एक दिन, तीन खूबसूरत जगहें और ढेर सारी यादें!
आज का दिन बेहद खास रहा। सुबह-सुबह हम निकल पड़े एक खूबसूरत यात्रा पर, जिसमें सबसे पहले साँवलिया सेठ जी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। प्रभु के दर्शन करके मन को अपार शांति और सुकून मिला।
इसके बाद हम पहुँचे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीरभूमि हल्दीघाटी, जहाँ की मिट्टी में आज भी वीरता और बलिदान की कहानियाँ बसी हैं।
फिर हमारी यात्रा का अगला पड़ाव था खूबसूरत उदयपुर। यहाँ की मनमोहक झीलें, सुंदर नज़ारे और ऐतिहासिक धरोहरों ने हमारा दिल जीत लिया।
एक ही दिन में भक्ति, इतिहास और प्रकृति का इतना सुंदर संगम देखने को मिला कि यह यात्रा हमेशा याद रहेगी।
साँवलिया सेठ जी के आशीर्वाद से शुरू हुई यह यात्रा, उदयपुर की खूबसूरत यादों के साथ पूरी हुई।
चर्चित शिक्षाविद, इतिहास के शिक्षक और पूर्व राजनेता अवध ओझा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ऐतिहासिक भूमिका को लेकर एक महत्वपूर्ण और चर्चास्पद बयान दिया है।
हालिया संवाद और ऐतिहासिक विश्लेषण के दौरान अवध ओझा ने आधुनिक राष्ट्र-राज्य (Nation-State) के रूप में भारत के उदय की प्रक्रिया को समझाते हुए कांग्रेस और महात्मा गांधी के योगदान को निर्णायक बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "कांग्रेस ना होती तो भारत कभी राष्ट्र नहीं बनता, और महात्मा गांधी जी के बिना आधुनिक भारत की कल्पना भी मुश्किल थी।"
अवध ओझा ने ऐतिहासिक संदर्भों के साथ तर्क दिया कि 1885 में कांग्रेस की स्थापना से पहले भारत भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से तो एक था, लेकिन राजनीतिक रूप से सैकड़ों रियासतों और प्रांतों में बंटा हुआ था। कांग्रेस ने पहली बार पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और वर्गों के लोगों को एक साझा राजनीतिक मंच प्रदान किया, जिससे अखिल भारतीय राष्ट्रीय चेतना का विकास हुआ। इसके साथ ही, उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन को केवल पढ़े-लिखे अभिजात्य वर्ग के दायरे से बाहर निकालकर गांव-गांव के आम किसान, मजदूर और महिलाओं तक पहुंचाया, जिसके बिना ब्रिटिश हुकूमत से आजादी हासिल करना अत्यंत कठिन था।
दूसरी ओर, अवध ओझा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में एक बार फिर इतिहास और राष्ट्रवाद की परिभाषा को लेकर बहस तेज हो गई है। जहां कांग्रेस समर्थकों और इतिहास के एक वर्ग ने ओझा के इस विश्लेषण का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक सत्य बताया, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों और राष्ट्रवाद के वैकल्पिक दृष्टिकोण रखने वाले विचारकों ने इस पर असहमति जताई।
आलोचकों का कहना है कि भारत हजारों वर्षों से एक जीवंत सांस्कृतिक राष्ट्र रहा है और इसका अस्तित्व किसी एक राजनीतिक दल या व्यक्ति की देन नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों और अन्य महापुरुषों का बलिदान भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है।
अपनी मौसेरी बहन से शादी करने वाला निशिकांत दूबे ने कहा है कि,
सोनिया गांधी मारुति कंपनी की 50% की मालकिन थी.. सोनिया गांधी ही असली मालकिन थी।
निशिकांत दूबे, तूने कौन सी नई बात बताई है?
गांधी परिवार ही मारुति के असली मालिक थे। पूर्व PM इंदिरा गांधी जी ने मारुति को भारत सरकार को दान दे दिया था।
4 जून 1971, स्वर्गीय संजय गांधी जी ने मारुति कंपनी बनाई थी.. भारतीयों को देशी, सस्ती कार देने का जुनून था।
मारुति का लगभग 70% मालिकाना गांधी परिवार के पास था.. ये सब रिकार्डेड फैक्ट है।
मारुति पहली कार बनाने में कामयाब हो चुकी थी.. पोस्टर में संजय गांधी जी उसी कार के साथ हैं।
इस दरम्यान इंदिरा गांधी और संजय गांधी चुनाव हार गए थे.. मारुति का काम बंद हो गया था।
भारत के PM मोरारजी ने मारुति का गला घोंट दिया था।
इंदिरा गांधी वापस सत्ता में लौटी.. संजय गांधी का स्वर्गवास हुआ और सपने बिखर गए थे।
27 दिसंबर 1980, इंदिरा गांधी ने संसद में "मारुति अधिग्रहण क़ानून" पास किया.. गांधी परिवार की मारुति भारत सरकार की बन गई।
24 फ़रवरी 1981, भारत सरकार ने मारुति का नाम "मारुति उद्योग लिमिटेड" रखा।
2 अक्टूबर 1982, मारुति और सुज़ुकी का जॉइंट वेंचर हुआ था।
14 दिसंबर 1983,इंदिरा गांधी ने मारुति की गुड़गांव फ़ैक्टरी और नई कार को राष्ट्र को समर्पित किया था।
आज मारुति की क़ीमत लगभग 4.5 लाख करोड़ है.. अगर गांधी परिवार अपने शेयर रख लेता तो कोई क्या उखाड़ लेता?
भारत को 4.5 लाख करोड़ का दान देने वाले गांधी परिवार पर उंगली उठाने की हैसियत अगले 450 करोड़ सालों में भी हासिल नहीं कर पाओगे.. सिर्फ़ भौंकते रह जाओगे।
सोनिया गांधी अपने कमरे में किताब पढ़ रही थीं। प्रियंका गांधी ने आकर कहा, अभी कॉल आया था वहां पर बम विस्फोट हुआ है, पापा के आसपास 12 लोग मारे गए। लेकिन वो सुरक्षित हैं ऐसा कहा जा रहा है।
कुछ देर बाद सच्चाई प्रियंका गांधी को पता चली और उन्होंने अपनी माँ से कहा, Papa is dead.
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है राजीव गांधी को तीन आतंकी संगठनों से खतरा था। 1989 के दिसंबर में वीपी सिंह प्रधानमंत्री बने। तीन महीने बाद यानी फरवरी राजीव गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गयी। राजीव गांधी की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा लोकल पुलिस को सौंप दिया गया।
सोनिया गांधी ने पेज नंबर 344 पर लिखा है इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए SPG का गठन पार्लियामेंट एक्ट 1988 के तहत किया गया।
खतरा होने के बावजूद उनकी SPG सुरक्षा हटा दी गयी। राजीव गांधी जब दौरे पर जाते तो उनके साथ एक PSO जाता। बाद में दो PSO बढ़ा दिए गए जो मामूली हैंड पिस्तौल से लैस होते थे।
कमजोर सुरक्षा व्यवस्था का फायदा LTTE ने उठाया। जो हुआ वो इतिहास में दर्ज है। LTTE ने ऐसी मौत दी कि, राजीव गांधी ने अपनी आंखें दान की थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ माथुर ने सोनिया गांधी ने कहा, आंखें छोड़िए Kuch nahin bacha hai, kuch nahin.
1991 में SPG सुरक्षा एक्ट में बदलाव किया गया कि प्रधानमंत्री, एक्स प्रधानमंत्री और उनके परिवार को सुरक्षा मिलेगी। इसी नियम के तहत गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा मिली थी। मोदी सरकार ने एसपीजी एक्ट में बदलाव कर के गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा छीन ली।
राजीव गांधी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 1991 में जब उनकी हत्या हुई तो Italy के Turlin प्रांत के ओरबासानो में एक Street है।
ये वही शहर है जहां सोनियां गांधी का मायका है और उनका बचपन बीता है। उनके पिता स्टेफानो माइनो और माता पाओला का परिवार इसी शहर में रहता था। 1968 में राजीव से शादी के बाद सोनियां भारत में बस गईं।
1991 में जब राजीव गांधी की तमिलनाडू में एक आत्मघाती हमले में हत्या हुई तो इस खबर से इटली के ओरबासानो शहर में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग राजीव और सोनिया की प्रेम कहानी को अपनी स्थानीय सिंड्रेला की कहानी की तरह देखते थे, जिसका एक दर्दनाक अंत हुआ था लेकिन वहां के प्रशासन ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने और अपनी शहर की बेटी सोनिया गांधी के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए ओरबासानो की स्थानीय नगर परिषद Municipality ने शहर के पूर्वी हिस्से से बाहर जाने वाली एक मुख्य सड़क का नाम 'विया राजीव गांधी' Via Rajiv Gandhi रख दिया।
आज भी वहां के स्थानीय निवासी सोनियां और राजीव गांधी के प्रेम कहानी को याद करते हैं।
पाकिस्तानी लड़का — क्या आपको लगता है कि भारत और पाकिस्तान के पास अभी भी 'दोषारोपण' से आगे बढ़कर आपसी फायदों के लिए मिलकर काम करने की गुंजाइश है?
राहुल गांधी — एक बड़ी समस्या यह है कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देता है।
हमारे लिए यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है कि हमारे निर्दोष लोगों की हत्या की जाए और हम पाकिस्तान के साथ बातचीत करें।
इसलिए, जिस पल यह सब रुक जाएगा उसके बाद बातचीत शुरू होने की संभावना बन सकती है।
सोनियां गांधी के इटली वाले घर पर शान से भारतीय तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगे पर Indian House और सोनियां गांधी का Place of Birth और Date लिखी हुई है।
6 साल पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ने सोनियां गांधी के इस 6 कमरों वाले पुश्तैनी घर को खरीदा था जहां उनका जन्म और बचपन बीता।
कांग्रेस नेता और कारोबारी सुखदेव सिंह इस घर को संग्रहालय में बदलना चाहते हैं साथ ही वो गांधी परिवार से मिलकर कुछ ऐसी यादगार वस्तुएं उनसे लेना चाहते हैं जिन्हें वो संग्रहालय में लोगों को दिखा सकें। सुखदेव सिंह ने साल 2020 में ये घर अपनी बेटी और पत्नी के नाम पर खरीदा था।
सुखदेव ने कहा क्या कभी शादी से पहले सोनिया गांधी ने सोचा होगा की उनकी सास किसी देश की प्रधानमंत्री होंगीं ठीक वैसे ही मैंने भी सपनों में नहीं सोचा था कि सोनिया गांधी के पुस्तैनी घर की चाबियां मेरे पास होंगी।
जहां उन्होंने एक Caretaker भी तैनात किया है। इसके घर के रखरखाव पर सुखदेव सिंह 1000 यूरो खर्चा करते हैं। शुकदेव ही वो शख़्स है जो इटली में सोनियां गांधी का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाते हैं।