कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए ऊर्जावान और प्रतिभाशाली व्यक्तियों की खोज के लिए नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम लांच कर रही है, जिसके माध्यम से कांग्रेस और संविधान की विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोग कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता / स्पोकेसपर्सन बन सकते हैं।
इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए, कैप्शन में दिए गए फ़ॉर्म लिंक के माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी फॉर्म लिंक : https://t.co/VcTECLr62q
इंग्लिश फॉर्म लिंक : https://t.co/qE6yy97y3e
तानाशाही हठधर्मिता चरम पर है...
भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे न लोकतंत्र की परवाह है, और न कोर्ट और कानून की।
माननीय हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद भरतपुर की उप जिला प्रमुख प्रियंका गुर्जर जी को जिला प्रमुख का चार्ज नहीं दिया गया, जबकि जिला परिषद सीओ खुद उनके अधीनस्थ अधिकारी हैं। कोर्ट ने सत्य और न्याय के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन भाजपा सरकार अपनी मनमानी पर अड़ी है।
भरतपुर जिला प्रमुख का पद दिसंबर 2023 से यानी करीब 2 साल से रिक्त पड़ा है, लेकिन हार के डर से भाजपा सरकार न तो चुनाव करवाना चाहती है, और न नियमों के अनुसार चार्ज सौंपना चाहती है।
ये तानाशाही शासन है, जहां सत्ता के अहंकार में संवैधानिक प्रावधानों को रौंदा जा रहा है। संभवतः देश में राजस्थान एकमात्र राज्य होगा, जहां भाजपा सरकार हार के डर से 2-2 साल तक चुनाव टाल रही है।