@TeamYouTube ( 1 ) https://t.co/Fn1T7JLuid
( 2 ) https://t.co/RfFLWizwHO
The Gmail IDs of both our channels have been hacked. The hacker is not allowing our Gmail IDs to be recovered. You are requested to convert our channels to another Gmail ID. I will delete the hacked ID.
Dear @Google@YouTube Team,my Gmail has been hacked.The hacker has changed my Gmail phone number and recovery Gmail,due to which I am unable to recover my Gmail,and my YouTube channel is also from the same Gmail. I feel that my YouTube channel may also be in danger,so please help
गत दिनों मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो वायरल होने से परेशान कक्षा 11 की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की खबर बेहद दुखद।मैं विनम्र आदरांजलि अर्पित करता हूँ।
मेरी संवेदनाएँ परिजनों के साथ है, प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
पुलिस-प्रशासन ने भाजपा मंत्री के दबाव में बिना पोस्टमार्टम और पंचनामा के मृतका की अन्त्येष्टि-क्रिया कर दी गई और अब आरोपियों को भी बचा रही है, ये किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा। बहिन-बेटी किसी भी समाज की हो न्याय हर हाल में मिलना ही चाहिए।
@dgpup आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर सख्त कार्यवाही करें।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में किसान भाई कंधई लाल के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है, मैं विनम्र आदरांजलि अर्पित करता हूँ।
मेरी संवेदनाएँ परिजनों के साथ है,प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रद���न करें।
इसी साल बहराइच में ही तेंदुए के हमले में 19 लोगों के ज़ख्मी होने और 5 लोगों की मृत्यु होने की ख़बर है।
मानव-वन्यजीव संघर्ष की ख़बरें आए-दिन आती रहती है।लखीमपुर खीरी में इसी साल बाघ के हमले में 16 लोगों की मृत्यु हुई है, बिजनौर में गुलदार के हमले में 24 लोगों की मृत्यु हुई।
ये सारी मौतें योगी सरकार की अकर्मण्यता को बता रही है, गरीब-किसानों की जान की इन्हें कोई परवाह ही नही।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्वच्छता ही सेवा (खुले में शौच मुक्त) अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करने वाली, सामुदायिक शौचालयों की देखरेख और साफ-सफाई करने वाली महिला केयर-टेकरों का तीन साल से मानदेय भुगतान न होना क्रूरता है।
भाजपाइयों, स्वच्छता ही सेवा (2024) की थीम 'स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता' रखने से पूर्व मज़दूर का पसीना सूखने से पहले उसको उसकी मज़दूरी मिल जाएं ऐसे भी "स्वभाव और संस्कार" भी सीख लेते कम से कम।
मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में भेंसोदा चौकी के गाँव आकी में दलित युवक को बेरहमी से पीटने और उसके मुँह पर कालिख पोतकर पुरे गाँव मे घुमाने की घटना बेहद पीड़ादायक और दण्डनीय होने के साथ ही कानून-व्यवस्था पर ��ी सवालिया निशान है।
संबंधित क्षेत्र के पुलिसकर्मियों द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही करना, बता रहा है कि दलितों के अपमान से उन्हें कोई लेना देना नही ही है।
@DGP_MP मामले को संज्ञान लेकर आरोपियों और असंवेदनशील पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही करें।
अमेठी की घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नही बल्कि जंगलराज है।
अमेठी जिले में पूरे परिवार की हत्या उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की असली तस्वीर है, कि सच क्या है और प्रचार क्या है। सच यह है कि उत्तर प्रदेश में दलितों के जीवन की कोई गारंटी नही है, कल किसका नंबर होगा पता नही, और प्रचार यह है कि कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है।
घर में घुसकर ��रकारी टीचर सुनील कुमार समेत पूरे परिवार [पत्नी पूनम भारती दो मासूम बेटियों दृष्टि (5) और मिकी (2)] की गोलीमार सामुहिक हत्या करने की घटना अति दुखद और दण्डनीय होने के साथ बता रही है कि दलितों की सुरक्षा दयनीय स्थिति में है और उनकी कहीं कोई सुनवाई नही होती क्योंकि अगर पुलिस-प्रशासन द्वारा पूनम भारती की डेढ़ महीना पहले खुद के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी की, शिकायत पर कार्यवाही की होती तो आज ��ार जान नही जाती।
इस सामुहिक हत्याकांड के लिए पुलिस-प्रशासन की असंवेदनशीलता भी जिम्मेदार है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी व @dgpup मामले को गंभीरता से ले और 48 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करें और साथ ही असंवेदनशील पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्यवाही करें, जिससे भविष्य में कोई अधिकारी ऐसी लापरवाही ना करे, अगर कार्यवाही में लापरवाही होती है तो मैं खुद अमेठी पहुंचकर पीड़ित परिव���र को न्याय दिलाने के लिये, अमेठी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने ��र बैठूंगा।
इसी साल सितंबर में, मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा की श्रेणी घोषित कर ��त्तर प्रदेश को, वन्य जीव हमले में जनहानि या घायल होने पर आर्थिक सहायता देने वाला पहला राज्य बताकर खुद की पीठ थपथापाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुआवजे के नाम पर सियार को वन्यजीव की श्रेणी से बाहर कर सियार के हमले से पीड़ित लोगों को सरकारी मदद से वंचित कर दिया।
गनीमत है जगहों के नाम बदलने में माहिर यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कि आपने सियार का बिल्ली व सियार के हमले में होने वाली "जनहानि को जीवन दान" और "ज़ख्मों को मरहम" घोषित नही किया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी सियार के हमले भी ये बता रहे है कि आप लोगों को "जीवन की कुशलता" की गारण्टी देने में विफल है पर आप उनके बेहतर इलाज और आर्थिक मदद की गारण्टी तो कम से कम दे ही सकते है।
भारत का संविधान सभी धर्मों को बराबर का सम्मान और प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक आजादी देता है।
कथित मंहत नरसिंहानंद ने पैगंबर मुहम्मद साहब के लिए जिस तरह के अपशब्दों का प्रयोग किया है वह निंदनीय हैं। मैं इसकी कड़ी भर्त्सना करता हूं। साथ ही मैं @HMOIndia और @dgpup से मांग करता हूं कि नरसिंहानंद नामी यह कथित मंहत समय-समय पर ऐसे बयान देता रहा है जिससे देश के अस्थिर होने का ख़तरा बना रहता है और समुदायों के बीच नफ़रत फैलती है। क्या यह किसी षडयंत्र के तहत इस देश को अस्थिर करने वाले बयान देता है?
इस शख्स पर NSA के तहत कार्रावाई की जाएं। जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करने से पहले कई बार सोचे।
#ArrestNarsinghaNand
#arrest_Narsinghanand
उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की रात को दलित युवक महाराज सिंह को घर से बुलाकर ले जाया ग��ा और अगले दिन 20 सितंबर की सुबह बलदेव थाना पुलिस द्वारा परिजनों को बताया गया कि महाराज सिंह की हत्या हो गई है।
हत्यारोपियों द्वारा थाना फरह में 20 सितंबर की शाम 5:27 बजे मृतक के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवाया गया और सबूतों से छेड़छाड़ की गई।
पुलिस भी मृतक के परिजनों को धमका रही है।
@dgpup मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएं और मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।
प्रधानमंत्री मोदी जी भले ही "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" को जमीनी स्तर क्रियान्वित नही करा सके पर यूपी में बरेली के दमखोदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, गरगईया में शौचालय साफ करती बच्चियों का वीडियो देख लगा कि "स्वच्छता ही सेवा" को जमीनी स्तर पर सफल करा ही लेंगे।
क्या यही सोचकर गरीब माँ-बाप अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भेजते है कि जिन हाथों में किताब-कलम और चॉक होनी चाहिए उन हाथों में बाल्टी, ब्रश पकड़ा दिया जाएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, अगर बच्चों को पढ़ने की उम्र में ये सब करना पड़ेगा तो "कैसे पढ़ेगा इन्डिया और फिर कैसे बढ़ेगा इन्डिया" ?
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव में 22 सितंबर को, कैबिनेट मंत्री के करीबी हिस्ट्रीशीटर द्वारा प्रधान के चु��ाव में उसके करीबी को वोट न देने के कारण श्याम सुंदर कठेरिया को जातिसूचक गालियां दी व गोली मारकर घायल कर दिया। इससे पूर्व 9 अगस्त 2024 को श्याम सुंदर कठेरिया की गर्भवती पत्नी को भी मारकर घायल किया था। घटना बेहद पीड़ादायक और दण्डनीय है।
भाजपा मंत्री के करीबी होने के कारण पुलिस-प्रशासन ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नही की।
@dgpup मामले को संज्ञान में ले और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही ���ुनिश्चित करें।