ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रातःकाल नगर क्षेत्र में ईदगाह व मस्जिद स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।संबंधित अधिकारियों को सतर्कता, यातायात प्रबंधन व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल- ‘अटल आवासीय विद्यालयों’ के विद्यार्थियों ने प्रथम CBSE बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई। पोर्टल पर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शिकायतकर्ताओं से वार्ता करने, निर्धारित अवधि में प्रकरण का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
आज सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विभागों के प्रगति की समीक्षा की गयी। लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने, लम्बित परियोजनाओं के निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंशों से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक की गई। जनपद के विभिन्न गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज पूर्वाह्न में मुख्य सचिव महोदय उ0प्र0 द्वारा VC के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण पर कार्यशाला आयोजित की गई।
आगामी 7 मई से 21 मई 2026तक स्व-गणना पोर्टल पर लोगों द्वारा स्वयं से फॉर्म भरने एवं 22 मई से 20 जून 2026तक प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर जानकारी लेने का कार्य किया जाएगा
आज शाम में मुख्य सचिव महोदय, उ0प्र0 द्वारा VC के माध्यम से नागरिक उड्डयन, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, नंद बाबा दुग्ध मिशन, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।