प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'वोकल फॉर लोकल' के विजन को 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' योजना ने जमीनी धरातल पर उतारा है तथा प्रदेश के हस्तशिल्प और कारीगरों को सम्मान व एक सशक्त प्लेटफॉर्म दिया है।
👷♂️#UPCM श्री @myogiadityanath जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की कला और हस्तशिल्प 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' योजना से आत्मनिर्भर बन रही है। 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' की नीति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।
🧶 UP International Trade Show 3.0 में One District-One Product योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों के उत्पाद दिखने को मिले। इस भव्य ट्रेड शो में मुरादाबाद का मेटल क्राफ्ट, भदोही की कालीन, गोरखपुर का टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, वाराणसी की सिल्क साड़ी सहित पूरे प्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली।
🌟 उत्तर प्रदेश विविधताओं से भरा है। हर जिला अपने आप में सांस्कृतिक समृद्धता, कला और हस्तशिल्प की विरासत को समेटे हुए हैं। #ODOP ने परंपरागत उद्योग को नया जीवन देकर स्वदेशी की ताकत बना दिया है।
🌍 मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' योजना पारंपरिक उद्योगों को नया जीवन दे रही है और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रही है। हर जनपद का एक उत्पाद अब न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो रहा है।
#UPITS2025
विहान विद्यालय, मेरठ व गाज़ियाबाद के छात्र-छात्राओं ने प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ट्रेड फेयर, नोएडा एक्सपो मार्ट में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की व ज्ञान प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय श्रम मंत्री जी की निर्देशन में बाल श्रम मुक्त होने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस संकल्प में एक और प्रयास।
स्कूल जाने की उम्र में बच्चे मजदूरी ना करें,
इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा।
आइये, विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बालश्रम रोकने और बच्चों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करें।
#WorldAgainstChildLabourDay
बाल श्रम अभिशाप है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता!
आइए, इस विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर हम हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और संस्कार से जोड़ने का संकल्प लें।
बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता और सहयोग से ही हम एक संवेदनशील, सशक्त समाज के भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
विशेष सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री निलेश सिंह द्वारा कार्यालय अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र से अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ करते हुए पोस्टर भी जारी किए गए।
आदरणीय विशेष सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री निलेश सिंह सर द्वारा आज दिनांक 12/06/2025को कार्यालय अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र से अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।
अटल आवासीय विद्यालय आगरा में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार किए। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
#AtalAwasiyaVidyalaya#Agra@DlcLucknow@upbocwboard
अटल आवासीय विद्यालय मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर मण्डल में संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों द्वारा भजन व कविता प्रस्तुत की गयी।
#atalawasiyavidyalayas#SantRavidas
प्रिय श्रद्धालु जन,
महाकुम्भ आस्था का महापर्व है, जिसमें पूरे देश और दुनिया के लोग भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में सभी का सकारात्मक सहयोग इस आयोजन की सफलता को कई गुना बढ़ा सकता है।
सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपने वाहनों को सड़कों पर न खड़ा करें, बल्कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, जिससे सभी को पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सुगम अवसर मिल सके।
हर-हर गंगे!