एक पेड़ मां के नाम,
एक कदम हरित इंदौर के नाम !!!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज इंदौर में साधु-संतों के पावन सान्निध्य में पौधरोपण किया। इस अवसर पर वन भूमि पर 21 हजार पौधे रोपे गए। आने वाले समय में यहां सवा लाख पौधे और लगाए जाएंगे।
साथियों, इंदौर में 21 लाख पौधे लगाने का हमारा संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है। आइए, मां के सम्मान में एक पौधा लगाएं, उसे पेड़ बनने तक सहेजें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली की विरासत छोड़ें।
पौधरोपण कार्यक्रम में परम पूज्य महंत श्री रामायणी जी महाराज, श्री राधे राधे बाबा जी, श्री रामगोपाल दास जी महाराज, श्री रामकृपाल दास जी महाराज, श्री चेतन स्वरूप जी महाराज, श्री रामचरण दास जी महाराज, श्री विजयराम दास जी महाराज, श्री पवन दास जी महाराज, श्री पवनानंद जी महाराज सहित साथी मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी, नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्रवण चावड़ा जी, विधायक श्री मधु वर्मा जी, श्री राजेंद्र राठौर जी सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु एवं स्वजन उपस्थित रहे।
वीर गोगा देव जी महाराज की जय !!!
आज इंदौर में वाल्मीकि समाज के आराध्य देव श्री वीर गोगा देव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित छड़ी (निशान) पूजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हुए सर्वमंगल की कामना की। इस अवसर पर स्वजनों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्री गोगा देव जी महाराज का जीवन सेवा और मानवता की प्रेरणा देता है। उनका संदेश हमें सभी के सम्मान और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री उमेशनाथ जी महाराज, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय जी, श्री अशोक चौहान जी, श्री अशोक पथरोड़ जी, श्री बाबूलाल सिरसिया जी, श्री बबलू वैध जी सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे।
विधानसभा 1 के विधायक श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के द्वारा विधानसभा 1 के सभी सरकारी स्कूलों को आवश्यकता अनुसार फर्नीचर दिलवाया जा रहा है ।
इसी कड़ी में आज भागीरथपुरा शासकीय विद्यालय को फर्नीचर भेंट किया !
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री व लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र पटेल जी तथा राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार जी के आज इंदौर आगमन पर भाजपा कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आपको नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
QR Code है क्या ?
आज यह सिर्फ एक सवाल नहीं, करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में UPI ने भारत के डिजिटल बदलाव को नई गति दी है।
UPI का QR Code छोटा है, लेकिन इसके पीछे खड़ा भारत का डिजिटल सामर्थ्य बहुत बड़ा है।
यही है नया भारत, आत्मनिर्भर भारत...!!!
#10YearsOfUPI
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री @gajendra4bjp जी तथा राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुश्री @KavitaPatidar_ जी के इंदौर आगमन पर आज भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित स्वजनों को संबोधित किया।
इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मुझे विश्वास है कि अपने संगठनात्मक कौशल एवं समर्पण के साथ आप दोनों संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष श्री @SumitMishraBJP जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री @ShravanSChawda जी सहित सभी विधायकगण, पदाधिकारी एवं भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
पवित्रता, त्याग, शौर्य एवं स्वाभिमान की प्रतीक मां पद्मिनी जी ने 16 हजार वीरांगनाओं के साथ जलते अंगारों का हार पहनकर अग्निकुंड में आहुति दी थी।
आज जौहर दिवस पर सभी वीरांगनाओं के अदम्य शौर्य, साहस एवं बलिदान को कोटि-कोटि नमन 🙏
#जौहर_दिवस
स्नेह के धागों से बंधे हैं हम...!!!
मुझ पर हजारों माताओं-बहनों के आशीष एवं स्नेह की छांव है और हमारा यह परिवार निरंतर बढ़ रहा है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी आज इंदौर के आस्था वृद्धाश्रम पहुंचकर अपनों के बीच रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस अवसर पर माताओं-बहनों ने स्नेह से राखी बांधी। वृद्धजनों का आशीर्वाद मिला और दिव्यांग बच्चों के निश्छल अपनत्व ने हृदय को छू लिया।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, शांति और खुशियों से भरा रहे। हमारे बीच स्नेह, विश्वास और अपनत्व की यह डोर सदैव अटूट बनी रहे। आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में विधायक श्री @Ramesh_Mendola जी, सभापति श्री मुन्नालाल यादव जी, एमआईसी सदस्य श्री राजेंद्र राठौड़ जी, पार्षद श्री सुरेश कुरवाड़े जी, श्री वीरेंद्र व्यास जी, दीप्ति हाड़ा जी सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे।
जय भोलेनाथ-जय जगन्नाथ !!
चतुर्थ पावन श्रावण सोमवार पर प्राचीन सिद्ध शिव मंदिर श्री मनकामनेश्वर काँटाफोड़ मंदिर मे भगवान भोलेनाथ जी के जगन्नाथ धाम स्वरूप के विशेष श्रृंगार के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया व उपस्थित शिवभक्तों से स्नेहपूर्ण भेट की ।
भोलेनाथ जी की कृपा से संपूर्ण विश्व मे मंगलमय ऊर्जा का संचार हो तथा सभी का कल्याण हो ।
हर-हर महादेव !!