हार्दिक जन्मदिन की शुभकामनाएँ! 🎉🎂
मयंक चौधरी जी
पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस हरियाणा
भैया जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
@mayankforIYC
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी. वी. जी @srinivasiyc को कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳
पलवल युवा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री योगेश कुमार जी द्वारा किया गया
इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्री सत्यवान गहलोत जी,सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पोसवाल जी व प्रदेश महासचिव श्री कृष्ण अत्री जी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश पश्चिम के प्रभारी बड़े भाई प्रदीप नरवाल जी को जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं l @Narwal_inc
ब्रिटिश शासन के दौरान 1923 में जब हिंदुस्तानी सेवा दल की स्थापना हुई और 1924 में पंडित जवाहरलाल नेहरू इसके प्रथम अध्यक्ष बने, तब इसका उद्देश्य था:
कांग्रेस के लिए अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना, हर परिस्थिति में समाज और देश की सेवा करना, राष्ट्र निर्माण की भावना जगाना, भारत की आज़ादी की लड़ाई को संगठित शक्ति देना और ऐसा कैडर तैयार करना जो स्वयं से पहले देश को रखे और हर चुनौती के सामने फौलाद बनकर खड़ा हो।
102 वर्ष पुराने इस संगठन का भारत की आज़ादी और उसके बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान अपने आप में एक गौरवशाली इतिहास है।
मेरा मानना है कि आज की चुनौती आज़ादी के आंदोलन से भी बड़ी है। तब सामने विदेशी हुकूमत थी, और आज संविधान और Idea of India पर हमला करने वाली ताकतें सत्ता में हैं। नफ़रत और विभाजन की राजनीति हमारे देश की आत्मा को चुनौती दे रही है।
जिस संगठन का नेतृत्व कभी पंडित नेहरू ने किया, उसकी इस ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं, बल्कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की है।
इस विश्वास के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, मेरे नेता श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी और संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल जी का हृदय से आभारी हूँ। साथ ही, श्री लालजी देसाई जी द्वारा वर्षों तक कांग्रेस सेवा दल को मजबूत बनाने के लिए किए गए समर्पित कार्यों की सराहना करता हूँ।
कांग्रेस सेवा दल आप सभी का संगठन है। हमारा पहला लक्ष्य इसे नए स्वरूप में देश के गांव-गांव तक पहुँचाना, सेवा और संगठन की नई संस्कृति स्थापित करना, तथा संविधान और देश की एकता की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ा करना होगा। नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलना ही हमारी पहचान होगी।
कांग्रेस सेवा दल इस देश का बल है।
मैं कांग्रेस के हर युवा और वरिष्ठ साथी से अपील करता हूँ, आइए, इस गौरवशाली विरासत का हिस्सा बनिए और आने वाले भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाइए। यह संगठन आपसे है, आपके लिए है।
Let's build an organisation that every Congress worker and every generation is proud of. 💪
सभी की शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
हम टोपी भी पहनेंगे,
हम लाठी भी खाएंगे।
हम गांधी का रास्ता भी चुनेंगे,
भगत सिंह का इंकलाब भी जिएंगे।
हम बाबा साहेब के संविधान की रक्षा करेंगे,
और राहुल गांधी के बब्बर शेर बनकर हर चुनौती के सामने फौलाद बनकर भी खड़े होंगे।
लड़ाई अब शुरू हुई है। ✊
@kharge@INCIndia@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@CongressSevadal
मोदी जी चाहे जितना धर्मेंद्र प्रधान को बचा लें, लेकिन उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा और @RahulGandhi जी के नेतृत्व में @IYC का संघर्ष तब तक जारी रहेगा।
पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है इसीलिए हमारी एक ही मांग है, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें! यही युवाओं की आवाज़ है✊
📍राजघाट,दिल्ली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी. वी. जी @srinivasiyc को कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳
Congratulations to AICC Secretary & Former @IYC President Shri @srinivasiyc on being appointed as the Chief Organiser of Congress Sevadal..
Wishing you success in strengthening the organisation and inspiring Congress workers across the nation. 🇮🇳
एक और पेपर लीक, एक और परीक्षा रद्द
महाराष्ट्र में कल TET की परीक्षा थी। लाखों छात्र तैयारी कर रहे थे, कल पेपर देने जाना था। आज खबर आ रही है कि पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द हो गई है।
क्या भाजपा सरकारें किसी एक राज्य में कोई एक पेपर भी ठीक से करवा पाएँगी कभी? जवाब है, नहीं। नहीं करवा सकती। क्योंकि भाजपा ने शिक्षा का जो राजनीतिकरण किया गया है वही इस पेपर लीक जिन्न की मूल वजह है।
संतरी-मंत्री सब मज़े लूट रहे हैं, युवाओं की ज़िंदगी इन्हीं पेपर लीक्स के बीच फंसकर रह गई है। जो सरकार छात्रों का एक पेपर ठीक से नहीं करवा सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।
NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।
सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
विस्तार में पढ़ें: https://t.co/vyj9WhFIhO
कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर मेरे राजनीतिक गुरू पूर्व IYC अध्यक्ष श्री @srinivasiyc जी को हार्दिक बधाई।
आपका नेतृत्व निश्चित रूप से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। आपके सफल कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
कल...
कुछ युवाओं के लिए यह सिर्फ एक और दिन नहीं होगा!
यह एक इंटरव्यू होगा! एक अवसर होगा! एक नई शुरुआत होगी!
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी के जन्मदिवस पर आयोजित Mega Job Fair में कल हजारों सपने और अवसर एक ही मंच पर मिलेंगे!
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, करोड़ों युवाओं की आशाओं के प्रतीक श्री Rahul Gandhi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सत्य, साहस, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता निरंतर देशवासियों को प्रेरित करती रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
'Mega Job Fair 2026' की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक की कुछ झलकियाँ।
🗓️ 19 जून,2026 | 📍तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली
युवा कांग्रेस तैयार है, बेरोजगार युवाओं के भविष्य की लड़ाई को नई दिशा देने के लिए। 💯✊🏻
'भारत जोड़ो यात्रा' में मुझे लाखों युवा मिले, जो डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, IAS और सेना में जाना चाहते थे।
उस दौरान मेरे मन में सवाल आया कि हमारे देश का एजुकेशन सिस्टम इन युवाओं को सिर्फ 5 ऑप्शन ही क्यों दे रहा है?
फिर मैंने यात्रा के दौरान कुछ लड़कियों से बात की और पूछा- आप सच में दिल से क्या करना चाहती हैं तो सभी ने इन 5 प्रोफेशन के अलावा अलग-अलग जवाब दिए।
यानी देश का एजुकेशन सिस्टम बच्चों के सपने पूरे नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें ऑप्शन दे रहा है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 कोटा
#ChhatronKiGoonj
देश के एजुकेशन सिस्टम की हकीकत 👇
• 1,000 में सिर्फ 12 बच्चों को salaried job मिलती है
• करीब 300 बेरोजगार रह जाते हैं
• लगभग 700 गिग वर्क, मनरेगा या इनफॉर्मल सेक्टर में जाते हैं
युवाओं से झूठ बोला जा रहा है , यह शिक्षा नहीं, बल्कि extortion का सिस्टम है।
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी , कोटा
#ChhatronKiGoonj