https://t.co/omnAky2z9f माननीय शिक्षा मंत्री बिहार सरकार शिक्षा विभाग बीएससी के पूर्व अध्यक्ष अतुल प्रसाद जी के द्वारा जो वक्तव्य वीडियो क्लिप में जारी हुआ था BPSC Tre 1.0 में इस वीडियो क्लिप के माध्यम से सीटीईटी 26 अभ्यर्थियों में पूर्व के शुद्धि पत्र में और अस्पष्टता दिखाई वह संदेह का स्थिति उत्पन्न हो रहा है इस पर संज्ञान लेते हुए माननीय शिक्षा मंत्री जी अग्रेत्तर सूचनाओं में समाहित करने की महती कृपा करें @mkrtiwari_bjp@BIHAR_educatio
माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार केंद्रीय पात्रता परीक्षा सीबीएसई शिक्षा बोर्ड भारत सरकार CBSE अध्यक्ष व सचिव CTET एग्जामकंट्रोलर महोदय परीक्षा परिणाम ज़ारी करने की तिथि शीघ्र जारी करने की महती कृपा की जाय
बिहार राज्य के वर्तमान शिक्षक भर्ती परीक्षा से वंचित हो रहे हैं @PrahladJoshijy6@prahladjoshi121@prahladjoshi71@cbseindia29
बीएड के साथियों आज अल्लापुर में संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के द्वारा मीटिंग रखी गई है परिषदीय विद्यालयों में जूनियर भर्ती के लिए की
कैसे सरकार के नियमावली को बदलवाकर 50% सीधी भर्ती हो इसलिए
अधिक से अधिक संख्या में आपलोग पहुंचे और अपना सुझाव दे आगे के संघर्ष के लिए...
प्रेस विज्ञप्ति
जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छात्रों ने निकाला विशाल मोमबत्ती मार्च
9 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय चलो अभियान को सफल बनाने की अपील
प्रयागराज, 8 अक्टूबर 2026।
जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाने की मांग को लेकर आज प्रयागराज में छात्रों एवं अभ्यर्थियों द्वारा ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार से गोविंदपुर जीशान मार्केट तक विशाल मोमबत्ती मार्च निकाला गया।
मोमबत्ती मार्च के माध्यम से छात्रों ने सरकार एवं संबंधित विभाग का ध्यान प्रदेश के लाखों शिक्षित एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की ओर आकर्षित करते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई।
इस दौरान छात्रों ने कहा कि लंबे समय से जूनियर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य और रोजगार के सवाल को अब और लंबित नहीं किया जाना चाहिए। सरकार और प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट विज्ञापन जारी नहीं हुआ है, जिससे अभ्यर्थियों में निराशा एवं आक्रोश है।
छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग एक ही है—जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। सरकार से किसी नए आश्वासन के बजाय अब ठोस निर्णय और भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की अपेक्षा है।
मोमबत्ती मार्च के दौरान 9 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय चलो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी छात्र, अभ्यर्थी एवं युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने कहा कि छात्रों की यह आवाज शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से लगातार उठाई जाती रहेगी। जब तक जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर स्पष्ट एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक छात्रों का संघर्ष जारी रहेगा।
@CMOfficeUP@DM_PRAYAGRAJ@ChiefSecyUP@upesscprayagraj@timesofindia@the_hindu@IndianExpress@TheLallantop
उत्तर प्रदेश के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में 50% सीधी भर्ती करने को लेकर आज BEd अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में एक बड़ा कैंडल मार्च निकाला। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच और बीएड छात्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में यह कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में BEd छात्र शामिल हुए। छात्रों की ओर से कहा गया कि यह सरकार तक अपनी बातों को पहुँचाने का एक प्रतीकात्मक तरीका है। छात्र परिषदीय जूनियर भर्ती के विज्ञापन को लेकर कल उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में अनशन प्रारम्भ करेंगे। छात्रों का कहना है कि BEd अभ्यर्थियों को सरकार के द्वारा केवल छला जा रहा है। जब अन्य राज्य परिषदीय विद्यालयों में जूनियर की भर्तियां कर रहे है तो उत्तर प्रदेश सरकार 100% प्रमोशन करके BEd छात्रों के साथ अन्याय क्यों कर रही है? अनशनरत छात्रों के द्वारा कल शिक्षा निदेशालय में अधिक से अधिक संख्या में BEd छात्रों को उपस्थित रहने की अपील भी की गई है। हरियाणा, बिहार, राजस्थान जैसे राज्य परिषदीय जूनियर भर्ती कराते चले आ रहे है लेकिन उत्तर प्रदेश में परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में 100% प्रमोशन की नियमावली है।
सभी छात्र जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए 8 अक्टूबर शाम 6.00 बजे , ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार,सलोरी प्रयागराज आए।
जिला प्रशासन से निवेदन है कि मामले को संज्ञान में ले और इस संबंध में शासन तक हमारी बात रखे।
@CMOfficeUP@upesscprayagraj@dgpup@DM_PRAYAGRAJ@prayagraj_pol
प्रेस विज्ञप्ति
जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का डिजिटल हुंकार
सोशल मीडिया अभियान के बाद 8 अक्टूबर को निकलेगा विशाल मोमबत्ती मार्च
प्रयागराज, 7 अक्टूबर 2026।
जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों, अभ्यर्थियों एवं छात्रों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर व्यापक डिजिटल हुंकार अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न छात्र संगठनों एवं अभ्यर्थियों ने अपने-अपने X हैंडल के माध्यम से जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने तथा कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। छात्रों ने पोस्ट, हैशटैग एवं मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को टैग कर सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण रोजगार के मुद्दे की ओर आकर्षित किया।
छात्रों का कहना है कि लंबे समय से जूनियर शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के बीच लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूर्व में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जा चुका है। ऐसे में अब सरकार एवं संबंधित विभाग को इस मांग पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की स्पष्ट कार्यवाही करनी चाहिए।
8 अक्टूबर को विशाल मोमबत्ती मार्च
सोशल मीडिया अभियान के बाद आंदोलन को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाते हुए 8 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे विशाल मोमबत्ती मार्च निकाला जाएगा।
यह मार्च ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार, सलोरी से गोविंदपुर तक निकाला जाएगा। मोमबत्ती मार्च के माध्यम से छात्र एवं अभ्यर्थी सरकार से मांग करेंगे कि कक्षा 6 से 8 तक जूनियर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया सभी संबंधित विद्यालयी स्तरों पर शीघ्र प्रारम्भ की जाए तथा विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने कहा कि शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब समाप्त होना चाहिए। युवाओं को आश्वासन नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया का स्पष्ट रोडमैप और विज्ञापन चाहिए।
हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के बैनर पर नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का प्रयास है।
छात्रों से अपील
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने सभी छात्र संगठनों, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे 8 अक्टूबर के विशाल मोमबत्ती मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जूनियर शिक्षक भर्ती की आवाज को मजबूत करें।
मांग स्पष्ट है — जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करो।
कक्षा 6 से 8 तक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करो।
दिनांक : 8 अक्टूबर 2026
समय : शाम 6:00 बजे
स्थान : ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार, सलोरी
मार्ग : सलोरी से गोविंदपुर
निवेदक : संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रयागराज
@CMOfficeUP@dgpup@DM_PRAYAGRAJ@prayagraj_pol
@brajeshpathakup UP में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 जूनियर शिक्षक के पद के लिए 100% प्रोन्नति की नीति पूर्णतया असंवैधानिक है। किसी भी स्तर की भर्ती प्रक्रिया में सीधी भर्ती और प्रोन्नति की नीति दोनों का पालन होता है 50% पदों पर सीधी भर्ती जारी की जाए।
#RELEASE_UP_PARISHADIYA_JUNIOR_BHARTI