जब बस्तर सहित पूरा देश नक्सलवाद से रक्तरंजित हो रहा था, तब महलों में रहने वाले किसी भी नामदार की आँखों से एक आँसू तक नहीं निकला: पीएम श्री @narendramodi जी
उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारी यह देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। मनोरम पर्वतीय परिदृश्यों, पवित्र नदियों और पावन चारधाम के साथ-साथ यह प्रदेश अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विशिष्ट पहचान रखता है।
राज्य के परिश्रमी, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रकृति एवं संस्कृति प्रेमियों का यह प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा।
यह विशेष अवसर राज्य के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।
Diwali is about being with family. For them, duty means being away from theirs.
They stand beside me every day, putting service to the nation before celebrations at home.
Grateful to them and their families for this sacrifice. They are my family too.
@crpfindia@assampolice
बहनें घर की लक्ष्मी होती हैं। उनके चेहरे की मुस्कान, उनके सपनों की उड़ान और उनके आत्मविश्वास से ही घर में सच्चे अर्थों में खुशहाली आती है।
दीपावली पर जब हम माँ लक्ष्मी का स्वागत करते हैं, तो मन में एक संकल्प भी होना चाहिए कि हमारी माताएँ-बहनें आत्मनिर्भर बनें, उनके हाथों में हुनर हो, अपने पैरों पर खड़े होने का भरोसा हो और उनके घर में समृद्धि का उजाला हो।
मुझे बहुत गर्व और प्रसन्नता होती है कि आज 10 करोड़ से अधिक ग्रामीण बहनें, 92 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर देश की नई आर्थिक शक्ति बन रही हैं। अब तक इन समूहों को ₹14.24 लाख करोड़ का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। कृषि क्षेत्र में 5.12 करोड़ समूह महिलाओं को कृषि एवं पशुधन विकास के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही कृषि एवं गैर-कृषि क्षेत्रों में 1.50 करोड़ महिलाएँ उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।
किसी बहन ने अपने हुनर से परिवार को गरीबी से बाहर निकाला है, किसी ने अपने बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी है, तो किसी ने पूरे गाँव के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
आज लगभग 4 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का संकल्प है कि यह संख्या 6 करोड़ तक पहुँचे। इसे साकार करने के लिए अगले पाँच वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को ₹10 लाख करोड़ और व्यक्तिगत दीदियों को ₹1 लाख करोड़ का ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
मेरे जीवन का लक्ष्य है कि अपनी बहनों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाऊँ। क्योंकि जब बहन आगे बढ़ती है, तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है। जब बहन आत्मनिर्भर बनती है, तो गाँव समृद्ध होता है और जब गाँव समृद्ध होता है, तभी विकसित भारत का सपना साकार होता है।
इस दीपावली पर मेरी यही कामना है कि हर बहन के जीवन में खुशियों का दीप जले, हर घर में समृद्धि आए और हर बेटी-बहन अपने सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास से आगे बढ़े।
मेरी सभी बहनों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
श्रद्धेय आडवाणी जी का जीवन राजनीति में शुचिता, संवेदना, मर्यादा और अपने विचारों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का अनुपम उदाहरण है।
आज की पीढ़ी उनके जीवन से बहुत कुछ सीख सकती है।
सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा विजय का संदेश देने वाला यह पर्व हम सभी के जीवन में प्रेम और भाईचारे का प्रकाश फैलाए। दीपावली हमें याद दिलाती है कि अंधकार कितना भी गहरा हो, अंत में जीत सत्य की ही होती है।
आप सभी को दीपों के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#HappyDiwali 🪔
दीपावली पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी हर वर्ष देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के बीच पहुँचकर उनके साथ पर्व की खुशियाँ साझा करते हैं।
इस बार प्रधानमंत्री जी बस्तर के उन्हीं जंगलों में जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं, जहाँ कभी नक्सली आतंक का साया था।
आज बस्तर से नक्सलवाद का अंत हो चुका है। 47 वर्षों में पहली बार, पिछले एक वर्ष में ड्यूटी के दौरान एक भी CRPF जवान शहीद नहीं हुआ।
यह सही नीतियों, दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और जवानों के अदम्य साहस की ऐतिहासिक जीत है।
जिन्होंने केवल अपने परिवार के बारे में सोचा हो, उनसे यह उम्मीद करना कि वे गरीबों, दलितों और वंचितों के बारे में सोचेंगे, अपने आप में एक दिवास्वप्न है। यही वर्ष 2017 के पहले होता था।
दशकों तक उपेक्षित रहे वनटांगिया समाज के उत्थान एवं उनके जीवन में खुशहाली लाने के संकल्प के साथ, पावन पर्व दीपावली के सुअवसर पर आज गोरखपुर में ₹82 करोड़ से अधिक लागत की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किट भी प्रदान की गईं।
सभी लाभार्थियों तथा वनटांगिया समाज के बहनों-भाइयों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
सोनिया गांधी जी की किताब से यह पता चला कि प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी के पुत्र ही शासन चला रहे थे, पद और गोपनीयता की शपथ तो इंदिरा गांधी जी ने ग़लत ही लिया था ।अब तो ना राजीव गांधी जी ना संजय गाँधी जी ज़िन्दा हैं,जबाब कौन देगा? संजय गांधी जी आपातकाल के विलेन और राजीव जी देवता?
भारत रत्न, पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक, संगठन के विस्तार, राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में आपका अविस्मरणीय योगदान रहा है। सार्वजनिक जीवन में आपकी शुचिता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।
दीपावली का पर्व है और हमारे अन्नदाता किसान भाई-बहनों के चेहरों पर भी खुशियों की चमक दिखाई दे रही है। मंडियों में मक्का, धान, कपास, सोयाबीन, तिल, अरहर और प्याज जैसी प्रमुख फसलों के औसत भाव MSP से ऊपर चल रहे हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में किसान हितैषी नीतियों और किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।
बासमती धान के दाम ₹5,000 प्रति क्विंटल से अधिक होना भी किसानों के लिए उत्साहजनक है। उपज के दामों में बढ़ोतरी से अन्नदाताओं की मुस्कान भी बढ़ी है।
मेरी बस यही प्रार्थना है कि यह दीपावली हर किसान परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। हमारे अन्नदाताओं के घर-आँगन में खुशियों के दीप जगमगाएँ और उनके चेहरों पर यह मुस्कान सदैव बनी रहे।
सभी किसान भाई-बहनों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
जय जवान, जय किसान, जय हिंदुस्तान।
Prime Minister Shri @narendramodi ji celebrates #Diwali with security forces in #Bastar, sharing sweets and extending festive greetings to those who safeguard the nation!
How the things have changed from the bitter past of erstwhile hardcore naxal areas, to today the sweet moments of peace and joy.