सरेआम भविष्य की नीलामी।
Paper Leak Rate Card:
* NEET - ₹40 लाख
* IIT-JEE - ₹15 लाख
* उत्तराखंड पटवारी - ₹15 लाख
* बिहार शिक्षक भर्ती - ₹10 लाख
* ओडिशा पुलिस भर्ती - ₹25 लाख
जिसके पास पैसा है, वो मेन्यू से पेपर चुन लेता है। और जो सिर्फ़ मेहनत करता है वो अपना सपना खो देता है।
152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित और सज़ा? एक को भी नहीं। यही इस माफ़िया की असली ताक़त है - बच्चों का भविष्य बेचो, पैसा कमाओ और बेख़ौफ़ घूमो।
मोदी जी, देश का हर छात्र आपसे यही पूछ रहा है - यह गिरोह किसकी शह पर इतना बेख़ौफ़ है?
इकरा हसन भी सीजेपी प्रोटेस्ट में मीडिया से बातचीत में कहा —
पत्रकार — आप अखिलेश यादव के कहने पर यहाँ आई हैं या फिर ख़ुद से सॉलिडेरिटी जताने आई हैं सोनम वांगचुक के लिए ?
इकरा हसन — इस प्रोटेस्ट को पार्टी का समर्थन है ही और हम लोग ख़ुद भी युवा हैं और इस देश में शिक्षा का जो व्यवसाय बन गया है उसको सरकार सुधार करे और ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए।
पत्रकार — आपकी पार्टी की तरफ़ से आप आई हैं और डिंपल यादव जी भी आई थीं क्या अखिलेश यादव भी आयेंगे ?
इकरा हसन — 20 से मानसून सत्र शुरू हो रहा है , हम इसमें शामिल होंगे और हमें उम्मीद है कि अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
पत्रकार — ये लंबे समय तक इस पर विपक्ष चुप्पी साधे रहा लेकिन सोनम वांगचुक के आने के बाद धीरे धीरे विपक्ष शामिल हुआ
इस पर क्या कहना है ?
इकरा हसन — किसी भी प्रोटेस्ट में अगर आम जनता अपनी बात रखे तो उसे ज़्यादा महत्वता मिलती है। अगर नेता प्रोटेस्ट में पहुँच जाते हैं तो हम पर आरोप लगता है कि ये लोग राजनीति कर रहे हैं।
नीट पेपर लीक, 12वीं की सीबीएसई परीक्षाओं में धांधली के जिम्मेदार, सरकार में बैठे लोगों को दंडित करने की मांग को लेकर आज कुरुक्षेत्र में मेरे साथ हजारों युवाओं ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
लेकिन, अपराधियों को बचाने वाली खर्चा पर्चा सरकार ने मुझे और मेरे साथियों को टारगेट करके वाटर कैनन का प्रयोग किया। उस वक्त का वीडिओ देखकर ये बात स्पष्ट हो जाती है कि हम एक इंच भी हटे नहीं, डटे रहे।
मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूँ कि प्रदेश और देश का युवा आर-पार की लड़ाई के मूड में है। 12 जून को सरकार पानीपत में आकर देख ले, इससे भी बड़ा प्रदर्शन होगा।
आज कुरुक्षेत्र में जब हम हजारों युवा NEET/CBSE परीक्षाओं में पेपर लीक/गड़बड़ियों और HPSC में बाहरी उम्मीदवारों के चयन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे तब हमपर भारी पुलिस बल का प्रयोग किया गया। आश्चर्य की बात ये है प्रदर्शन में ऊपर से आदेश थे कि वाटर कैनन का निशाना खासतौर पर दीपेंद्र हुड्डा को बनाना है।
लेकिन मैं ऊपर से आदेश देने वालों को बताना चाहता हूं कि सारी तस्वीरें उठाकर देख लेना।
ना हम हिले, ना हम डगमगाए और ना ही एक इंच भी पीछे हटे।
पानी के ही नहीं, चाहे बारूद के गोले चला दो, यूही छाती ताने युवाओं के हको की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
इंकलाब जिंदाबाद!
#DharmenderPradhanResignNow
मोदी सरकार में अघोषित आपातकाल लागू है, नए कानून के नाम पर अभिव्यक्ति की आज़ादी को कुचला जा रहा है,जो लोग सरकार की ग़लत नीतियों की आलोचना करते थे अब उनकी आवाज़ को भी दबाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई लड़ेगी
-विवेकानंद पाठक ,महासचिव यूपी कांग्रेस
कल, दिनांक 16/09/2025 को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएँ और सुझाव सुनूँगा। ✊
मुझे पूरा विश्वास है कि छात्र शक्ति ही बदलाव की असली ताक़त है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI को आपका एक वोट, बदलाव और छात्रों की आवाज़ को बुलंद करेगा। 💪🔥
इस बार वोट करें पैनल नंबर 5225 को —
अध्यक्ष पद पर जोस्लिन नंदिता चौधरी,
उपाध्यक्ष पद पर राहुल झंसला,
सचिव पद पर कबीर,
और संयुक्त सचिव पद पर लवकुश भदाना।
#DUSU #NSUI #StudentPower
“प्रधानमंत्री आज चैनलों पर अपनी मां को गाली देने के प्रकरण पर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
ये कैसी श्रद्धा और संवेदना है, जो दूसरों की माताओं के प्रति कभी नज़र नहीं आती।”
: प्रदेश प्रवक्ता @Sanjeev_VNS_INC जी
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि और व्यापक तबाही बेहद दुखद और पीड़ादायक है।
मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और फंसे हुए सभी लोगों की सलामती की कामना करता हूं।
केंद्र और राज्य सरकार से अपील है कि राहत और बचाव कार्यों में और अधिक तेज़ी और मज़बूती लाई जाए। बर्बादी की भयावहता को देखते हुए सरकार को मिशन मोड में काम करना होगा।
किसानों, मज़दूरों, पशुपालकों और आम नागरिकों को तुरंत और प्रभावी सहायता मिलनी चाहिए।
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि राहत कार्य ही इस समय आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता हो - यही आपका एकमात्र दायित्व है। हमें मिलकर पंजाब के लोगों का हाथ थामना है।
11 साल से प्रधानमंत्री हैं , लंबे समय से बिहार में सरकार है , लेकिन कोई मुद्दा नहीं है, विकास के नाम पर गिनाने के लिए कुछ नहीं , रोज़गार देने पर कुछ नहीं .. बस वही पुराना रोना धोना ।
मुझे गाली दी, मुझे ये कहा, मैं मैं मैं, मैं बेचारा, मुझे जान का खतरा.. कब तक यही घिसी पिटी स्क्रिप्ट चलाते रहेंगे ?
बोर हो गए हैं लोग..
भाखड़ा नांगल बांध के ऊपर से पानी छलकने की खबर बेहद चिंताजनक है।
पंजाब इस समय गंभीर हालात से गुजर रहा है।
बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि हालात जल्द सामान्य हों।
सरकार से आग्रह है कि प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद व सुविधा तत्काल पहुँचाई जाए।
#Punjab#BhakraNangalDam
बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के नाम पर कांग्रेस कार्यालयों पर हमला कर तोड़फोड़ की।
इसी कड़ी में इटावा ज़िले में भी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने की कोशिश की। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध किया, तो वे अभद्रता पर उतर आईं।
इसके बाद भाजपा की एक स्थानीय नेता के इशारे पर पुलिस ने हमारे
जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित जी , शहर अध्यक्ष मो. राशिद जी समेत अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बिना कारण गिरफ्तार कर लिया और उन पर फर्जी व गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए।
लेकिन भाजपा सरकार यह बात अच्छी तरह याद रखे - कांग्रेस के बब्बर शेर इन झूठे मुकदमों और दमनकारी तरीकों से डरने वाले नहीं हैं। हम कानून और संविधान के दायरे में रहते हुए हर लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।
हम लड़ेंगे और जीतेंगे ✊
पूरे दो महीने से ज़्यादा हो गये मेरी मरी हुई माँ को गाली दिये हुए और आपको Xpost से और पत्र से अवगत करवाये हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ।
अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई उस प्रवक्ता के ख़िलाफ़
और आज आपने अपनी माँ को लेकर वो ही मुद्दा उठा दिया
हम सहमत है आपसे जिसने आपकी माँ को गाली दी है वो गिरफ़्तार हो गया है
पर जिसने मेरी माँ को गाली दी वो अभी भी भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता है ।
करोड़ों लोगों के सामने टीवी पर जिनके प्रवक्ता दूसरों की माँ को गाली देते हैं , वह अपने ही एक कार्यकर्ता से एक छोटे से मंच पर चढ़ कर ख़ुद को गाली दिला कर रोना रो रहे हैं !
भाजपा का ‘चाल चरित्र चेहरा’ ये देश अच्छे से समझ चुका है ।
क्या प्रधानमंत्री @narendramodi जी आपकी माँ और मेरी माँ में कोई अंतर है?
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एक चैनल की TV डिबेट में मेरी माँ को बहुत गंदी गाली दी थी।
क्या आपने माफ़ी माँगी क्या आपने उस प्रवक्ता को पार्टी से निकाला उसके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही की?
वो अभी तक आपकी पार्टी का प्रवक्ता बना हुआ है।
और आप राहुल जी से तेजस्वी जी से कह रहे हैं जबकि वो मंच पर से जा चुके थे।आप माफ़ी माँगिये
बाराबंकी स्थित राम स्वरूप यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे ABVP छात्रों पर योगी सरकार की पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
आज NSUI के प्रदेश अध्यक्ष (मध्य जोन) @ErAnasRahman1 जी अपने साथियों के साथ केजीएमयू पहुंचे और घायल छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
छात्र किसी भी संगठन, विचारधारा या दल से जुड़े हों, उन पर इस तरह का दमन लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया जाना चाहिए।
NSUI हमेशा छात्रों के हितों, अधिकारों और न्याय के लिए पूरी मजबूती और तत्परता के साथ खड़ी है। छात्र समुदाय पर किसी भी तरह का अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।