Immensely proud to announce that Maharashtra State Government has awarded me the Prestigious 'PL Deshpande broadcast Journalist award for Outstanding Television Documentary'. Greatly thankful to @Sahiljoshii sir for the support and guidance which helped for Special Investigation
It feels great when you are appreciated for the hard word,risks and efforts you have put on an investigation Appreciation from top bosses @rahulkanwal@sahiljoshii inspiration and motivation that fuels the will to work more and more & deliver many more such investigative reports
मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित गरीब नगर में पश्चिम रेलवे की कार्रवाई, बचे हुए 94 ढांचों को तोड़ने का काम शुरू। मई 2026 में हुई बड़ी तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।
#ReporterDiary | @dipeshtripathi0
बीजेपी नेता और विधायक राम कदम ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विपक्षी दलों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक मंच पर आने से लेकर विधान परिषद चुनाव, इंडिया ब्लॉक की रैली और बीएमसी कर्मचारियों के बोनस तक, राम कदम ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
#ReporterDiary | @dipeshtripathi0
मुंबई के गरीब नगर में 94 और अवैध घर तोड़े जाएंगे, प्रभावित परिवारों को मिला नया आशियाना
बांद्रा ईस्ट स्थित गरीब नगर में पश्चिम रेलवे ने बचे हुए 94 ढांचों को हटाने की कार्रवाई शुरू की है. मई 2026 में हुई पिछली कार्रवाई के दौरान इन ढांचों को प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए छोड़ा गया था. MMRDA ने सभी 94 पात्र परिवारों को स्थायी वैकल्पिक आवास आवंटित कर कब्जा दे दिया है.
पूरी ख़बर: https://t.co/QqzyXusTW1
#Mumbai #GaribNagar #MumbaiNews #IllegalConstruction #DemolitionDrive #Rehabilitation #ATCard #AajTakSocial | @dipeshtripathi0
विशाखा राउत का कास्ट सर्टिफिकेट रद्द, कोकण डिवीजन के फैसले पर उठाए सवाल
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की पार्षद विशाखा राउत को कास्ट सर्टिफिकेट मामले में एक और झटका लगा है। कोकण डिवीजन ने उनके जाति प्रमाणपत्र को अवैध करार दिया है। इससे पहले कास्ट स्क्रूटनी कमेटी भी उनके जाति प्रमाणपत्र को अवैध घोषित कर चुकी थी। कोकण डिवीजन के फैसले पर नाराजगी जताते हुए विशाखा राउत ने सुनवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कोकण डिवीजन में निष्पक्ष तरीके से सुनवाई नहीं हुई और स्क्रूटनी कमेटी के पुराने फैसले को ही कॉपी-पेस्ट कर दिया गया। उनके मुताबिक, सुनवाई महज 10 मिनट चली।
#ReporterDiary #VishakhaRaut | @dipeshtripathi0
जीशान सिद्दीकी को बड़ी जिम्मेदारी, सुनेत्रा पवार ने बनाया NCP का मुंबई अध्यक्ष
सुनेत्रा पवार ने उमेश पाटिल को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और झीशान सिद्दीकी को मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया. दोनों नियुक्तियों से पार्टी ने राष्ट्रीय संवाद और मुंबई संगठन में उनकी भूमिकाएं तय कर दीं.
पूरी खबर : https://t.co/FIHn7L1Cge
#ZeeshanSiddique #SunetraPawar #NCP #NCPMumbaiPresident #Mumbai | @dipeshtripathi0
महाराष्ट्र में 54 महीनों में 13,928 किसानों ने की आत्महत्या। 10 साल में पहली बार राहत एवं पुनर्वास विभाग ने जिलावार डेटा देने से किया इनकार, RTI कार्यकर्ता जीतेंद्र घाडगे का आरोप- वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव में लिया गया फैसला
#ReporterDiary#Maharashtra | @DipeshTripathi0
महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है. खेती और कर्ज के संकट से जूझ रहे किसानों की मौत के आंकड़े अब सरकारी मदद और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2022 से जून 2026 के बीच राज्य में 13,928 किसानों ने आत्महत्या की. यानी औसतन हर दिन 8 से ज्यादा किसानों ने जान गंवाई.
चौंकाने वाली बात यह है कि आंकड़े मांगने पर राज्य सरकार के राहत एवं पुनर्वास विभाग ने जिलावार और महीने के हिसाब से जानकारी देने से इनकार कर दिया. यंग व्हिसलब्लोअर्स फाउंडेशन के कार्यकर्ता जीतेंद्र घाडगे ने यह जानकारी मांगी थी. उन्हें पहली अपील के बाद पूरे राज्य का कुल आंकड़ा दिया गया, लेकिन यह नहीं बताया गया कि सबसे ज्यादा मौतें किन जिलों में हुईं.
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या के 13,928 मामलों में से 8,145 परिवार सरकारी सहायता के पात्र पाए गए. वहीं, 4,042 मामलों को मदद के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया, जबकि 941 मामले जांच के अधीन हैं.
पूरी खबर : https://t.co/mijKMtSiuh
#MaharashtraFarmers #FarmerSuicides #Maharashtra #FarmersCrisis #AgricultureCrisis @dipeshtripathi0
मुंबई के BKC स्थित एक अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं। मेल में पंजाब से जुड़े एक मामले का भी जिक्र है। पुलिस मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है। वहीं, BMC को भी धमकी भरा ईमेल मिला, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
#Mumbai #BKC #ThreatEmail #AmitabhBachchan #MumbaiPolice #ReporterDiary | @dipeshtripathi0
Mumbai Police have launched a search for the sender after a threat email sent to a school and the BMC office mentioned veteran actor Amitabh Bachchan and other celebrities, though thorough checks yielded nothing suspicious.
Read more: https://t.co/qt06YIinic | By: @dipeshtripathi0
#MumbaiPolice #BMC #AmitabhBachchan #Celebrities