आज बाड़मेर आवास पर जन-जन के लाडले,युवा दिलों की धड़कन और शिव विधायक बड़े भाई श्री रविंद्र सिंह भाटी से एक बेहद खास और आत्मीय मुलाकात हुई
काफी दिनों बाद मिलना हुआ लेकिन भाई का वही स्नेह वही मार्गदर्शन और वही ऊर्जा आज भी वैसी ही है जो हमें हमेशा कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देती है
भाई साहब का यह आत्मीय स्वभाव ही हमारे दिलों पर राज करता है हमने हमेशा भाई के मान-सम्मान के लिए काम किया है और आगे भी उनके एक इशारे पर किसी भी चुनौती से टकराने को तैयार हैं।
इतना मान-सम्मान और अपनत्व देने के लिए विधायक महोदय का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद 🙏
@RavindraBhati__
श्री राजपूत करणी सेना के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। भाजपा सरकार हर जनआंदोलन का जवाब संवाद के बजाय लाठी और बल प्रयोग से देना चाहती है।
श्री महिपाल सिंह मकराना जी 800 किलोमीटर की लंबी यात्रा कर जयपुर पहुँचे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय सरकार ने लाठीचार्ज का रास्ता अपनाया।
लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को बलपूर्वक दबाना संविधान की भावना के विपरीत है। सरकार को संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।
@mahipalmakrana_
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान संसदीय क्षेत्र नागौर के डीडवाना-कुचामन जिले के ग्राम पलाड़ा निवासी, राजपूत समाज के युवक देवराज सिंह के पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए गए वाटर कैनन से गंभीर रूप से घायल होने तथा उपचार के दौरान उनके निधन हो जाने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ |
यह घटना बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने लोकतंत्र में संवाद का रास्ता खत्म करके दमन का रास्ता अपना लिया है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए शुभ संकेत नहीं है।
विगत दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर पुलिस की बर्बरतापूर्वक कार्रवाई देश ने देखी |
मैं राजस्थान सरकार से मांग करता हूँ कि इस मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें तथा दिवंगत देवराज सिंह के परिजनों को आर्थिक पैकेज देते हुए न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए |
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।
@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan
UGC के विरुद्ध श्री राजपूत करणी सेना के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाई देवराज सिंह पलाड़ा के दुःखद निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ।
आंदोलन की एक आध बात से हम असहमत हो सकते हैं लेकिन इस प्रदर्शन में आंदोलनकारियों ने ऐसा कुछ नहीं किया था जिस कारण उन पर ऐसा बल प्रयोग किया जाये । हमे याद रखना पड़ेगा कि आज राजस्थान और देश में भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर है उस के पीछे अत्यधिक योगदान और बलिदान इसी आम साधारण राजपूत समाज का है जिसके साथ यह कृत्य हुआ है । मैं मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूँ की कल करणी सेना के प्रदर्शन पर बल प्रयोग करने का आदेश देने वाले अधिकारियों को जाँच के द्वारा चिन्हित करा जाये और उन पर कठोर कार्यवाई हो । साथ ही भाजपा में मेरे साथी राजपूत नेताओ और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ की अगर हम हमारे समाज की आवाज़ अपने नेतृत्व तक नहीं पहुँचायेंगे तो कौन पहुँचाएगा? याद रखें समाज के कोटे के कारण ही आप यह पद और सरकारी आनंद भोग रहे हैं । क्षमा करना भाई । कोटिशः श्रद्धांजलि
कोई फ़ंडिंग नहीं
किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं
आज #UGC के फ़ैसले को वापस लेने के लिए विरोध प्रदर्शन हो रहा है। असली और सच्चा विरोध प्रदर्शन ऐसा ही होता है....
#Jaipur#karnisena#UGC_काला_कानून_वापस_लो
जयपुर में करणी सेना के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा किया गया बर्बर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का अंधाधुंध प्रयोग लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
डीडवाना-कुचामन के पलाड़ा निवासी देवराज सिंह पुलिस द्वारा कालवाड़ रोड पर छोड़ी गई वॉटर कैनन की तेज बौछार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक और निंदनीय है।
सत्ता के अहंकार में निर्दोष नागरिकों पर लाठियां बरसाना और बल प्रयोग करना न केवल निंदनीय है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की खुली हत्या है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
@mahipalmakrana_
📍 जयपुर
जयपुर में बड़े भाई श्री महिपाल सिंह जी मकराना के नेतृत्व में निकली 800 किलोमीटर न्याय यात्रा के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साथियों पर किया गया लाठीचार्ज और पानी की बौछारें अत्यंत निंदनीय हैं।
लाठियों से न्याय की आवाज़ नहीं दबाई जा सकती।
मैं खुद इस प्रोटेस्ट में शामिल था.. रैली की अनुमति थी.. एकदम शांतिपूर्ण रैली निकल रही थी..
पुलिस वालो ने 4 जगह बैरिकेट्स लगाए.. एक जगह महिलाओं पर वाटर कैनन चलाए..
फिर महिलाओं,बच्चों पर लाठीचार्ज किया.. महिलाओं के कपड़े फट गई,लड़कों के सिर फोड़ दिए..
BL मीणा(3 स्टार) के कहने पर..
कल जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना की रैली पर लाठीचार्ज के बाद वहाँ शामिल युवक देवराज पलाड़ा की मृत्यु का समाचार बेहद दुःखी करने वाला है। इस नौजवान के परिवार पर क्या बीत रही होगी, यह सोच कर मन व्यथित है।
नृशंस भाजपा सरकार की हठधर्मिता और हिंसा ने एक निर्दोष युवा की जान ले ली। यह हत्यारी सरकार है, जिसे कभी माफ़ नहीं किया जा सकता है!
इस अहंकारी शासन के मुखिया @BhajanlalBjp जी से मांग है कि मृतक युवा देवराज सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवज़ा और आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। शांतिपूर्वक रैली निकाल रहे लोगों पर लाठीचार्ज करवाने वाले ज़िम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो। प्रदेश के गृह विभाग ने आख़िर किसके कहने पर यह निर्ममता की, इसकी उच्च स्तरीय जाँच हो।
यूजीसी रोल बैक में पुलिस के वाटर कैनन के कारण एक युवक देवराज सिंह पलाड़ा की मौत हो गई थी... महिपाल सिंह मकराणा तुरन्त उनके परिजनों से मिले व आर्थिक सहायता देकर उनका ढांढस बंधाया... और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया...
समानता लाने और जातिवाद हटाने के नाम पर केवल मार्शल कौमों का सरकारी शोषण किया जा रहा हैं...
असमानता और जातिवाद का जहर और अधिक बोया जा रहा हैं...
जबकि कानून क्राइम पर बनने चाहिए...
#UGC_काला_कानून_वापस_लो
ये समाज आपका एहसान शायद कभी नहीं उतार पाएगा,
@mahipalmakrana_
जिस साहस, ईमानदारी और बेबाक़ी से आपने समाज की आवाज़ बुलंद की है, उसके लिए हर जागरूक इंसान आपका ऋणी रहेगा।
सलाम है आपको... सैल्यूट है सर! 🇮🇳🙏