सुप्रीम कोर्ट: "अगर दोनों माता-पिता आईएएस अधिकारी हैं, तो आरक्षण की मांग क्यों?"
"माता-पिता ने पढ़ाई की है, अच्छी नौकरी कर रहे हैं, अच्छी आमदनी कमा रहे हैं, और बच्चे फिर से आरक्षण चाहते हैं?"
"हम इससे कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे।"
"शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण से सामाजिक गतिशीलता आती है।"
"देखिए, उन्हें आरक्षण से बाहर निकल जाना चाहिए।"
100 साल पुरानी एक कंपनी जो अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही थी, उसे प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे चर्चित ब्रांड बना दिया - वो भी मात्र 12 सेकेंड्स में।
मैंगो बाइट, किस्मी, पॉपिन्स, मेलोडी... मुंबई के विले पार्ले से निकली पार्ले हमारा बचपन है। बहुत कम लोगों को पता है कि 'पार्ले' मुंबई का ही एक उपनगर है, जिसके नाम पर कंपनी का नाम पड़ा। नब्बे वर्ष के विजय चौहान फ़िलहाल पार्ले प्रोडक्ट्स का संचालन कर रहे परिवार के मुखिया हैं।
इसी परिवार के मोहनलाल दयाल ने 1928 में इस कंपनी की स्थापना की और 1939 में Parle-G नाम की क्रान्ति हुई। उनके पोते विजय चौहान ₹83 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, भारत के 31वें सबसे अमीर व्यक्ति। विजय चौहान के दादा मोहनलाल दयाल ने इस कंपनी स्थापना की थी, कोविड-19 के दौरान कंपनी ने 3 करोड़ बिस्किट पैकेट्स दान दिया। विजय चौहान MIT से मेकैनिकल इंजीनियर हैं, गोल्फ के शौक़ीन हैं और JRD टाटा के साथ खेल चुके हैं।
आज विजय चौहान के बेटे अजय, भतीजे समर और भतीजी अंबिका कंपनी को सँभाल रहे हैं। विदेशों में इनके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। मध्य-पूर्व से लेकर मंगोलिया तक इनके उत्पादों की माँग है। 50+ ब्रांड्स हैं इनके। कंपनी ने अपना विज्ञापन बजट भी तीन गुना बढ़ाया है हाल में। भारत में इनके 7000+ डिस्ट्रीब्यूटर्स और 75 लाख आउटलेट्स हैं। उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखी है, लगातार नए एक्सपेरिमेंट्स करते रहते हैं और इसीलिए आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं।
पार्ले हर साल 12 लाख मीट्रिक टन से अधिक बिस्किट हर साल बेचता है, बाजार में भले ही ब्रिटानिया की हिस्सेदारी ज़्यादा हो लेकिन मात्रा के मामले में पार्ले भारी है। ये दुनिया का सबसे अधिक बिकने वाला सिंगल बिस्किट ब्रांड है। कन्फेक्शनरी उद्योग पर कभी यूरोप का दबदबा था, 1929 में 75 हज़ार रुपए में ख़रीदी गई एक फैक्ट्री ने अगले वर्ष ऑरेंज कैंडी लॉन्च किया और 1936 तक अपना टर्नओवर 50 हजार रुपए तक पहुँचा दिया। 3000 रुपए का मुनाफा उस वक़्त बड़ी बात थी।
विजय चौहान के भाई भी हैं - राज और शरद। 1970 के दशक में कंपनी बँटी तो पार्ले प्रोडक्ट्स की ज़िम्मेदारी इन्हीं तीनों ने सँभाली। जयंतीलाल के बेटे प्रकाश ने पार्ले एग्रो और रमेश ने पार्ले बिसलेरी का प्रबंधन सँभाला। पिछले ही साल इसने डार्क बिस्किट्स लॉन्च की। 2017 में भी प्रीमियम प्लैटिना रेंज लॉन्च किया गया था।
और हाँ, आज जिस पार्ले के शेयर्स बढ़ रहे हैं वो ये वाली कंपनी नहीं है। पार्ले समूह तो अबतक पब्लिक हुआ ही नहीं है। परिवार को अतिरिक्त फंडिंग की आवश्यकता नहीं है। 125 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स के साथ साझेदारी करके पार्ले ने लागत बचाने का भी जुगाड़ कर लिया।
पार्ले-जी खाइए, मोनाको खाइए, मैरी खाइए, रस्क खाइए, हाइड एन्ड सीक खाइए, मैंगो बाइट खाइए - पार्ले ने पीढ़ियों के साथ रिश्ता बनाया है, उसके ग्राहक वफादार हैं ब्रांड के प्रति।
यह तो भाजपा ने पूरा त्रेता युग ही वापस ला दिया है।
ज़रा देखिए..
👇🏻👇🏻
छत्तीसगढ़ - विष्णु
मध्य प्रदेश - मोहन
राजस्थान - भजन
गुजरात - भूपेंद्र
महाराष्ट्र - देवेंद्र
असम - विश्वशर्मा
उत्तर प्रदेश - आदित्य
उत्तराखंड - पुष्कर
भारत - नरेंद्र
राष्ट्रपति - द्रौपदी
उपराष्ट्रपति - राधाकृष्ण
लोकसभा स्पीकर - ॐ
और इसी वजह से तो असुरों की नींद हराम हो गई है..
यह स्कूलों में सिखाया जाना चाहिए।
52 पत्ते मतलब 52 हफ्ते
4 प्रकार के पत्ते मतलब 4 ऋतुएँ
हर प्रकार में 13 पत्ते मतलब 13 हफ्ते
इन 52 पत्तों का कुल योग 364
एक जोकर जोड़ें तो 365 यानी 1 साल
2 जोकर जोड़ें तो 366 यानी लीप वर्ष
52 पत्तों में 12 तस्वीर वाले पत्ते मतलब 12 महीने
लाल और काला रंग मतलब दिन और रात
पत्तों का अर्थ समझें—
दुग्गी – पृथ्वी और आकाश
तिग्गी – ब्रह्मा, विष्णु और महेश
चौकी – चार वेद (अथर्ववेद, सामवेद, ऋग्वेद, यजुर्वेद)
पंजा – पाँच प्राण (प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान)
छक्का – षड् रिपु (काम, क्रोध, मद, मोह, मत्सर, लोभ)
सत्ते – सात समुद्र
अट्ठा – आठ सिद्धियाँ
नौ – नौ ग्रह
दस – दस इन्द्रियाँ
गुलाम – मन की वासनाएँ
रानी – माया
राजा – सबका शासक
इक्का – मनुष्य का विवेक
सामने वाला खिलाड़ी – प्रारब्ध
अगर ताश के खेल में जीवन के इस अर्थ को समझ लिया जाए, तो जीना सच में आसान हो सकता है। मुझे भी यह पहले नहीं पता था।
National Quantum Mission में भारत ने हासिल की बड़ी कामयाबी
भारत ने तैयार की 1000 किलोमीटर की Secure Quantum Communication Internet लाइन
सेना, बैंकिंग और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के लिए जल्द बनेगा हैकिंग फ्री इन्टरनेट
विदेशी इंटरनेट और प्राइवेसी लीक के खतरे से देश को जल्दी मिलेगी मुक्ति @journoharshv
5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक (फोटो + फिंगरप्रिंट + आइरिस) अपडेट निःशुल्क हैं। उपरोक्त सूचीबद्ध शुल्क से अधिक कोई अतिरिक्त शुल्क न दें। यदि कोई नामांकन केंद्र अतिरिक्त शुल्क की मांग करता है, तो तुरंत शिकायत दर्ज करें: https://t.co/mb6R84OscY। हम भ्रष्टाचार और प्रक्रियात्मक उल्लंघनों के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति अपनाते हैं।