राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के बहुत-बहुत बधाई। परमात्मा के कृपा आप पर सदैव बना रहे।
आज वाराणसी सैनिक प्रकोष्ठ माननीय संसद वीरेंद्र सिंह जी के आवास वाराणसी में रामायण पाठ कार्यक्रम में शामिल हुआ l
सभी सैनिक बंधु संसद जी से मुलाकात किये l
धर्मेद्र फौजी
प्रदेश सचिव सैनिक प्रकोष्ठ l
"हमारा लक्ष्य है कि समाजवादी विचारधारा से, PDA के आंदोलन से, सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए, सरकार बनाएं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
आप भी सहमत होंगे...
गंगा जी में धार के साथ शरीर का सही सन्तुलन बना लीजिए, बस स्वतः तैरते जाएंगे। पर धारा के विपरीत सिर्फ तैराक ही तैर सकते हैं।
बस ऐसे ही लीडरशिप है। अनुकूल माहौल में चाणक्य, विश्वगुरु, बाबा बुलडोजर जैसा कुछ भी नाम रख लीजिए। पर विपरीत माहौल में दिखता है कि आप संसद में दहाड़ते हैं, याचक बन जाते हैं या सवालों से भाग गायब हो जाते हैं!
असली नेतृत्व, संघर्षों से, विपरीत धार से और विपरीत परिस्थितियों से टूट-फूट कर और कट-फट कर चमकता है। वह अर्श से फर्श के बाद फिर अर्श तक उड़ान की कूबत रखता है।
भारत भूमि पर पिछले एक दशक में अखिलेश जी जैसा विपरीत धार में धैर्य और रणनीति से धार फाड़ आगे बढ़ने वाला लीडर तथा दशक भर एनकाउंटर, बुलडोजर, एफआईआर और मुकदमों को झेल कर भी मैदान में डटने वाले समाजवादी कार्यकर्ता किसी के पास नहीं हैं।
समाजवादी यहीं मजबूत हैं।
और भाजपाई नेता यहीं मैदान छोड़👍🏻
🙏🏻🇮🇳
आज मेरे घर पर पूर्व मंत्री,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा एवं वर्तमान कैंट विधानसभा वाराणसी प्रभारी Ribu Srivastava ji का आगमन हुआ l
धर्मेद्र फौजी
प्रदेश सचिव सैनिक प्रकोष्ठ
समाजवादी पार्टी l
आज 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं l सच्चे अर्थों में आजादी तभी मिलेगा जब सभी को एक जैसा शिक्षा व्यवस्था लागू हो, सभी को रोटी कपड़ा , स्वास्थ्य एवं आवास उपलब्ध हो l ऊंच- नीच l
धर्मेन्द्र फौजी
प्रदेश सचिव
जनहित के दो गंभीर मुद्दे, प्रधानमंत्री जी के समक्ष सीधे रखे।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर इंडियन सेक्शन ऑफ द थियोसोफिकल सोसायटी की संपत्तियों में कथित हेराफेरी एवं चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य सौंपे।
इसके अतरिक्त चंदौली के किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवज़ा देने की मांग रखी। मैंने प्रधानमंत्री जी से मांग की, कि चंदौली की जमीन जिसका सर्किल रेट अन्य राज्यों के तुलना बहुत कम है उसको बढ़ाकर किसानों को न्यायोचित मुआवजा दिया जाए।
जनता की संपत्ति की हेराफेरी हो या किसानों के हक का सवाल—चुप नहीं बैठेंगे। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। @narendramodi@PMOIndia@deo_varanasi@dmchandauli #KisanAdhikar #CircleRate #sansadchandauli #loksabhachandauli #chandauliLoksabha
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 29.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार छात्रों-नौजवानों और किसानों के लिए सबसे बड़ा संकट है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दान पात्र को नहीं बचा पायी। चढ़ावा चोरी हो गया, उससे पेपर लीक रोकने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। भाजपा ने देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया है, यही लोग युवाओं, नौजवानों, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है।
श्री अखिलेश यादव बुधवार को संसद परिसर में अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही सबसे बड़ा संकट है। जब तक भाजपा सरकार नहीं जायेगी, संकट नहीं खत्म होगा। आन्दोलन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन चला। आंसू गैस के गोले चले, लाठीचार्ज हुआ। कई छात्र, नौजवान घायल हुए हैं। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। ये बड़े सवाल हैं, सरकार को इनका जवाब देना होगा। पुलिस और सशस्त्र बल गृह विभाग में आते हैं। सरकार बताए छात्रों और नौजवानों पर किसके आदेश पर बल प्रयोग हुआ।
इसके साथ ही श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर सभी दुःखी हैं। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को समय पर खाद, बीज नहीं मिलता है। उत्तर प्रदेश में किसानों को धान की फसल के लिए डीएपी, यूरिया के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों पर लाइनें लग रही है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी होती है। किसान परेशानी और संकट में है। भाजपा सरकार में डीएपी-यूरिया खाद सिर्फ कागजों पर उपलब्ध है। जबसे भाजपा सरकार आयी है, तबसे खाद, बीज, कीटनाशक का संकट बना हुआ है। खाद के लिए हर सीजन में किसानों को लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। जब-जब किसानों को खाद का संकट होता सरकार कागजी आंकड़े लेकर आ जाती। सरकार के आंकड़ों और जमीनी सच्चाई में बहुत फर्क है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने समाजवादी पार्टी के माननीय सांसदों के साथ अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
@yadavakhilesh
आज PDA कार्यकर्ता सम्मलेन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी का वाराणसी आगमन हुआ l MLC आशुतोष सिन्हा जी, पूर्व मंत्री ribu Srivastava ji , पूर्व कैंट Pratyasi Pooja Yadav ji ,एवं वाराणसी सैनिक प्रकोष्ठ भी शामिल हुआ -
प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र फौजी