सत्ता ने लाख कोशिश की, अपने पाले में लाने की, पर उकलाना की बेटी निकली बात निभाने की।
जीत की मिठाई लेकर दिल्ली पहुँची अपनेपन के द्वार, श्री @BhupinderShooda जी और श्री @DeependerSHooda जी ने सर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद और प्यार।
लड़ाई भी डटकर लड़ी, जनविश्वास का मान रखा, सत्ता के शोर में भी अपने फैसले का सम्मान रखा।
खट्टर साहब सपने में भी यही देखते रहते हैं कि किसी तरह हुड्डा साहब रिटायर हो जाएँ, तो हरियाणा में BJP का रास्ता साफ हो और कोई चुनौती न बचे। लेकिन हरियाणावासी उनका ये सपना साकार नहीं होने देंगे।
इस बार तो वोट चोरी करके जैसे तैसे आधे प्रतिशत के अंतर से सरकार बना ली, लेकिन अगली बार BJP को हरियाणा में मुँह की खानी पड़ेगी।
हुड्डा साहब के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आम जनहित की लड़ाई लड़ती रहेगी।
हुड्डा के लंच पर राहुल गांधी का पहुँचना कोई यूँ ही चाय-पानी नहीं था, ये हरियाणा कांग्रेस का पूरा हिसाब-किताब खोलने वाला सिग्नल था। बिना बोले बता दिया गया कि पार्टी की चाबी आज भी किसकी जेब में है।
देसी ज़बान में कहें तो—जहाँ दम, वहीं क़दम; और कांग्रेस का दम आज भी हुड्डा के दर पर।
सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा में सवाल उठाया कि देश को सबसे ज़्यादा पदक दिलाने वाला हरियाणा 2030 कॉमनवेल्थ खेलों और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी या सह-मेजबानी से बाहर क्यों है।
सरकार ने जवाब में स्वीकार किया कि हरियाणा सरकार ने न तो 2030 कॉमनवेल्थ और न ही 2036 ओलंपिक के लिए कोई प्रस्ताव दिया, जबकि गुजरात सरकार ने मेजबानी का प्रस्ताव रखा है।
यानि जो राज्य भारत की झोली पदकों से भरता है, उसे न मेजबानी मिली, न सह-मेजबानी, न ही गंभीरता से विचार किया गया। यह हरियाणा सरकार की खेल-विरोधी सोच और घोर अक्षमता को उजागर करता है।
हमारी मांग है कि—
कॉमनवेल्थ खेल 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को सह-मेजबान या प्रमुख स्थल बनाया जाए। हरियाणा में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना और ओलंपिक-स्तरीय स्टेडियमों के लिए विशेष पैकेज घोषित किया जाए।
@DeependerSHooda
VIDEO | Delhi: Congress MP Deepender Hooda says,
“In my view, what Rahul Gandhi is quoting from books and magazines relates to a topic that falls within the current discussion in the House... Since what Rahul Gandhi wants to quote is connected to India’s security, it is expected that, in accordance with the rules, the Lok Sabha Speaker will ensure that he is given justice and an opportunity to speak.”
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए इस अवसर पर हम सभी समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द एवं समरसता बनाएं रखने का संकल्प लें।
#HappyRepublicDay
हमारे संघर्ष के साथी महंत बाबा भोलेनाथ जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@BholenathMahant
आप सभी साथियों को दिल से साधुवाद 🙏🇮🇳
राष्ट्रीय पर्व को अनाथ बच्चों के बीच मनाकर, फल बाँटकर और राष्ट्रगान के साथ माहौल को पावन बनाना वाकई सराहनीय है।
यही संवेदना और संस्कार हमारे समाज की असली ताक़त हैं।
रोहतक से टीम दीपेंद्र के सक्रिय और समर्पित साथी @sulabhgugnani जी ने @vishal_hooda1, @rajataroraa@SingerVjMalik@NaveenSHooda, @AmanVashishat13, @Pushpdeep123 सहित अपने साथियों के साथ लखीराम आश्रम (गोहाना रोड, रोहतक) में उन नन्हे चेहरों के बीच गणतंत्र दिवस मनाया, जिनकी ज़िंदगी में परिवार का सहारा समय से पहले छूट गया।
देशभक्ति से भरी फिल्म के साथ खुशियाँ बाँटीं, बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें खाना भी बांटा, सर्दी से बचाव के लिए मफलर भेंट किए और पूरा दिन अपनत्व और स्नेह के साथ बच्चों के बीच बिताया।
माननीय सांसद @DeependerSHooda जी के मार्गदर्शन में यह पहल करुणा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की जीवंत मिसाल बनी। 🇮🇳🤝
@Dr_VisheshSingh
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ!
आइए, संविधान के आदर्शों को अपनाएँ और देश को विकास, समानता और भाईचारे की राह पर ले जाएँ। हर भारतीय का फर्ज़, अपने भारत को गौरवान्वित बनाना।
जय हिंद! 🇮🇳
समाज सेवा को समर्पित वॉलंटियर समूह 'टीम दीपेंद्र' के पुराने साथियों के साथ आज दिल्ली आवास पर मुलाकात की। कोराना काल में इन सब साथियों ने दवाइयों, ऑक्सीजन और अस्पताल संबंधित सेवाओं में बहुत सराहनीय कार्य किया था। वृक्षारोपण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी ये साथी पिछले 15 से अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
समाजिक और देशहित के कार्यों में अपनी सार्थक भूमिका निभाने के लिए ये सब साथी बधाई के पात्र हैं।
@TeamDeepender
भाजपा राज में हरियाणा बेहाल!
भाजपा की गलत नीतियों से 1446 फैक्ट्रियां बंद या पलायन कर चुकी हैं, उद्योगों में 12.2% गिरावट आई।
नतीजा— बेरोजगारी,अपराध और पलायन बढ़ा।
कर्ज ₹60 हजार करोड़ से बढ़कर ₹5 लाख करोड़+
यह विकास नहीं, BJP की नाकामी का रिपोर्ट कार्ड है। @DeependerSHooda
हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।
अपराध अब सामान्य नहीं, संगठित गैंग राज बन चुका है — फिरौती, धमकियाँ और डर का माहौल।
उद्योग पलायन कर चुके हैं,
नौकरियाँ खत्म हो रही हैं,
2 लाख से ज़्यादा पद खाली पड़े हैं।
कभी विकास में नंबर-1 रहा हरियाणा,
आज कर्ज़, बेरोजगारी और असुरक्षा में आगे है।
अस्पतालों में डॉक्टर नहीं,
स्कूलों में हेडमास्टर नहीं,
यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर नहीं।
यह सुशासन नहीं, सिस्टम फेल है।
हरियाणा जवाब मांगता है।
@DeependerSHooda@BhupinderShooda
भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने समझाई 'जाट की काट'
कांग्रेस के सामने इनेलो को भिड़ाकर भाजपा का उम्मीदवार जितवा लिया था। पहले लोग बोलते थे कि भाजपा ऐसा करती है, अब उसके नेता खुद ये कबूलनामा देने लगे हैं।
भाजपा चुनाव जनमत से नहीं,
तंत्र-यंत्र और षडयंत्रों से जीतने की राजनीति करती है।
हरियाणा में ज़मीन पर काम शून्य है।
मनीष ग्रोवर और गोपाल कांडा के बयानों ने साफ कर दिया—
इनेलो और जजपा जैसी पार्टियाँ भाजपा के लिए मोहरे की तरह इस्तेमाल होती रहीं,
ताकि कांग्रेस को रोका जा सके।
@DeependerSHooda
मातृभक्ति पवित्र होनी चाहिए। अपनी राजनीतिक शक्ति बटोरने के लिए इसका प्रयोग नहीं होना चाहिए। कुछ लोग 'वंदे मातरम्' का उच्चारण 'वंदे वोटरम' के लिए कर रहे हैं।