आज बारिश हुई....
मैं भींगी..
तुम भी भिंग गये.
मगर
मैं अपने शहर में
तुम अपने शहर में...
मैंने तुम्हें बूंदों में महसूस किया
क्या तुमने भी मेरी कमी महसूस की..???
✍️दि_शा🦋
उसका आना,
मुट्ठी में भरते रेत सा है
भर लूं और फिसल जाता
वो यूं आतें हैं, यूं चलें जातें हैं
मगर उसका एहसास...
रेत में धंसते पैर सा है
जितना दम लगाओ
अंदर तक हमारे जाता है...!!💞
सालों से पी रहे हैं,
फिर भी हर रोज नई लगती है...!!
☕☕
चाय तुम्हारी यादों की तरह,
हर घूंट में ताज़ा लगती है...!!
Have a nice Tea मित्रों 🍵 👈😊
मुझे तो चाय,कांच के ग्लास में ज्यादा पसंद है 😂
सूनो न,,
पता नहीं क्यों इतना लगाव हो गया तुमसे... सच कहूँ तो पहले से ही पता था, ये दिल तो टूटना ही है, फिर भी न जाने कैसे कुछ ही पलों में इस दिल को तुम्हारी आदत सी लग गई। तुम तो अनजान हो, ये मैं अच्छी तरह जानती हूँ, और तुमसे मेरी कोई शिकायत भी नहीं है, क्योंकि शिकायत तो हक वालों से होती है, तुमसे तो मेरा कोई हक भी नहीं।
फिर भी जाने क्या बात थी... तुम्हारी एक छोटी सी बात, तुम्हारा यूं ही देख लेना, या तुम्हारा कुछ न कह कर भी सब कुछ कह जाना... कुछ तो था जो मुझे बेहाल कर गया।
अब समझ नहीं आता इस दिल को कैसे समझाऊँ, ये दिल जो बिना वजह तुम्हारी ओर खिंचा चला जाता है, ये आँखें जो भीड़ में भी सिर्फ तुम्हें ढूंढती हैं। मैं जानती हूँ, तुम मेरे कभी नहीं हो सकते, तुम अनजान ही रहोगे, पर इस अनजाने से लगे लगाव का मैं क्या करूँ?
तुमसे कोई उम्मीद नहीं, कोई शिकवा नहीं, बस एक अजीब सा सुकून है तुम्हें सोच कर, और एक अजीब सा दर्द भी। शायद यही प्रेम है... जो बिना मिले ही पूरा हो जाता है, बिना बोले ही सब कह जाता है।✨❤️🥰
#રાધાસ્વરા
#बज़्म
सुनो ना,
खुशबु बनकर आपके पास बिखर जायेंगे !
हवा बनकर आपके सांसो मे सामा जायेंगे!
धड़कन बनकर आपके दिल मे उतर जायेंगे!!
जरा महसूस करने की कोशिश तो कीजिए!
दूर रहकर भी पास नजर आएंगे!!