देश के किसानों व युवाओं की बुलंद आवाज, लोकसभा में नेता विपक्ष, जननायक श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सामाजिक न्याय और समानता के लिए जनसंघर्ष एवं जनसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। #HappyBirthdayRahulGandhi@DivyaMaderna
देश के किसानों व युवाओं की बुलंद आवाज, लोकसभा में नेता विपक्ष, जननायक श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सामाजिक न्याय और समानता के लिए जनसंघर्ष एवं जनसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। #HappyBirthdayRahulGandhi@DivyaMaderna
देशवासियों की आवाज़, संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत और सामाजिक न्याय के सशक्त प्रहरी आदरणीय श्री@RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आज राहुल गांधी जी करोड़ों देशवासियों की आशा, विश्वास और संघर्ष की आवाज़ बन चुके हैं। उन्होंने हर मंच पर किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, वंचितों और आम नागरिकों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज़ उठाई है।
सत्ता के सामने सच बोलने का साहस, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने का आपका प्रयास देश की राजनीति में एक नई दिशा देता है।
देश के लिए आपका संघर्ष, जनता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और संविधान की रक्षा का आपका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और इसी तरह देश की आवाज़ बनकर आगे बढ़ते रहें।
#HappyBirthdayRahulGandhiji
UPA सरकार के समय गरीब परिवारों तक रसोई गैस की पहुंच बढ़ाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण LPG वितरण योजना चलाई गई थी। उस समय अति गरीब परिवारों को साल में 9 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते थे, लेकिन @RahulGandhi जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी से इसे बढ़ाकर 12 सिलेंडर प्रतिवर्ष करने की मांग की थी, ताकि गरीब परिवारों पर रसोई का बोझ कम हो सके।
आज मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर सिर्फ़ 4 कर दी है। एक तरफ गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, दूसरी तरफ सब्सिडी भी कम की जा रही है।
यही दो सोचों का अंतर है। एक तरफ राहुल गांधी जी हमेशा गरीबों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार के फैसलों का बोझ बार-बार उन्हीं लोगों पर पड़ता है जो पहले से महंगाई और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं।
गरीबों को सहारा देने और उनकी जिंदगी बेहतर बनाने की नीति और गरीबों पर बढ़ता आर्थिक बोझ डालने की नीति के बीच का फर्क आज देश साफ़ देख रहा है।
कल इंदिरा भवन में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की वरिष्ठ नेतृत्व बैठक में भाग लिया, जिसमें हाल ही में हुए संगठनात्मक पुनर्गठन, प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी और नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों, पूर्ण राज्य के दर्जे और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध हैं। 🇮🇳✊🏻
📍 दिल्ली
अंग्रेजी हुकूमत के दमन और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंकने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
INDIA गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने 5 बिंदुओं पर अपनी सहमति जताई है। हम इन मुद्दों पर डटकर काम करेंगे 👇🏼
1. ये सहमति बनी कि SIR और मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनाव की निष्पक्षता के संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा।
ये पत्र उन्हें शीघ्र ही सौंपा जाएगा।
2. लाखों छात्रों को प्रभावित करने वाले अनेक गंभीर मुद्दों की स्थिति को देखते हुए ये सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि उनके कार्यकाल में NEET और CBSE परीक्षाओं में लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है। नतीजा है कि आज लाखों युवा सड़कों पर खड़े हैं।
3. वर्तमान में बढ़ती गंभीर आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार और किसानों के मुद्दों को हम उठाते रहेंगे।
केंद्र सरकार को जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, जिसमें हम इन सारे मुद्दों को उनके सामने रखेंगे।
4. INDIA गठबंधन के सभी दल हर दो महीने में बैठक करेंगे। हमारी अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।
5. मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा और हर सुबह नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।
- कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी
📍 दिल्ली
आज कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, दिल्ली में INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। 🇮🇳✊🏻
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी सहित INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
📍 दिल्ली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी श्री सूरज हेगड़े जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है।
सूरज जी ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। युवा कांग्रेस में उनकी भूमिका केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने अनेक युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर उनमें कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना विकसित की।
उनका असमय जाना कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों और उनके सभी शुभचिंतकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🏻
ग्रामीणों और किसानों को राहत देना तथा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को शीघ्र बहाल करना प्रशासन और बिजली विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
किसान पहले ही मौसम की मार झेल रहें है। ऐसे समय में बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उसे दिनों तक इंतजार करना पड़े और अपनी जेब से खर्च करना पड़े, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
जब मथानिया के लोग पानी की कमी, कम दबाव और अनियमित आपूर्ति से जूझ रहे हों, तब इस तरह की लापरवाही केवल प्रशासनिक उदासीनता नहीं बल्कि संसाधनों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये को भी दर्शाती है।
जिस पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग परेशान हैं, वही पानी लीकेज के कारण लगातार व्यर्थ बह रहा है और अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को पर्याप्त पेयजल तक नहीं मिल पा रहा है।
पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता से जुड़े मामलों में इस प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई कर लीकेज दूर करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पानी की हर बूंद लोगों तक पहुंचे और सड़क पर नहीं बहे।
घर का बजट संभालना आम परिवारों के लिए पहले ही मुश्किल होता जा रहा है। अब सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की और बढ़ोतरी कर दी है।
इस साल LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है। महंगाई की मार झेल रही जनता पर यह एक और बोझ है।
The Great Nicobar project is not just about development. @RahulGandhi ji exposes the environmental and social costs being ignored in the name of progress.
#GreenOverGreed
औसियां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाना का बास की भादुओ एवं बाना बिश्नोइयों की ढाणियों में पिछले दिनों आए तेज अंधड़ के कारण बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
बीते कई दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिन कामों को बिजली विभाग को करना चाहिए, उन्हें ग्रामीण अपने निजी खर्च और जोखिम पर करने को मजबूर हैं जिसके कारण किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
सवाल यह भी है कि जब समस्या की जानकारी विभाग को है, तो अब तक समाधान क्यों नहीं हुआ? आखिर ग्रामीणों को अपने हाल पर छोड़कर बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी से कब तक बचता रहेगा?
औसियां विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। विभाग को तत्काल प्रभाव से क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत करवानी चाहिए तथा इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।
ओसियां विधानसभा क्षेत्र के गोपासरिया गांव में जो कुछ हो रहा है, वह प्रशासन की कार्यशैली, सत्ता के दुरुपयोग और आम नागरिकों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जिस ट्रांसफार्मर (ढोलकी) को लेकर पूरा विवाद खड़ा किया गया, वह वर्ष 2013 से वहीं स्थापित था और किसानों की बिजली आपूर्ति की जीवनरेखा रही है।
हाल ही में आए अंधड़ से बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन और बिजली विभाग द्वारा इस समस्या का समाधान करने के बजाय ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की कोशिश की गई और जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। किसानों पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं, मानो वे कोई अपराधी हों।
इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने वाले राकेश गोदारा पर भी FIR दर्ज कर दी गई। यदि जनता की समस्याओं को सामने रखना और आवाज़ उठाना ही अपराध बना दिया जाएगा, तो फिर लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का अर्थ क्या रह जाएगा? क्या सवाल पूछना और सच सामने लाना प्रशासन को इतना असहज कर रहा है?
यह पूरा घटनाक्रम यह संकेत देता है कि ओसियां में समस्याओं का समाधान कम और आवाज़ उठाने वालों को दबाने का प्रयास अधिक हो रहा है। किसानों पर मुकदमे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर FIR और प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर यह किस प्रकार का शासन है?
लोकतंत्र में सत्ता का काम संवाद करना होता है, दमन करना नहीं। ओसियां में जिस प्रकार की कार्यवाही सामने आ रही है, वह बेहद निंदनीय है। निर्दोष किसानों और राकेश गोदारा के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण जो कार्रवाई की गई है, उसे वापस लिया जाना चाहिए और किसानों की मूल समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह केवल भौगोलिक सीमाएं नहीं हैं, बल्कि हमारी प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर का अमूल्य हिस्सा हैं। इन द्वीपों के जंगल, जैव विविधता और स्थानीय समुदायों की पहचान को किसी भी कीमत पर नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
विकास आवश्यक है, लेकिन ऐसा विकास जो प्रकृति को नष्ट कर दे और स्थानीय समुदायों के अस्तित्व को संकट में डाल दे, वह टिकाऊ विकास नहीं हो सकता। हमें ऐसे मॉडल की आवश्यकता है जो विकास और संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करे।
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी की Great Nicobar को बचाने की इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ते हुए मैंने भी याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। मैं अंडमान और निकोबार की प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता और वहां के समुदायों के संरक्षण के पक्ष में दृढ़ता से खड़ी हूँ।
आप भी इस अभियान का हिस्सा बनिए और अपनी प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए याचिका पर हस्ताक्षर कीजिए।
Sign the Petition: https://t.co/qWVunuQL7q
#GreenOverGreed #NicobarMatters
ग्रेट निकोबार का भविष्य विकास और संरक्षण के बीच किसी एक को चुनने का सवाल नहीं होना चाहिए।
भारत विकास भी कर सकता है और प्रकृति का संरक्षण भी। ऐसे अवसर पैदा किए जा सकते हैं जो जंगलों, समुद्री तटों और उन स्थानीय समुदायों की पहचान को सुरक्षित रखें, जिन्होंने सदियों से इन द्वीपों को संजोकर रखा है।
अंडमान और निकोबार की धरती, उसके जंगल, समुद्र और वहाँ के लोगों के साथ खड़े होकर हमें यह याद रखना होगा कि विकास का सही रास्ता प्रकृति को नष्ट करने में नहीं, बल्कि उसके साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़ने में है।
प्रकृति बचेगी, तभी भविष्य बचेगा।
📍 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
#GreenOverGreed
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से भारत को सामाजिक, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले 'हिंद के जवाहर' को नमन 🙏