्हारी,
कैसी ये लाचारी है??
*********
सुरेन्द्र सुन्दरम् (थापन)गंगानगर
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव #खेजड़ी_सरंक्षण_क़ानून_लागू_करो #खेजड़ी_बचाओ @RajCMO@BhajanlalBjp
“सिर साटे रूंख रहे, तो भी सस्तो जाण”
🌳 खेजड़ी बचाओ आंदोलन 🌳
सरकार की पर्यावरण-विरोधी नीतियों के खिलाफ खेजड़ी वृक्ष को बचाने के इस ऐतिहासिक संघर्ष में आप सभी से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस जन-आंदोलन को सफल बनाएं।
"सिर सांठे रूंख रहे, तो भी सस्तो जाण"
कल बीकानेर की पावन धरा पर प्रकृति के सजग प्रहरीयों द्वारा आयोजित “खेजड़ी बचाओ महापड़ाव” में उपस्थित रहूंगा।
#खेजड़ी_बचाओ
#धन्यवाद_केके_विश्नोई
रोज़गार और कौशल विकास के माध्यम से
युवाओं को सशक्त बनाने के आपके प्रयास सराहनीय हैं।
#धन्यवाद_केके_विश्नोई
मंत्री जी आप ने कनिष्ठ अनुदेशक के 1k+ लोगों को जॉइनिंग देदी लेकिन अभी 1500 लोगों का सपना अधूरा रह रहा हैँ आप जल्दी उनको भी जॉइनिंग दे 🙏 @kkvishnoibjp