लड़का लड़की के लिए कानून बराबर होना चाहिए क्योंकि बीते दिन हर रोज लड़का के साथ कुछ ना कुछ घटना होता रहता है लड़की के साथ घटना होता है तो नेता प्रशासन विपक्ष सब बोलते हैं हम भी बोलते हैं महिला सुरक्षित नहीं है अब तो पुरुष भी सुरक्षित नहीं है पुरुष के लिए कहां कोई महिला आवाज उठा ..
‘पीडीए प्रसार समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ!
आज 1 जुलाई 2026 से समाजवादी पार्टी के नये सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है, जिसमें समाजवादी पार्टी के App के माध्यम से ‘ऑनलाइन’ सदस्यता ग्रहण की जा सकेगी। ये एक अनवरत अभियान है जो हर ’पीड़ित, दुखी, अपमानित’ को हमारे समाजवादी मूल्यों से जोड़ेगा और ‘पीडीए परिवार’ को सशक्त करेगा।
प्रदेश-देश के सभी जागरूक नागरिकों से हमारा आग्रह है कि इस ऐप के माध्यम से घर-बैठे आप स्वयं तो सदस्य बनें ही साथ ही और लोगों को भी सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें और अन्य लोगों की सदस्य बनने में मदद भी करें। प्रदेश-देश के युवाओं से हमारी विशेष अपील है कि वो अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सदस्यता ग्रहण करें और अपने परिवार और अन्य परिजनों को भी प्रेरित करें।
नये सदस्य ‘संपर्क, संवाद और सहायता’ के माध्यम से समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों और संकल्पों का प्रचार-प्रसार करेंगे और हमें ‘प्रेम, दया और अपनापन’ से संपन्न एकता की वो ‘सकारात्मक शक्ति’ भी प्रदान करेंगे जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने और देश को ‘बंधुराष्ट्र’ बनाने के हमारे परम लक्ष्य की प्राप्ति को सुनिश्चित करेगी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हमारे समाज का गौरव श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री कृष्ण से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।