"या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥"
मां दुर्गा के आगमन के प्रतीक महालया के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।।
#শুভমহালয়া
समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
मां दुर्गा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।
विजयादशमी का यह पावन पर्व हमें सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और न्याय की अन्याय पर विजय का संदेश देता है।
आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी बुराइयों को त्यागकर प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नई खुशियों का संचार हो।
सभी को जोहार।
“आज गोइलकेरा स्थित शक्ति स्थल पर मेरे आदर्श, मेरे मार्गदर्शक अमर शहीद देवेन्द्र माझी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उनका जीवन, उनका संघर्ष और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान हमेशा हमारी प्रेरणा बना रहेगा। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श, विचार और संघर्ष की विरासत सदैव जीवित रहेगी।
उनकी शहादत को शत-शत नमन। जोहार! 🙏
झारखण्ड सरकार की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति दें। ॐ शांति
आज सोनुवा प्रखंड अंतर्गत झलियामारा से बेहराबिंदा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास की। यह सड़क यहां के लोगों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाये रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये है।
सड़क बन जाने से स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन सुलभ हो जायेगा।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
प्रकृति महापर्व करम पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
यह पर्व भाई-बहन के पवित्र स्नेह और आपसी विश्वास का भी पर्व है। अखड़ा में करम डाली की स्थापना, मांदर की थाप, करम गीत और सामूहिक नृत्य हमारी जीवंत लोक-संस्कृति की सुंदर अभिव्यक्ति हैं।
इस पावन के अवसर पर मैं हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे यही कामना करती हूं।
करम जोहार!
जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखण्ड राज्य सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है । इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं।
ईश्वर दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति
@DipikaPS
झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी की माता श्रीमती रुपी सोरेन जी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में सहन शक्ति दें।
ॐ शांति 🙏
@HemantSorenJMM
Dear Jio officials,
I am a mobile subscriber of your company from Goilkera I regret to say that Jio service here stops as soon as the power goes out. If your company hasn't provided power backup, then your claim of uninterrupted service is false. Plz take action.
@reliancejio
गुवा शहीद दिवस
गुवा गोलीकांड, हमें संघर्ष तथा हमारे पुरुखों के हक-अधिकार और सम्मान के लिए किए गए वीरता और बलिदान की याद दिलाता है। उनका बलिदान हमें सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
गुवा गोलीकांड के अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन।
झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें
जय झारखण्ड
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
आज गुवा गोलीकांड शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गोइलकेरा के डेरोवां, मनोहरपुर के सलाई और गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
अमर शहीदों को नमन।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें और सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का आशीर्वाद दें यही कामना करती हूं।
ॐ गं गणपतये नमः।
गणपति बप्पा मोरया!
मंगल मूर्ति मोरया!
आज श्री श्री गणेश पूजा समिति गम्हरिया एवं आदित्यपुर के वीर कुंवर सिंह मैदान में 7 स्टार ब्वायज क्लब श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के पूजा पंडाल का उदघाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रथम पुजनीय, एकदंत भगवान गणेश जी समस्तजनों का कल्याण करें । इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को गणेश पूजा की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
देश के महान दार्शनिक, शिक्षक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं अंधकार को दूर कर जीवन में प्रकाश फैलाने वाले, सही मार्ग दिखाने वाले और हमें एक बेहतर इंसान बनाने वाले सभी गुरुओं को शिक्षक दिवस की अनंत शुभकामनाएं।
"Happy Teachers' Day"
मनोहरपुर स्टेशन पर आज से टाटा- एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ। माननीय विधायक श्री @Jagat__majhi जी की गरिमामय उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। ट्रेन ठहराव की मांग पूरी किये जाने के लिए मैं माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी का आभार व्यक्त करती हूं। मनोहरपुर की जनता को हार्दिक बधाई और जोहार।
झारखंड सरकार में माननीय मंत्री भाई सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं।
कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनका देहांत हो गया।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं दुःख की इस घड़ी में परिवार जनों को सहन शक्ति दें।
झामुमो परिवार के लिए बड़ी क्षति है।
ॐ शांति
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
आज नोवामुंडी प्रखंड स्थित आदिवासी एसोसिएशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए झामुमो का दामन थामा। पार्टी की ओर से सभी का माला पहना कर स्वागत किया गया।
सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और जोहार।