घायल हुए आंदोलनकारियों से अस्पताल जा कर सब दलों के नेता मिल आए हैं --- ये अच्छा कदम है ----लेकिन अब घायल हुए पुलिसकर्मियों की भी कुछ सुध ली लेनी चाहिए ----वे भी इस देश की संतानें हैं ----
क्रम संख्या 3 मे @RajCMO इस जवाब में स्वीकार कर रही है की कांस्टेबल,पटवारी,VDO का शुरूआती वेतन 20,800(L-5) समान है किन्तु प्रथम पदोन्नति पर कांस्टेबल को L-8 पर लाकर भूला दिया जाता है और पटवारी, VDO को L-10 में पहूँचा दिया जाता है,यह वेतन अंतर अब दूर होना चाहिए🙏
@PoliceRajasthan
जोधपुर पुलिस का शानदार कदम
कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाना का हाईटेक होना
पुलिसिंग में पारदर्शिता, तेजी और जवाबदेही की ओर बड़ा बदलाव है
डिजिटल सिस्टम, लाइव मॉनिटरिंग और एक क्लिक पर जानकारी
निश्चित रूप से आमजन की सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करेगा
ऐसी पहल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है
💙 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती 💙
14 अप्रैल
"शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो"
— डॉ. भीमराव अम्बेडकर
समता, न्याय और अधिकारों के महान प्रतीक
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को
कोटि-कोटि नमन 🙏
जय प्रकाश कुमावत
अध्यक्ष
नागरिक सुरक्षा समन्वय समिति
राजस्थान, जोधपुर
"कर्तव्यपरायणता और साहस को सलाम! कोटा के बहादुर कांस्टेबल प्रकाश चौधरी ने अपनी जान की परवाह किए बिना कचरे के टिप्पर में लगी भीषण आग पर काबू पाकर एक बड़ा हादसा टाल दिया।
@KotaPolice से सविनय निवेदन है कि उन्हें प्रशंसा पत्र देकर औपचारिक रूप से सम्मानित करे।
@PoliceRajasthan
"माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी,
'नागरिक सुरक्षा समन्वय समिति' जोधपुर आपसे आग्रह करती है कि राजस्थान पुलिस की जायज मांगों (ग्रेड-पे 3600, समयबद्ध पदोन्नति) पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पूर्ण करें। हमें आपके न्यायपूर्ण निर्णय पर विश्वास है। 👮♂️🙏
@PoliceRajasthan@RajCMO
राजस्थान पुलिस के जवानों के उज्जवल भविष्य हेतु एक विनम्र सुझाव! 👮♂️🙏
एक सिपाही परिवार के बेहतर भविष्य का सपना लेकर भर्ती होता है। समयबद्ध पदोन्नति (Time-bound Promotion) प्रणाली लागू होने से पुलिसकर्मियों में नया उत्साह जगेगा।
@PoliceRajasthan@RajCMO@RajGovOfficial
राजस्थान पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग, राजस्थान पुलिस डीजीपी साहब को ज्ञापन
जयपुर. राजस्थान पुलिसकर्मियों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर युवा हल्ला बोल संगठन ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा है। इसमें सेवा शर्तों, वेतन विसंगतियों, पदोन्नति व्यवस्था और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग की गई है।
ज्ञापन में कांस्टेबल को प्रथम एसीपी में 3600 ग्रेड पे देने, विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध करने और टाइम स्केल पदोन्नति का लाभ समय पर देने की मांग उठाई गई है।
इसके अलावा कांस्टेबल भर्ती स्नातक के साथ आरएससीआइटी अनिवार्य करने, एलएलबी अध्ययन के लिए तीन वर्ष का शैक्षणिक अवकाश, 8 घंटे की निश्चित ड्यूटी, साप्ताहिक अवकाश और अतिरिक्त हार्ड ड्यूटी अलाउंस देने की मांग भी की गई है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईरा बोस ने इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय की अपील की है।
#पुलिस_डिमांड
#पुलिस_रिफॉर्म
@irabose11@arvindchotia@PoliceRajasthan@BhajanlalBjp@RajCMO
जी राजस्थान के “सम्मान साहस का” कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों की पीड़ा और समर्पण को मजबूती से उठाने के लिए माननीय जोगाराम जी पटेल कानून मंत्री का हृदय से धन्यवाद।
आपकी आवाज़ से पूरे पुलिस परिवार का मनोबल बढ़ा है।
@JogarampatelMLA@BhajanlalBjp@zeerajasthan_@drmanish_zee
खाकी से 24 घंटे सेवा चाहिए…
लेकिन सुविधा देने के नाम पर सरकार और सिस्टम दोनों ने आंखें बंद कर रखी हैं।
₹2700 से ₹2850 प्रति माह — यानी ₹5 प्रतिदिन और ₹2.50 प्रति डायट की बढ़ोतरी।
इसे “बड़ी सौगात” बताया जा रहा है, जबकि हकीकत में यह खाकी के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है।
सच्चाई यह है—
कैदियों का भोजन जवानों से बेहतर है,
छात्रावास के छात्रों का भत्ता जवानों से ज्यादा है,
और जो खाकी पहनकर कानून और सरकार दोनों को बचा रहा है, उसका मूल्य ₹2.50 तय कर दिया गया।
सबसे दुखद पहलू यह भी है कि—
उच्च अधिकारी अधीनस्थ जवानों की वास्तविक मांगों को सरकार तक मजबूती से नहीं पहुंचा रहे।
क्योंकि जवानों की कोई यूनियन नहीं है…
कोई आवाज उठाने वाला नहीं है…
कोई उनका प्रतिनिधि नहीं है।
और विडंबना देखिए—
कई पत्रकार महोदय भी इस खबर को प्रमुखता से छापने से कतरा रहे हैं,
क्योंकि खबर में “बढ़ोतरी” सिर्फ ₹2.50 की है।
शायद ₹2.50 में खबर की “वैल्यू” भी कम हो जाती है,
लेकिन यही ₹2.50 खाकी के सम्मान की असली कीमत दिखा देता है।
का जवान धूप, ठंड, बारिश, दंगे, अपराध—हर मोर्चे पर खड़ा रहता है।
उसे हर हाल में “एक्टिव पुलिसिंग” देनी है।
लेकिन जब सुविधा की बात आती है—
तो सिस्टम और दोनों खामोश हो जाते हैं।
क्या यही न्याय है जी की सरकार का?
क्या इस पर जवाब देंगे जी?
याद रखिए—
खाकी भीख नहीं मांगती…
खाकी अपना हक मांगती है।
और जब खाकी का सम्मान ₹2.50 में तौला जाता है,
तो यह सिर्फ जवान नहीं, पूरे सिस्टम के सम्मान पर सवाल होता है।
@BhajanlalBjp@DrKirodilalBJP@PoliceRajasthan@RajGovOfficial
#RespectKhaki #RajasthanPolice #PoliceTruth #Reality #System
#ढाई_रुपए_का_सम्मान
🚨 ट्रैफिक व्यवस्था सुधार या वर्दीधारियों का खुला शोषण?
में ट्रैफिक कर्मचारियों पर लागू किया गया नया आदेश कई गंभीर सवाल खड़े करता है। की रिपोर्ट के अनुसार अब ट्रैफिक कर्मियों को लगातार 12.30 घंटे ड्यूटी करनी होगी, उनका लंच ब्रेक खत्म कर दिया गया है और ड्यूटी के दौरान मोबाइल व अखबार तक देखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सबसे बड़ा सवाल — क्या पुलिसकर्मी मानव नहीं हैं? क्या उन्हें भूख, प्यास, थकान और आराम की जरूरत नहीं होती? क्या उनके कोई मौलिक अधिकार नहीं हैं?
सड़क पर धूप, गर्मी, धूल, प्रदूषण और जोखिम के बीच घंटों खड़े रहने वाले ये कर्मचारी भी इंसान हैं, कोई मशीन नहीं। अनुशासन के नाम पर उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित करना न केवल अमानवीय है बल्कि उनके आत्मसम्मान और अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।
क्या व्यवस्था की हर कमी का ठीकरा सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों पर ही फोड़ा जाएगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी खुद ऐसी शर्तों पर काम करने को तैयार हैं?
यदि वास्तव में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारनी है तो पर्याप्त स्टाफ, आधुनिक संसाधन और मानवीय कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करनी होंगी। डर और दबाव से नहीं, सम्मान और सहयोग से ही मजबूत सिस्टम बनता है।
वर्दी पहनने वाला भी इंसान है — उसका सम्मान और अधिकार सुरक्षित रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, कमजोरी नहीं।
#Bharatpur #TrafficPolice #PoliceRights #EmployeeRights #Rajasthan #SystemReform
#PoliceRajasthan #IgpBharatpur
#BharatpurPolice
सोर्स भरतपुर भास्कर
राजस्थान अवकाश नियम 59 में स्पष्ट शब्दों में उल्लेखित हैं कि नियमानुसार अवकाश स्वीकृत करने वाले अधिकारी को कर्मचारी के आवेदित एवं देय अवकाश की प्रकृति में परिवर्तन करने का कोई अधिकार नहीं है। परंतु पुलिस विभाग में पुलिस कार्मिकों द्वारा अवकाश मांगने पर अवकाश स्वीकृत करने वाले अधिकारी द्वारा राजकीय अवकाश (GH) को आकस्मिक अवकाश (CL) में परिवर्तन कर कर्मचारी के खाते से जान बुझ कर CL खत्म की जाती है। इस समस्या से पीड़ित होकर ASi श्री अचला राम जी चौधरी साहब ने न्यायोचित आदेश जारी करवाने बाबत श्रीमान SP साहब जैसलमेर से निवेदन किया है @JaisalmerPolice@PoliceRajasthan@BhajanlalBjp@RajCMO
🇮🇳👮🏻♂️जय हिन्द साथियों👮🏻♀️🇮🇳
पुलिस में एक समस्या यह भी है कि ड्यूटी के दौरान किसी कारणवश शुक्रवार शाम को अगर श्रीमान एसपी साहब द्वारा चेकिंग के समय पुलिस कार्मिक की गैर हाजरी दर्ज कर दी जाती है, तो फिर एसपी साहब की बिना अनुमति के मुख्यालय पर उपस्थित रहने के बावजूद भी अन्य अधिकारी द्वारा गैर हाजरी लगे पुलिस कार्मिक की आमद नहीं की जाती है।
शनिवार व रविवार को एसपी ऑफिस बंद रहने से पुलिस कार्मिक सोमवार को आमद हेतु श्रीमान एसपी साहब के समक्ष पेश होता है, उसमें भी अगर 12:00 PM से पहले आमद नहीं होती है, तो शुक्रवार से सोमवार तक कुल चार दिन की गैर हाजरी दर्ज हो जाती है, जो पुलिस कार्मिक के साथ अन्याय है।
इसके लिए पुलिस कंट्रोल रुम में एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि गैर हाजरी लगे पुलिस कार्मिक के कंट्रोल रूम में उपस्थित होते ही आमद तो उसी वक्त कर ली जाए तथा शुक्रवार को दर्ज की गई पुलिस कार्मिक की गैर हाजरी के सम्बन्ध में श्रीमान एस.पी. साहब जो भी उचित समझें वह निर्णय बाद में सोमवार को ले लें।
जब तक पुलिस कंट्रोल रुम में ऐसी व्यवस्था नहीं होती है तब तक पुलिस कार्मिकों को जागरुक रहते हुए एक रास्ता यह भी अपनाना चाहिए कि अपने मोबाईल में जीपीएस लॉकेशन ऑन कर पुलिस कंट्रोल रुम के सामने अपनी सेल्फी लेनी चाहिए तथा उक्त सेल्फी कंट्रोल रुम के वाट्स एप्प नम्बर पर शुक्रवार को गैर हाजिर रहने का कारण स्पष्ट करते हुए भेज देनी चाहिए तथा मैसेज में यह भी निवेदन करना चाहिए कि श्रीमान जी मैं ड्यूटी पर हाजिर हूं और मेरी आमद की जाए तथा ओर्डरली रूम (O.R.) में मुझे सुनने का अवसर प्रदान किया जाए।
ऐसा करने पर आपके उपस्थित होने की दिनांक व समय पुलिस कंट्रोल रुम के सामने ली गई सेल्फी में दर्ज हो जाएगी। फिर अगर उस वक्त आमद नहीं कर सोमवार वक्त बाद पीएम आमद की जाती है, तो भी आपके द्वारा आपके पास मौजूद सबूतों को सक्षम न्यायालय में पेश कर अपने हक में न्याय प्राप्त किया जा सकता है।
स्मरण रहे कि न्याय का न्यायालय आपके द्वार नहीं आएगा, आपको न्यायालय के द्वार पर जाना पड़ेगा।
न्याय प्राप्त करना हमारा मौलिक अधिकार है, जो आपात स्थिति में भी प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता।
अगर किसी भी साथी के साथ ऐसी घटना घटित हुई हो कि शुक्रवार को गैर हाजिरी लगने के कारण सोमवार को 3 दिन की CL/PL/EOL में आमद हुई है तो उक्त जानकारी अभिलाषी के व्हाट्स एप्प नम्बर पर जरूर भेजें
#पुलिस_समस्या
#राजस्थान_पुलिस
👮🏻♂️
अभिलाषी
पूनमाराम मेघवाल
8560011269
@PoliceRajasthan@BhajanlalBjp@RajCMO
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
2 साल का प्रोबेशन पीरियड कोई 'सजा' नहीं, बल्कि सेवा की शुरुआत है। जब काम समान है, जिम्मेदारी पूरी है, तो वेतन अधूरा क्यों?
महंगाई के इस दौर में फिक्स्ड पे पर गुजारा करना एक युवा कर्मचारी के लिए मानसिक और आर्थिक तनाव का कारण बन रहा है। राजस्थान सरकार से विनम्र अपील है कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए इस विसंगति को दूर करें। ✍️
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
#RajasthanGovernment #EqualPayForEqualWork #Budget2026
#RajasthanYouth
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
बजट सत्र 2026-27 पूर्व सभी सरकारी विभाग के पदाधिकारी को मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विचार-विमर्श के लिए आमंत्रित किया गया लेकिन पुलिस की कोई युनियन नही होती इसलिए पुलिस अपने विचार सूझाव किसे देवे?
कृपया पुलिस माँगो व सूझाव के लिए इस पत्र पर संज्ञान लेवे
@RajCMO@1stIndiaNews