आज रांची में राज्य के नगर विकास मंत्री @kumarsudivya जी से जमशेदपुर के छोटे और मध्यम आकार के बिल्डर संस्थानो के प्रतिनिधिमंडल संग ऑक्यूपेंशी सर्टिफिकेट तथा उनके बनाए प्रोजेक्ट्स में बिजली और पानी की सुविधाओं की उपलब्धता और अन्य प्रासंगिक विषयों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हुई।
उन्होने सभी विषयो पर विचारोपरांत विभागीय पदाधिकारियो को समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। @JmmJharkhand@HemantSorenJMM
जिले के #मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण बदिया पंचायत अंतर्गत टेटाबड़िया ग्राम निवासी झारखंड आंदोलनकारी दसमथ टुडू जी के पिछले कई महीनों से चलने-फिरने में असमर्थ होने की सूचना झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन जी द्वारा कल दी गई।
आज सुबह हम सबने #NaamyaSmileFoundation के सौजन्य से दसमथ टुडू जी को व्हीलचेयर प्रदान की, ताकि उन्हें दैनिक जीवन जीने में सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर झामुमो के मुसाबनी प्रखंड के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी भी उपस्थित रहे और सभी ने दसमथ टुडू जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जय झारखंड। @JmmJharkhand@TeamNaamyaa
आज माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से मिलकर जमशेदपुर के डबल डाउन बार में हुई हिंसक घटना में मृत युवा साथी हिमांशु सिंह के परिजनों की माँगो पर सरकारी प्रावधानों अंतर्गत यथासंभव सहायता और इस वीभत्स घटना में शामिल अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया।
झारखंड कैबिनेट से आज वीबी-ग्राम जी योजना को राज्य में लागू होने की मंजूरी देने और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत आने वाले अतिरिक्त 40% वित्तीय भार को स्वयं वहन करने के निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मैंने उनके समक्ष बंगाल और ओडिशा की तर्ज पर झारखंड में भी EV गाड़ियों की खरीद पर सब्सिडी तथा रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन में छूट देने , NEP 2020 के अंतर्गत क्लस्टर शिक्षा व्यवस्था को झारखंड की स्थानीय परिस्थियों के आधार पर अवलोकन करने के बाद ही क्रियान्वयन करने अन्यथा स्थगित रखने की माँग रखी।@JmmJharkhand@JMMKalpanaSoren
राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा जी से मिलकर जमशेदपुर के डबल डाउन बार में हुए खूनी संघर्ष में युवा साथी हिमांशु सिंह की मृत्यु की घटना और अब तक पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ़्तारी का आग्रह किया। @JharkhandPolice@Jsr_police
With my favourite team of doctors who never charge me a fee and get me a prescription anytime anywhere ☺️
Happy #doctorsday to those who keep us un-doctored and healthy..
हम सभी झारखंडवासियों के गौरव का पल!!
झारखंड की सबसे बुलंद आवाज, महाजनी प्रथा के खिलाफ विद्रोह से लेकर अलग राज्य के निर्माण हेतु हुए संघर्ष के नेतृत्वकर्ता व महानायक स्व शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
आदरणीय बाबा अमर रहें!
जय झारखंड।
#hemantsoren
#publicaffairs
#PadmaAwards2026 @HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand@PadmaAwards
3 बार सांसद, 15 साल का कार्यकाल...
वादे बड़े-बड़े, लेकिन विकास अधूरा! एयरपोर्ट नहीं, AIIMS नहीं, पानी नहीं, रोजगार नहीं।
जमशेदपुर अब आश्वासन नहीं, जवाब चाहता है।
माननीय सांसद जी, जनता पूछ रही है—15 साल का हिसाब कब देंगे?
@KunalSarangi#VikasKaHisaab#JharkhandPolitics
आज माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से मिलकर एनईपी 2020 के तहत क्लस्टर पद्धति के क्रियान्वयन को लेकर स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर कोल्हान के विद्यार्थियों की भावना, अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट बंद होने के बाद इसकी पढ़ाई से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के स्थानीय स्तर पर समायोजन, जेटेट पास पारा शिक्षकों के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय, पूर्वी सिंहभूम ज़िले में आँधी तूफ़ान से उत्पन्न हुई स्थिति में प्रभावित लोगों के मुवावजे भुगतान की प्रक्रिया में तेजी, कई गाँव में 72 घंटों से ज़्यादा समय से बिजली के ना होने, चाकुलिया प्रखंड के कई पंचायतों के लैंप्स केंद्रों पर स्थानीय किसानों से धान ना ख़रीदकर बिचौलियों के माध्यम से दूसरे पंचायतों के किसानो से ख़रीदकर क्रय लक्ष प्राप्त करने की शिकायतों से जुड़े विषयों पर चर्चा की और समाधान का आग्रह किया।@JmmJharkhand
आज रांची में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री श्री @kumarsudivya जी से झारखंड में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम और शिक्षा क्षेत्र की री-स्ट्रक्चरिंग से संभावित स्थिति तथा इसके क्रियान्वयन में कोल्हान प्रमंडल के कॉलेजों में उड़िया और अन्य अल्पसंख्यक भाषाओं के विद्यार्थियों की जमीनी स्तर की परेशानियों और अन्य चुनौतियों को ध्यान में रखकर नियमों में संशोधन और सुधार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
माननीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के आलोक में लिए जा रहे इस निर्णय के सभी पहलुओं को झारखंड की स्थानीय परिस्थितियों के मापदंडों पर विचार करके न्यायसंगत निर्णय लेने के लिए सरकार संकल्पित है।@JmmJharkhand@HemantSorenJMM
झामुमो केद्रीय नेतृत्व को निर्देशानुसार आज केद्र सरकार के जन विरोधी निर्णयो से रसोई गैस की कीमतो मे बेतहाशा वृद्धि और उससे देश में बढती महंगाई के विरोध में जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्टी के वरीय पदाधिकारियो और जिले के विभिन्न ईलाको से आए सैकडो कार्यकर्ता साथियों संग शामिल हुआ। @JmmJharkhand@HemantSorenJMM@VictorSoren_JMM
पूर्वी सिंहभूम ज़िले के @JmmJharkhand ज़िलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिलने पर भाई और युवा नेता @VictorSoren_JMM जी को हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ।
मेरा दृढ़ बिश्वास है की आपके नेतृत्व में और पूरी टीम के सहयोग से ज़िले के ग्रामीण इलाक़ों में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुँचाने का काम करेगा।
ज़िले के बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा पंचायत के कैमी ग्राम निवासी और मेरे साथी पप्पू कर के सुपुत्र ओम कुमार कर ने जैक मैट्रिक परीक्षा 2026 में 98.40% अंक प्राप्त कर पूर्वी सिंहभूम जिले में टॉप किया है और क्षेत्र का और हम सभी का मान बढ़ाया है।
आज उनसे मिलकर उन्हें बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। @DCEastSinghbhum@JharkhandCMO@JmmJharkhand@HemantSorenJMM #JACResults
आज पूर्वी सिंहभूम ज़िले के नए उपायुक्त राजीव रंजन जी और अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा जी से शहर के नो एंट्री के समय और विद्यालयों की छुट्टी के नए समय के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, गुड़ाबाँधा प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था और प्रखंड स्तर पर दिव्यागों के प्रमाणिकता पत्र हेतु शिविर आयोजित करने रहा, सरकारी धान खरीद से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। @DCEastSinghbhum@JmmJharkhand@HemantSorenJMM