National Stakeholders Consultation 2026 के पहले दिन माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और तकनीकी प्रगति के संतुलित विकास का विज़न प्रस्तुत किया।
: माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM@JharkhandCMO
आज प्रोजेक्ट भवन में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ तथा उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों को सभी क्षेत्रों को वाइब्रेंट बनाते हुए सशक्त करने हेतु कई सुझाव और दिशा निर्देश दिए।
25 वर्ष का हमारा युवा झारखंड नए स्वरूप के साथ अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने की ओर चल पड़ा है।
माननीय महोदय वर्णित मामलें में संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन सदर रांची को जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए है।
साथ ही जिला स्तरीय जाँच टीम बना कर जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए गए है।
@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@RanchiHealth
हजारीबाग के विष्णुगढ़ हत्याकांड, रमेश मुंडा हत्याकांड और अब जमशेदपुर कांड में @BJP4Jharkhand नेताओं का नाम…
महंगी गिफ़्ट, होटल में रहने-खाने, कांफ्रेंस करने की व्यवस्था मिलने पर यह नशा कारोबारी और अपराधियों को भी पार्टी का पट्टा ओढ़ा देते हैं ।
@JmmJharkhand@HemantSorenJMM
आज लोकभवन में आयोजित नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। सभी नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
विश्वास है कि आप सभी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के मूल्यों को और सुदृढ़ करते हुए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
जोहार।
झारखण्ड के नव नियुक्त सभी राज्य सूचना आयुक्तों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं जोहार।
हमें विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करते हुए आमजन के अधिकारों और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है।
चाईबासा के आयुक्त एवं रांची के ADG को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, DIG जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आज गढ़वा शहर स्थित शहीद नीलाम्बर- पीताम्बर टाउन हॉल में झामुमो गढ़वा जिला समिति द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन सह BLA प्रशिक्षण कार्यक्रम मे शामिल हुआ।
संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। इस दिशा मे बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी काफी अहम है।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया मे हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची मे शामिल होने से वंचित न रहे, और अपात्र नागरिक मतदाता सूची मे ना जुड़े। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं BLA-2 सदस्यों को निष्ठापूर्वक अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे।
पार्टी के सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो समय रहते उसका सुधार एवं नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। बीएलए-2 की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की भी है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई तथा मतदाता सूची की त्रुटियों के निराकरण में विशेष भूमिका निभानी होगी।
अगर कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटता है तो वह न सिर्फ अपने मत के अधिकार से वंचित होगा, बल्कि भविष्य मे सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो जाएगा। झामुमो के हरेक कर्मठ, जुझारू और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना है कि कोई भी योग्य लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना हो।
झामुमो का इतिहास संघर्ष का रहा है। लोगों के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए झामुमो परिवार का हर सदस्य दृढ़ संकल्पित है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव सहित काफी संख्या में झामुमो के जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, बीएलए-2, बूथ प्रभारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@JmmJharkhand
हूल की गौरवगाथा और झारखंड की ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का यह प्रयास सराहनीय है।
इस पहल के लिए प्रभात खबर की टीम को हूल जोहार और शुभकामनाएँ।
झारखण्ड…
जहाँ प्रकृति हर मोड़ पर अपना अनुपम सौंदर्य बिखेरती है,
नदियाँ गुनगुनाती हैं, झरने सुर छेड़ते हैं और हर दिशा प्रकृति के अनमोल वैभव की गवाही देती है।
यही है हमारा सोना झारखण्ड।
@VisitJharkhand
आज हूल दिवस के अवसर पर राँची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान में हेमन्त जी के साथ हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
30 जून 1855 को भोगनाडीह की धरती से उठी हूल की हुंकार केवल अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध एक विद्रोह नहीं थी, बल्कि जल, जंगल, जमीन, अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा का ऐतिहासिक उद्घोष थी। संताल समाज ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध जिस साहस और संगठन के साथ संघर्ष किया, उसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और नई चेतना दी। यही कारण है कि हूल को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती और सबसे प्रेरणादायक जनआंदोलनों में गिना जाता है।
हमारे लिए हूल केवल अतीत की स्मृति नहीं बल्कि अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा का जीवंत संदेश है। यह हमें सिखाता है कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं है और न्याय, समानता तथा सम्मान के लिए सदैव एकजुट होकर खड़ा रहना है। अमर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, फूलो-झानो सहित हूल आंदोलन के सभी वीर-वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
हूल जोहार।
जोहार झारखण्ड।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री शिबू सोरेन को, मरणोपरांत, लोक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। ‘दिशोम गुरु’ के नाम से लोकप्रिय श्री सोरेन भारत के प्रमुख आदिवासी जननेता, समाज सुधारक तथा झारखंड आंदोलन के मुख्य शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने आदिवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने ऐतिहासिक ‘धान कटनी आंदोलन’ का नेतृत्व किया, जो महाजनी प्रथा के विरुद्ध आदिवासी भूमि अधिकारों की पुनर्प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण जन-आंदोलन बना। उन्होंने बांधों, खनन एवं औद्योगिक परियोजनाओं के कारण विस्थापित हुए आदिवासी समुदायों को सशक्त स्वर प्रदान किया।
आज स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना उनके आजीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को दिया गया सम्मान है। बाबा के संघर्ष की साथी, आदरणीय माँ ने यह सम्मान ग्रहण किया।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन संघर्षों, मूल्यों और सपनों का सम्मान है, जिनके लिए विराट वृक्ष रूपी दिशोम गुरुजी जीवनभर अडिग होकर खड़े रहे। मैं स्मृति शेष दिशोम गुरुजी को यह सम्मान प्रदान किए जाने के लिए आदरणीय राष्ट्रपति जी एवं केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और झारखंड के हक-अधिकारों की लड़ाई में दिशोम गुरुजी का नेतृत्व ऐतिहासिक, अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों, आदिवासियों और मेहनतकश समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया।
जहां एक ओर, दिशोम गुरुजी झारखण्ड अलग राज्य के निर्माण के संघर्ष के साथ-साथ, अखिल भारत के राज्यों के आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित के संघर्ष के प्रेरणाश्रोत बनें; वहीं दूसरी ओर वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण, शिक्षा की अलख जगाने और समाज को संगठित करने के कार्य में भी सदैव नेतृत्वकर्ता रहे।
हम मानते हैं कि पुरस्कार/सम्मान का महत्व उस भावना में होता है जिसके साथ वह दिया जाता है। बाबा को किसी ने महाजनी व्यवस्था के खिलाफ लड़ने वाला योद्धा कहा, किसी ने आदिवासियों और गरीबों के अधिकारों का प्रहरी। लेकिन हमारे लिए वे ऐसे जननायक हैं जिन्होंने सत्ता से अधिक जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई।
आज देश ने पद्म भूषण सम्मान से स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी के महान योगदान को नमन किया है, किंतु झारखंड सहित देशभर के करोड़ों लोगों के हृदय में बाबा को जो स्थान प्राप्त है, वह सदैव सर्वोच्च रहा है।
हमारे लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।
स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
जय झारखंड!
@rashtrapatibhvn
आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना हर एक झारखंडवासी के लिए गर्व और भावुकता का क्षण है।
गुरुजी की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन जी द्वारा यह सम्मान ग्रहण करना उन संघर्षों और सपनों की याद दिलाता है, जिनके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
जल, जंगल, जमीन और झारखंडी पहचान की लड़ाई लड़ने वाले महान जननायक परम आदरणीय स्व. शिबू सोरेन जी को सादर नमन।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#PadmaAwards 🏅
नींद से जागकर सीधे निंदा? यह ठीक नहीं है @maheshpoddarmp जी। चुनाव आयोग का करतूत तो पूरा देश देख ही रहा है। की कैसे सब्ज़ी की तरह लोकतंत्र(सांसद) खरीदा जा रहा हैं।
खैर चुनाव आयोग ने ही पार्टियों को BLA 1 और BLA 2 बनाने को कहा है ताकि SIR में चूक की संभावनाएं न रहे।
गढ़वा में नेताजी ने कहा कि उनकी पार्टी के रहते योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं कटेगा। ऐसा कहकर वो अपनी पीठ ही थपथपा सकते हैं। इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास करेंगे तो चढ़ेगा नहीं। नाम जोड़ना चुनाव आयोग का काम है, किसी भी पार्टी का नहीं। कोई कितना भी ताल ठोक ले।
@BJP4Jharkhand@JmmJharkhand@INCJharkhand_@azadsipahibol