देश की जैविक संपदा को स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण समृद्धि में बदलने की दिशा में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹23,731 करोड़ के बजट के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना 'गोबरधन' को मंजूरी देना एक ऐतिहासिक निर्णय है।
यह योजना बायोमास और कचरे को स्वच्छ ऊर्जा व जैविक खाद में बदलेगी साथ ही, हमारे किसानों और ग्रामीण उद्यमियों की आय बढ़ाकर 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को नई गति देगी।
इस दूरदर्शी और जन-कल्याणकारी पहल के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!
#CabinetDecisions
आज बीकानेर शहर जिले की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत जी एवं पूर्व सांसद श्री जसवंत सिंह विश्नोई जी के साथ सहभागिता सुनिश्चित कर आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के मार्गदर्शन तथा माननीय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के संगठनात्मक नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाने, कार्यकर्ताओं के समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प भी दोहराया गया।
@BJP4Rajasthan@ajaeybjp@Rajendra_Gehlot@JS_Bishnoi
आज पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत जी, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बीकानेर देहात जिले की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता सुनिश्चित कर आगामी चुनावों की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
#MukeshDadheech
#bikaner
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@madanrrathore@Rajendra_Gehlot
राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रद्धेय हरिशंकर भाभड़ा जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन!
प्रदेश के विकास, संगठन सशक्तीकरण और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राजस्थान के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर समर्पित है।
'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के साथ ही हमारी सरकार 'मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि' के माध्यम से अन्नदाताओं को अतिरिक्त संबल प्रदान कर रही है। सौर ऊर्जा पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान और सुदृढ़ सिंचाई व्यवस्था से आज प्रदेश का कृषि क्षेत्र नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@ajaeybjp@madanrrathore
आज चूरू प्रवास के दौरान बुद्धगिरी मठ, मंडी फतेहपुर पहुँचकर पूज्य महाराज श्री दिनेश गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं लोककल्याण की मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र जी गहलोत सहित श्रद्धालुगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#MukeshDadheech
लालसोट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रामविलास मीणा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
@Rambilas4BJP
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर शुरू हुआ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान अब एक सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है। प्रकृति का संरक्षण और सम्मान ही मानवता के कल्याण का मार्ग है।
आइए, हम सब मिलकर अपनी माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं, उनकी स्मृतियों को संजोएं और आने वाली पीढ़ी को एक हरा-भरा, सुरक्षित और समृद्ध राजस्थान सौंपें।
~ माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी
@BJP4India@BJP4Rajasthan@NitinNabin@ajaeybjp@madanrrathore
'राजस्थान की बेटी' अरुंधति चौधरी जी को ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 70 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी यह स्वर्णिम सफलता प्रदेश सहित पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली है। आपका यह समर्पण और कड़ी मेहनत देश की युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
आपके उज्ज्वल भविष्य और आगामी अभियानों के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं!
#Cheer4Bharat #CWG2026
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की शॉट पुट F57 स्पर्धा में देश का मान बढ़ाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर सोमन राणा जी एवं रजत पदक हासिल करने पर शुभम जुयाल जी को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं!
आप दोनों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के करोड़ों खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायी है। माँ भारती का मस्तक यूँ ही ऊँचा करते रहें, आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
#Cheer4Bharat #CWG2026
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
आज जयपुर में श्री शिव महापुराण कथा समिति द्वारा आयोजित 19वें 251 सामूहिक पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक के पावन आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित कर भगवान आशुतोष महादेव का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर समिति के संरक्षक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां जी विशेष उपस्थिति सहित आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, श्रद्धालुगण एवं शिवभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@ajaeybjp@madanrrathore@DrSatishPoonia
ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने पर प्रिया घांघस जी, 51 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने पर साक्षी चौधरी जी एवं पुरुष 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने पर जादुमणि सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप सभी की यह अद्भुत उपलब्धि और जुझारूपन पूरे देश को गौरवान्वित करने वाला है। आपकी यह सफलता देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!
#Cheer4Bharat #CWG2026