यादव कुल के गौरव, लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री वासुदेव श्रीकृष्ण जी की भव्य प्रतिमा का निर्माण,
माननीय श्री अखिलेश यादव जी द्वारा कराया जा रहा है।
यह केवल एक प्रतिमा नहीं, अपितु हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और गौरव का प्रतीक है। जय श्रीकृष्ण!"
@yadavakhilesh
सावधान हो जाओ अधर्म और अन्याय करने वालों!
आज रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की पावन घड़ी आएगी। कन्हैया के आगमन के साथ बिहार में सत्य, धर्म और न्याय की नई गूंज सुनाई देगी। आगे क्या बदलाव आएगा, यह समय बताएगा लेकिन इतना निश्चित है कि सत्य के सामने अन्याय ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकता।
“मुरली की मधुर तान और कान्हा का आशीर्वाद आपके जीवन को प्रेम, सुख और समृद्धि से भर दे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।”जय श्रीकृष्ण! राधे-राधे! 🙏🦚
“चिराग पासवान ने रीढ़ की हड्डी दिखाई”, ऐसा लिखने वाले ज़रा यहाँ भी अपनी रीढ़ की हड्डी चेक कर लें कि मज़बूत है या नहीं।
उनके मंत्रालय में एक गुंडा पहुँचकर “रीढ़ की हड्डी दिखाने” का इलाज करवा रहा है।
इस वीडियो से दोनों तरफ के कतर ..पंथी परेशान हैं
एक तरफ मुस्लिम है तो कृष्ण क्यों बना..?
दूसरी तरफ हमारे कृष्ण का किरदार मुस्लिम ने क्यों निभाया
एक बच्चे की जिद मां की ममता शायद ही नजर आए..इन भू..मतियों को.!!
नास्तिक हूँ, फिर भी श्री कृष्ण का चरित्र मुझे गहराई से प्रभावित करता है।
वे विद्रोही थे इंद्र की पूजा बंद करवाई,
जाति को जन्म से नहीं कर्म से बताया.
जाति से ऊपर उठकर सारथी बने, और मंदिर-पूजा-पाठ से ऊपर उठकर कहा अच्छे कर्म करो।"
गीता मे
शायद इसीलिए उनके विचारों को कभी उतना फैलने नहीं दिया गया जितना फैलना चाहिए था।
#HappyJanmashtami
सच्चिदानन्दरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे।
तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नमः॥
सच्चिदानंद रूप, धर्म संस्थापक, भक्ति, ज्ञान और कर्मयोग के परम प्रेरणास्रोत भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित होकर हम ‘श्रीकृष्ण पाथेय’ के माध्यम से उनकी मध्यप्रदेश यात्रा से जुड़े पावन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा गुरु सांदीपनि की ज्ञान परंपरा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से भावी पीढ़ी को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आइए, भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश को आत्मसात कर समृद्ध एवं विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।
जय श्रीकृष्ण...
श्री कृष्ण जी भी ढोंग धतूरा और पाखण्ड करने वालों के धुर विरोधी थे..
यज्ञ में घी डालना,चरणों में फूल चढ़ाना, हाथ जोड़कर सीस नवाना ये पूजा नहीं है..
पूजा तो दिखावा न करने का दूसरा नाम है पूजा
दूसरों की सेवा करना ही पूजा है
अपने लिए नहीं बल्कि दूसरे की सेवा करना है पूजा..
किसी और की पीड़ा में तड़प उतना ही पूजा है..
यदुकुल शिरोमणि श्री कृष्ण जी के इन्हिविचारों की वजह से आज दुनिया भर के लोग इन्हीं को सबसे ज्यादा मानते है..
आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। वास्तविक स्थिति चिंताजनक और गंभीर हैं। सच्चाई से कोसो दूर बिहार सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत और बचाव सुनिश्चित करने के लिए समुचित उपाय और ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
बिहार में बाढ़ आई नहीं बल्कि लाई गई है ताकि भ्रष्टाचारी सैलाब में एनडीए नेता गोता लगा सके। प्रत्येक वर्ष तटबंध निर्माण, कटाव निरोधी कार्यों, आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत-बचाव और शिविर के नाम पर हज़ारों करोड़ रुपए का गबन होता है। डबल इंजन सरकार बाढ़ के संकट का स्थायी समाधान खोजने में विफल है। जब हर वर्ष तटबंध के नाम पर 4-5 हज़ार करोड़ रुपए खर्च होते है तो हर साल बांध टूट क्यों जाते है?
एनडीए सरकार के पास बाढ़ से निपटने की कोई दीर्घकालिक योजना और दृष्टि नहीं है जिसके कारण लोगों को हर साल इस आपदा का सामना करना पड़ता है।
भगवान कृष्ण से डर कर उनके माता-पिता को कंस ने जेल में बंद कर दिया। भगवान कृष्ण ने जेल में जन्म लिया और जेल तोड़कर निकले, समाज की लड़ाई लड़ी, पाखंडवाद के विरुद्ध गोवर्धन को अंगुली पर उठाया और अत्याचारी पापी कंस का भी वध किया।
हम नल, नील, कोल, भील, ग़रीब, दलित, पिछड़ा की लड़ाई लड़ते हैं यही हमारा क़सूर हो जाता है। सत्ता में बैठे आज के कंस यह सोचते हैं कि मुझे जेल से डरा देंगे, CBI-ED-IT के आगे झुका देंगे, लेकिन शायद उन्हें पता नहीं है कि जेल हमारा गुरुद्वारा है। हम इनके जेल के खेल से नहीं डरते हैं।
देश को धर्म का पाठ पढ़ाने वाले इन पाखंडी भाजपाइयों ने धर्म का नाश कर दिया है। इन भाजपाइयों ने हमारे कुल प्रधान भगवान कृष्ण जी के पाँव पखारने वाली माँ जमुना को भी दूषित कर दिया। सफ़ाई के नाम पर अरबों रुपया लूट लिए लेकिन माँ गंगा और यमुना साफ़ नहीं हुईं। अब तो इन्होंने राममंदिर का चंदा चोरी भी कर लिया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ।
हमारे कुल देवता दादा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
आज वो भी हमारे दादा श्री कृष्ण जी का पूजा पूजा करेंगे जो यादवों को यदुमुल्ला कहते है.
जय दादा श्री कृष्ण ❣️
राधे राधे ❣️🎂
कहने को कानून-व्यवस्था का दावा, लेकिन सवालों से बचती भाजपा सरकार!एक तरफ मुख्यमंत्री जी का बयानयूपी में कोई चोरी करेगा तो अगले दिन लंगड़ा हो जाएगा।”वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव जी का सवाल,राम मंदिर में डकैती करेगा तो भाजपा में भर्ती हो जाएगा?जनता पूछ रही है
कानून सबके लिए बराबर है??
“नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!” 🙏🦚
मुरली मनोहर, नटखट नंदलाल और योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की सभी भक्तजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान द्वारकाधीश की कृपा सभी पर बनी रहे।
जय श्रीकृष्ण!
#Janmashtami