निःशक्तजन कल्याण के लिए संवेदनशील जननेता @yadavtejashwi जी व समर्पित पार्टी @RJDforIndia का दिव्यांगजन सेवा, समावेश, प्रतिनिधित्व व उत्थान हेतु समर्पित प्रकोष्ठ
गुंडे-बलात्कारियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें दुष्कर्म और अपराध के लिए प्रेरित करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के आपराधिक विचार सुनिए।
अपराध की जड़ में जाने की बजाय अपराधियों के प्रति इनकी सहानुभूति तथा पीड़िता के प्रति संवेदनहीनता दर्शाती है कि इनकी मानसिकता, विचार, व्यवहार, आचरण और चरित्र क्या है?
बाँका में भी हुआ छेड़खानी कांड!
@samrat4bjp ने @bihar_police से पूछा -"किस जाति के हैं लड़के?
जाति मालूम पड़ने पर तुमको पता है ना क्या करना है?
लड़कों में से किसको बचाना है, किसका नाम बताना है, किससे रिश्ता जोड़ना है, किसको मुख्य अभियुक्त बनाना है, किसको मीडिया के सामने लाना है, किसका एनकाउंटर करना है, सब पता है ना??"
#Crime #Bihar
@yadavtejashwi #RJD
जो @bihar_police समस्तीपुर कांड के दोषियों को इतनी जल्दी एक्टिंग सिखा सकती है, उसे एक "एक्टिंग स्कूल" खोल लेना चाहिए और
मुख्यमंत्री @samrat4bjp को और भी ज्यादा खोखला डायलॉग मारने का ट्रेनिंग देना चाहिए!
#Crime#Bihar
है बिहारवासियों, कल भाजपाइयों के ईश्वर नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन है!
आप सभी लोग अपने बाढ़ में डूबे हुए घरों को भूल जाइए, भूख से भी बिलखते अपने बच्चों को भूल जाइए, आपके मवेशी जो बह गए उनको भी भूल जाइए!
भूल जाइए खेत में आपकी फसल कैसे बर्बाद हो गई, यह भी भूल जाइए कि मोदी सरकार ने बाढ़ राहत के नाम पर बिहार को फूटी कौड़ी भी नहीं दिया!
अपना आत्मसम्मान भूल जाइए, अपने जीने का लक्ष्य भूल जाइए, अपने बच्चों का भविष्य भूल जाइए और सब कुछ भूल कर मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कहीं से भी उधार लेकर घी के दिए जलाइए!
आप धरती पर इसलिए आए हैं ताकि मोदी जी के जन्मदिन पर अपना पेट काटकर घी के दिए जला सकें और भाजपाइयों के अहंकार की पूर्ति कर सकें!
अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपका जीवन व्यर्थ है!
भारत देश बना ही इसीलिए कि मोदी जी यहां के प्रधानमंत्री बन पाएं और बिहारवासी इसीलिए बने हैं कि सारी उपेक्षा और तिरस्कार झेलने के बावजूद मोदी जी का गुणगान करते रहें! उनकी सरकार बनाते रहें और ₹10000 लेकर जीवन के सारे आनंद और सुख भूल जाएँ!
#flood #Bihar
@yadavtejashwi #RJD
बर्बादी बिछ गई बाढ़ में!
फिर भी निर्लज्ज गिद्ध आए हैं
दीए जलवाने छिपकर आड़ में!
पेट काटकर घी के जलाओ दीए
"भाजपाई ईश्वर" का जन्मदिन है!
भूखे मरकर भी जलाओ दीए
अहंकारी "सरकार" का जन्मदिन है!!
@yadavtejashwi#RJD#Bihar
क्या बिहारवासी नरेंद्र मोदी के नौकर हैं?
क्या बिहार का शिक्षा विभाग, अन्य सरकारी विभाग या सरकारी कर्मी इसलिए हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिमामंडन करें?
क्या कभी BJP JDU सरकार द्वारा विभाग के कर्मियों के लिए अपने काम में कर्मठता, शुचिता और तत्परता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किया गया?
क्या भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में आज तक सुनिश्चित किया कि उनके जन्मदिन पर सरकारी खर्च पर कार्यालयों में कार्यक्रम किए जाएं?
जिस प्रधानमंत्री ने बाढ़ग्रस्त बिहार के लोगों के लिए भरोसे और सांत्वना के दो शब्द नहीं बोले, बाढ़ राहत पहुंचाना तो बहुत दूर की बात है, वह प्रधानमंत्री और उसके चमचे भला बिहारवासियों से कैसे अपेक्षा कर रहे हैं कि उसके जन्मदिन पर बाढ़ से परेशान बिहारवासी दीए जलाएंगे?
कोई आदमी इतना आत्ममुग्ध और निष्ठुर कैसे हो सकता है?
किसी राजनीतिक दल के लोग इतने बड़े चाटुकार कैसे हो सकते हैं?
कुछ तो गरिमा और मर्यादा रखिए!
@yadavtejashwi #RJD #India
इसे कहते हैं प्राथमिकता!!
बिहार में एक करोड़ के लगभग लोग बाढ़ से परेशान हैं पर उनके लिए मोदी सरकार 500 तो छोड़िए, 5 नए नाव की व्यवस्था नहीं कर पाई!
लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के लिए काशी में 500 नए ब्रांड न्यू चमचमाती मोटरसाइकिल जरूर पहुंच गई!
बिहारवासियों ने अपने लिए खुद इस उपेक्षा और अनदेखी को चुना है! बाढ़ नहीं, ₹10,000 के चुनावी प्रलोभन के चक्कर में डूब गया है बिहार!
@yadavtejashwi #RJD #Bihar
बेशर्म बिहार सरकार कल प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ नामक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन कर बिहार जैसे ग़रीब राज्य में 100 करोड़ रूपए का दीया-बाती व तेल के साथ-साथ बाढ़ प्रभावितों का जिया भी जलाएगी।
बिहार बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है, 49 लाख लोग बाढ़ प्रभावित है। उनकी सहायता करने की बजाय डबल इंजन सरकार मोदी के प्रचार में 100 करोड़ रूपए नाले में प्रवाहित करेगी। शर्मनाक! कोई लोकलाज नहीं! घोर निंदनीय!
UPI पर चार्ज
बैंक में पैसा रखने पर चार्ज
ATM से पैसा निकालने पर चार्ज
ATM कार्ड रखने पर चार्ज
बैंक से SMS Alert पर चार्ज
Minimum Balance रखने पर charge
कोई भी वस्तु खरीदने पर Direct और Indirect Tax
कमाई पर Tax, GST अलग से
Toll Tax अलग से, Road Tax अलग से
Education Cess, Environment Cess, Health Cess, Agriculture Infrastructure and Development Cess, Road and Infrastructure Cess
इस सरकार में पानी, हवा पर, शिक्षा-स्वास्थ्य-कृषि- हर चीज़ पर टैक्स लगा दिया है।
यही है इनका Digital India, यही है इनकी Cashless Economy। मोदी जी इसी Digital India का ढोल पीट रहे थे।
मोदी जी क्या बोलते थे कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद खत्म हो जाएगा, अब तो भ्रष्टाचार ओर अधिक बढ़ा है। नोटबंदी का मोदी जी कोई एक फायदा गिना दें। मोदी जी वहीं करते है जो अमेरिका और उनके पूंजीपति मित्र आदेश देते है। मोदी की कथनी और करनी में भारी फ़र्क़ है। #TejashwiYadav #RJD #Bihar
बाढ़ की विभीषिका में, नाकारी सरकार के निकम्मेपन में, कमीशनखोर अफसरशाही के भ्रष्टाचार में खुद डूब जाएँ पर सारी बर्बादी के बीच घी के दीए ज़रूर जलाएँ!
खुद जल जाएँ पर आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घी के दीए ज़रूर जलाएँ!
#flood#Bihar@yadavtejashwi#RJD
बिहार के लिए हर साल आने वाली बाढ़ से अधिक भयंकर है हर पल पड़ने वाली भाजपा जदयू सरकार की अनदेखी, लापरवाही और अहंकार की मार!
#Bihar#Flood@yadavtejashwi#RJD
चाटुकार भाजपाइयों के योगदान से बिहार के विद्यालय अब शिक्षा के नहीं, संघी प्रोपेगेंडा और अंधभक्ति के केंद्र बनेंगे!
बिहार के सरकारी विद्यालयों में बिहार के गरीबों के बच्चे मजबूरी में पढ़ते हैं और उनकी मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर भाजपाई उनको संघी प्रोपेगेंडा और भाजपा की अंधभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।
@yadavtejashwi #RJD #Bihar
भाजपा नेताओं के झूठ पर यकीन करने वालों में कोई अक्ल नहीं होती, भाजपाइयों के जुमलों पर भरोसा करने वाले ख़ुद के वर्तमान और भविष्य के साथ-साथ अपनी आने वाली नस्लों को भी बर्बाद कर रहे है।
पटना सिटी के मीतन घाट स्थित ऐतिहासिक आध्यात्मिक स्थल ख़ानक़ाह बारगाह-ए-इश्क़ तकिया शरीफ़ के मजार पर चादरपोशी कर बिहार की सुख-शांति, समृद्धि-खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी।
यह दरगाह सूफी परंपरा, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है जहां दूर दराज से लोग मन्नत मांगने और जियारत के लिए आते हैं। यह प्रसिद्ध सूफ़ी ख़ानक़ाह हजरत ख्वाजा रुकनुद्दीन इश्क के मजार और सालाना उर्स के अलावा तारीख़ का एक गुमनाम पन्ना भी अपने अंदर समेटे हुए है।
यहां शेर-ए-मैसूर टीपू सुल्तान के परपोते शहज़ादे मुहम्मद करीम शाह दफ़्न हैं। उनके परिवार की कई और क़ब्रें भी यहाँ मौजूद हैं।
व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय सुरक्षित स्थान पर फोटो खिंचवाने पहुंच गए!
आपदा प्रबंधन विभाग का खजाना खाली है।
₹10000 बांटने के चक्कर में खजाना खाली कर दिया गया! अगर कोई बड़ी आपदा आ जाए तो बिहारवासियों के लिए बड़ी मुसीबत हो जाएगी।
वाल्मिकी बैराज, भारत नेपाल सीमा: नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गंडक नदी पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।
उन्होंने कहा, "...अब स्थिति सामान्य हो रही है। इंद्र भगवान की कृपा रही तो एकदम सामान्य रहेगा।" #nepal#Bihar
दो दशक से बिहार में यह ढर्रा बन गया है कि जब भी छात्र, किसी परीक्षा के अभ्यर्थी अथवा संविदाकर्मी अन्याय के विरुद्ध प्रदर्शन करते हैं तो लाठी के जोर से उनका मुँह बंद कर दिया जाता है!
₹10 हजार बांटकर मिली सत्ता ने BJP JDU को अहंकार से भर दिया है!
भ्रष्ट चुनाव आयोग और सरकारी तंत्र के दुरुप्रयोग से सत्ता में आने वाली सरकार को अब युवाओं के वोट की जरूरत नहीं, इसीलिए निरंकुश सरकार बेपरवाह होकर परीक्षाओं में धांधली करती है, पेपर लीक करती है, परीक्षा की प्रक्रिया बदलती है, अपने लोगों को धांधली से नौकरी दिलाती है, पैसे लेकर सीट/नौकरी बेचती है और विरोध करने पर लाठी गोली बरसाती है!
@yadavtejashwi #RJD #Bihar
अपनी न्यायोचित मागों को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्र और अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस द्वारा किये गए बर्बर लाठीचार्ज में घायल आंदोलनरत छात्रों से PMCH में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उपचार संबंधित जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनकारियों पर सरकार की यह बर्बरता निंदनीय और शर्मनाक है। विपरीत परिस्थितियों में भी अस्पताल में भर्ती छात्रों के जोश-जज़्बे व उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं है। हमेशा की भांति पढ़ाई की लड़ाई में हमारा स्नेह, सहयोग और समर्थन हमेशा छात्रों के साथ रहेगा और अंत में हम यह लड़ाई जीतेंगे।
नेपाल में आकस्मिक बाढ़ के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर संबंधित तटवर्ती जिलों के संवेदनशील व प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सजग एवं विशेषकर बिहार सरकार को सचेत व सतर्क रहना होगा।
प्रशासन को किसी भी प्रतिकूल आपात परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए। सरकार बांध एवं तटबंधों की 24*7 निगरानी रख उनकी मजबूती एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें।
पार्टी कार्यकर्ताओं से हमारा आग्रह है कि विशेषकर गंडक नदी से जुड़े जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली के स्थानीय लोगों को आवश्यक सूचना और चेतावनी देकर जागरूक करते रहें।
पटना में लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में घायल छात्रों से अस्तपाल में मुलाकात की। इमरजेंसी में भर्ती घायलों का घंटों तक उपचार भी नहीं किया गया।
देश के सबसे अधिक युवा आबादी वाले सबसे नौजवान प्रदेश बिहार में छात्रों और युवाओं का भविष्य मोदी एंड कंपनी द्वारा बेरहमी से रौंदा जा रहा है। अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोलियां और लाठियां बरसाई जा रही हैं।
पुलिस कार्रवाई को लेकर एक्सीडेंटल सीएम सम्राट चौधरी को तुरंत छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
#TejashwiYadav #students #protest