इन दिनों सोशल मीडिया पर या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर कुछ तथाकथित नेता, वास्तव ने कृती या वाणी से या व्यवहार से ये नेता कहने के लायक नहीं है पर वो मान रहे हैं कि वे एक क्रांति के नायक के रूप में देखे जा रहे हैं और इस लिए ना इनके वाणी में कोई मर्यादा बची है ना इनके कार्यों में कोई शुचिता बची है । Unknown Sources से इन को पैसा मिला है और बाहरी दुनिया के कुछ भारत विरोधी लोग भी इनके साथ खड़े है इस लिए इनकी भाषा भी संविधानिक व्यवस्थाओं को चुनौती देने वाली है और अधिक भड़कावू भी हो रही है । ये वही लोग हैं जो एक New Narrative को set करने जा रहे हैं । हम सब को और विशेष कर हमारे युवा साथियों को इन से सावधान रहना होगा ।आश्चर्य की बात है की अब इन में कौन कितने Reels बना सकता है या किसकी media coverage ज़्यादा है इसी की मानो स्पर्धा हो रही है ।
अंडमान निकोबार में स्वराज द्वीप स्थित श्याम नगर पंचायत के राधापुर गांव में आंगनवाड़ी वर्कर बहनों से मिलकर उनका स्वागत किया। संवाद में मोदीजी के सेवा के 25 वर्षों एवं केंद्र सरकार द्वारा गांव-देहात, आंगनवाड़ी और आशा वर्करों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।