रिश्ते में आपसी समझ होना बहुत जरूरी है,एक-दूसरे को लेकर इतना possessive नहीं होना चाहिए कि रिश्ता खत्म होने या खुद खुशी का नंबर आ जाए। यदि आवश्यकता से अधिक छूट सही नहीं तो आवश्यकता से अधिक पाबंदियां भी घातक है आप किसी के पीछे-पीछे नहीं घूम सकते इसलिए थोड़ा भरोसा होना चाहिए।
पैर में चप्पल हवाई हो तब भी कोई नहीं देखेगा और देखेगा भी तो, देखने दो लेकिन बैंक अकाउंट में पैसा होना जरूरी है ताकि कभी अचानक से जरूरत पङ जाए तो किसी से मागना ना पङे।लोग शो ऑफ के चक्कर मे ईएमआई पर चीजे लेते है और फिर जीवन भर उसकी किस्तें भरते रहते है ।
कुछ लड़कियां अपनी व्यथा और अपनी पसंद सबको नहीं बताती क्योंकि बचपन से वो चीजों का समझौता करना ही सीखती है।छोटी से छोटी चीज़ से लेकर जीवन साथी तक का चुनाव भी वो भाग्य पर छोड़ देती है और जो कुछ भी मिलता उसे अपनी किस्मत मानकर स्वीकार कर लेती है। 🌼🍁
किसी भी तैयारी के लिए पूरी तरह कोचिंग पर आश्रित नहीं होना चाहिए,बहुत लोग तो self study से भी exam क्रैक कर लेते बाकी एक बार मार्गदर्शन के लिए कोचिंग करके अच्छे से नोट्स बना लिया जाए फिर उसी का अभ्यास करते रहना चाहिए। इसके बाद दुनिया भर के बैच लेने का कोई मतलब नहीं है।
यहां पर बहुत से लोग अच्छे-अच्छे पदो पर चयनित है पर कोई घमंड, कोई दिखावा नहीं पर कुछ लोग pre निकालते ही पोस्ट कर देते है।यदि आप योग्य है यह जग जाहिर करने की आवश्यकता नहीं बल्कि यह तो आपके व्यक्तित्व से स्वयं ही सिद्ध हो जाएगी।
लड़कियों के लिए कुछ क्षेत्र बदनाम हो चुके हैं जैसे नर्सिंग, खासकर प्राइवेट सेक्टर वाले। इस क्षेत्र की कुछ अपवाद लड़कियां ही मिलेगी जो सही होगी बाकी बहुत गंदगी फैल चुकी है।
लोग समाज मे फैली गंदगी के डर से लड़कियों को बाहर पढ़ने नहीं भेजते लेकिन इसकी क्या गारंटी है कि घर पर रहकर वह नहीं बिगड़ेंगी या दूसरे घर से ब्याह के लायी बहू सही ही होगी है अगर लड़की सही है तो कोई उसे नहीं बिगाड़ सकता चाहे जहां रहे।
बाकी डिग्रियां घर पर नहीं मिलती।
शादी अधिकतम 27 साल तक हो जाए तो बढ़िया रहता है क्योंकि उसके बाद पता ही नहीं चलता शादी कर रहे की सालगिरह मना रहे है।चेहरे का वो निखार नहीं रह जाता लेकिन कैरियर के चक्कर आज कल 30 साल से पहले होना मुश्किल हो जाता।