दादरी एक शानदार शुरुआत है
अब होना PDA का इंक़लाब है
‘दादरी रैली’ में जो लोग दूर-दूर से आए, उनका समर्थन और उत्साह अभूतपूर्व रहा। सभी आगंतुकों और आयोजकों को ऐसे ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और हृदय से धन्यवाद-शुक्रिया!
जनता के जोश ने साबित कर दिया कि ‘आये हुए’ और ‘लाये हुए’ के बीच क्या अंतर होता है।
जो हज़ारों लोग मैदान भर जाने के कारण अंदर नहीं आ पाये और बाहर सड़कों पर ही रह गये, उनको मेरा विशेष धन्यवाद।
वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।
चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ़ है - पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।
आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें - https://t.co/1qXg5bUDuP पर जाएं
या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें।
ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।
जाँच हो कि महाकुंभ मेले 2025 में सफ़ाई का बजट किसने साफ़ कर दिया।
सच तो ये है कि महाकुंभ का कचरा निस्तारित नहीं केवल विस्थापित हुआ है।
दो इंजन कहें ‘मेला ख़त्म, पैसा हजम’
आधा पैसा तुम खाओ और आधा हम
हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व है। हम सब देश के साथ हैं!
सकंट का समय समझदारी की और भी अधिक माँग करता है। सभी देशवासियों से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें। ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाये गये झूठ भी हो सकते हैं मतलब ये दुश्मन की चाल या साज़िश भी हो सकती है, इसीलिए किसी भी बहकावे या भड़कावे में न आएं। अपने-अपने स्तर पर ज़िम्मेदाराना व्यवहार करें। स्वयं शांत रहें और दूसरों को भी शांति से रहने के लिए प्रेरित करें। आपदा के इस समय में एकजुटता दिखाएं।
जय हिंद!