मोदी सरकार से रुपया संभल नहीं रहा है. किसी भी वक्त 1 डॉलर = 100 रुपए हो सकता है.
ऐसे में मोदी को अपनी छवि की चिंता सता रही है.
इसलिए RBI से कहकर देश का सोना बिकवा रहे हैं, ताकि रुपया 100 के पार ना चला जाए.
RBI ने करीब 12 बिलियन डॉलर (1.14 लाख करोड़ रुपए) का सोना बेच दिया है, सिर्फ 2 हफ्ते में.
ये सब मोदी की फर्जी छवि को बचाने के लिए किया जा रहा है. हालांकि बहुत देर हो चुकी है और सच सबके सामने है.
मोदी ने भारत की इकॉनोमी को बर्बाद कर दिया है. गिरता रुपया, विदेशी निवेशकों का भारत से बाहर जाना, कंपनियों का बंद होना, रोजगार की मारामारी, ये सब इसके सबूत हैं.. और ये बस शुरुआत है.
मोदी है तो देश बर्बाद है.
क्या ये खबर सही है? क्या देश का सोना बेचा जा रहा है? क्या सरकार इतनी ज़्यादा कंगाल हो गई है? पिछले 76 साल में कई ऐसे मौके आए जब देश कठिन स्थिति में था। लेकिन देश का सोना तो कभी नहीं बेचा गया। इसका मतलब हालात बहुत ज़्यादा ख़राब हैं?
सरकार कुछ बताती क्यो नहीं? देश के क्या हालात हैं? मोदी जी कहते हैं कि वो तो झोला उठा के चल देंगे। पर हमें तो यहीं रहना है, इसी देश में रहना है।
सील करना भी सलेक्टिव होता जा रहा है। इतने दिनों से कोचिंग चल रहा है। तभी क्यों सील करने की कार्रवाई होती है जब कोई आवाज़ उठाता है। इतने दिनों बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होगा अलग लेकिन ये ट्रेंड ठीक नहीं है कि किसी ने सवाल किया तो सरकार की सारी एजेंसी पेपर जाँच करने आ जाती है। उसके पहले क्यों नहीं वही एजेंसी काम कर रही थी।
ग़ज़ब. इन्हीं गोदी चैनलों के कॉन्क्लेव में कोचिंग के स्टार टीचर को हीरो की तरह बुलाया गया। क्या कभी उन कार्यक्रमों में उनसे पूछा गया कि आप कोचिंग माफिया है? एक परीक्षा नहीं हो पा रही है देश में, इसमें कोचिंग माफिया का नाम लेने में ऐंकर गरज रहे हैं लेकिन NTA और CBSE का फोटो लगाकर उनका नाम लेकर सवाल पूछिए न। कितने चैनलों पर CBSE के चेयरमैन का इंटरव्यू चला है? मैं गोदी चैनल नहीं देखता , आपने देखा हो तो बताइये। छोटे छोटे बच्चे इंटरव्यू दे रहे हैं और जो बड़े पदों पर बैठे हैं, ग़ायब हैं। गोदी चैनल जिन्हें कोचिंग माफिया कह रहा है उनके स्टार टीचर को बुलाकर न्यूज़ रूम में ताली बजाता है और जिनकी जवाबदेही है वो माफिया की तरह पर्दे के पीछे छिपे नज़र आते हैं। कोचिंग पर बहस हो सकती है, अलग से कीजिए मगर आज सवाल परीक्षा का है। भारत कुछ भी कर लेगा, गोदी मीडिया के कारण उसे हर जगह शर्म से सर झुकाना ही पड़ेगा। देश में, विदेश में। ये विदेशी मीडिया का वैलिडेशन नहीं है, ये देश की जनता का मैंडेट है मीडिया को लेकर। गोदी मीडिया लोकतंत्र का हत्यारा है। यह बात न्यूयार्क टाइम्स ने नहीं कही है, हमने कही है। मैंने। पश्चिम की रैंकिंग न भी हो तो भी गोदी मीडिया क्या है, सारा देश जानता है। कम से कम गोदी ऐंकर बबीता मैडम से बोलना ही सीख लें।
बुलेट ट्रेन, 5 ट्रिलियन इकोनॉमी, विश्वगुरु बनने की बाते है, और 1 लाख स्कूलों में बिजली नहीं, वही 98,500 स्कूलों में बेटियों के लिए शौचालय नहीं।
जिस देश के बच्चों को बुनियादी सुविधाएँ न दे पा रहे हो हम तो सच में आत्ममंथन की जरूरत है #education_system
मैं 2017 में उस समय YouTube पर 10 लाख (1 Million- aap hi bio mai million ka aura dekha) लोगों को जोड़कर बैठा था, जब न Reels थीं, न Shorts थे और न ही Jio का आज जैसा विस्तार था।
उस समय लोगों को जोड़ने का एक ही तरीका था -विषय पर पकड़, पढ़ाने की क्षमता और छात्रों का विश्वास।
शिक्षक का मूल्यांकन पत्रकार से नहीं, लाखों छात्रों के परिणामों से होता है।
पत्रकारिता बची है नहीं, देश की जनता कर रही है इसका फैसला।
पेपर लीक, बेरोज़गारी और भर्ती घोटालों पर सवाल पूछने वाले शिक्षक आपको तमाशेबाज दिख रहे हैं।
नरेंद्र मोदी जी,
आप मां दुर्गा के भक्त हैं न,
दुर्गा माता को याद करिए और आगे बढ़कर पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाइये,
PoK को भारत में मिलाइये और पाकिस्तान को दो टुकड़ों में तोड़िये,
हम 140 करोड़ भारतीय इस समय आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।
: रेवंत रेड्डी, मुख्यमंत्री, तेलंगाना
हाथ जोड़ रहे युवाओं पर इस तरह लाठी चलाना क्रूरता की पराकाष्ठा है। भाजपा राज में रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जाता है। यूपी हो, बिहार हो या मध्य प्रदेश - युवा अगर अपनी आवाज उठाते हैं तो उनके साथ बर्बरता की जाती है।
दुनिया के सबसे युवा देश के नौजवानों का भविष्य क्या होगा, यह सोचना और उसके लिए नीतियां बनाना सरकारों का काम है। लेकिन भाजपा के पास सिर्फ कुर्सी बचाने का विजन है। जो मांगेगा रोजगार, उस पर होगा अत्याचार।
आज प्रियंका गांधी ने लोकसभा में एक कहानी सुनाई, आप अंत में बताना कि यह कहानी किसके लिए है? 😂
प्रियंका गांधी ने कहा कि
"एक ज़माना था जब राजा भेष बदल कर जनता के बीच जाता था, अपनी आलोचना सुनने लेकिन
आज का राजा भेष तो बदलता है लेकिन ना जनता के बीच जाता है और ना ही आलोचना सुनने की हिम्मत है"
तो अब बताओ कि यह कहानी किसके लिए प्रियंका गांधी ने सुनाई है?
रेलवे NTPC भर्ती:
● 2019: 35,281 पद
● 2024: 11,558 पद
◊ कटौती: 23,723 पद
5 साल इंतजार करने के बाद मात्र कुछ हजार पद देना युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। यह कटौती उनके रोजगार के सपनों पर करारा प्रहार है.. 😡
#RRBNTPC_VACANCY_INCREASE
प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों
मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा।
दरअसल ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपावालों ने ये योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है, जो कि पूरी तरह से झूठ है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा, जबकि ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार बनने जा रही है। इसके जवाब में हम आपको बता दें कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं, जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फ़ायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके। ध्यान रहे जो भाजपाई चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में कोर्ट द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर सकते हैं, वो चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता ज़रूरी है।
इसीलिए आप लोगों से ये विशेष अपील है कि आप लोग किसी भी भाजपाई ‘एक्जिट पोल’ के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से चौकन्ना रहते हुए, अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हुए डटे रहें और जीत के अपने मूल-मंत्र ‘मतदान भी सावधान भी’ को याद रखते हुए, जीत का प्रमाण-पत्र लेकर ही संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत का उत्सव मनाएं।
आपका
अखिलेश
#इंडिया_की_जीत_में_जनता_की_जीत
“हमारे पास यह आखिरी मौका है कि हम अपने संविधान और लोकतंत्र को निरंकुश सरकार से बचाए"
◆ 1 जून को पंजाब में आखिरी फेज की वोटिंग से पहले पूर्व PM मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों से कहा
#LokSabhaElection | Former PM Manmohan Singh | #ManmohanSingh