खेलते हुए 20 मासूम बच्चे… अचानक मधुमक्खियों का हमला डर, चीखें और अफरा-तफरी मच गयी । ऐसे में कंचनबाई मेघवाल ने वो किया, जो शायद हर कोई नहीं कर पाता। उन्होंने बच्चों को तिरपाल और दरी से ढकना शुरू किया, उन्हें एक-एक कर सुरक्षित कमरे में पहुंचाया और खुद मधुमक्खियों के सामने खड़ी रहीं। डंक लगते रहे, दर्द बढ़ता गया, लेकिन उनका ध्यान सिर्फ बच्चों पर था। हजारों डंक सहने के बाद कंचनबाई ने अपनी जान गंवा दी, लेकिन 20 मासूमों को ज़िंदगी दे गईं। उनका बलिदान ये याद दिलाता है कि असली बहादुरी पद या पहचान से नहीं, काम से पहचानी जाती है।#kanchanbai #beesattack #thesavagehumans
एमपी के संतोष पटेल अब डीएसपी हैं। एक बेटी के कन्यादान की जिम्मेदारी ली है। वह कहते हैं, मैं 1999 में बीमार हुआ। खून नहीं मिलने की स्थिति में मरने की स्थिति में था। तब सफाई कर्मी सत्तु मास्टर ने खून दिया। अब उनकी बेटी मिली है, हम कन्यादान करेंगे।
बहुत बढ़िया @Santoshpateldsp जी। पद मिलने के बाद भी आप इतना जमीन से जुड़े हैं वह बहुत अच्छा लगा।
जब सिस्टम ने साथ छोड़ दिया और मशीनें खामोश हो गईं,
तब आगरा की डॉ. सुलेखा चौधरी ने अपनी साँसों से एक नवजात को ज़िंदगी दी सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन फेल होने पर 7 मिनट तक मुंह से ऑक्सीजन देकर बच्चे की जान बचाना यह इलाज नहीं, इंसानियत का सबसे ऊँचा इलाज है।
डॉ. सुलेखा चौधरी सिर्फ डॉक्टर नहीं,
कर्तव्य, साहस और मानवता की जीवित मिसाल हैं।
#दुखद समाचार CHA परिवार के लिये
#CHA के लिए किया आपका योगदान हमेशा याद रहेगा, मिस यू राकेश भाई
#CHA धरने में अपने पूरे 93 दिन तक साथ दिया एक भी दिन आप घर नहीं गए,
#CHO नौकरी लगने के बाद सब कुछ सही हो गया था अचानक से इस तरह आपका छोड़कर चले जाना अपूर्ण क्षति है सभी साथियों के लिए