केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी भी उपस्थित रहे।@UPGovt
महोदय,
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान निम्न जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, भारी बारिश, तेज हवाएं (हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे से लेकर 100 किमी प्रति घंटे तक) और ओलावृष्टि होने की संभावना के रेड अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।
बहराईच, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, मऊ, संत कबीर नगर, श्रावस्ती
@DMBahraich@dmballia@DMBalrampur@dmbas_@dmdeoria@dmgonda2@Dm_Gorakhpur@dm_kushinagar@dm_kushinagar@DMMau1@DM_Sknagar@dmshravasti
07 मई 2026 से शुरू हुए जनगणना 2027 के स्व-गणना अभियान में बलिया के सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील है। सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग दें।
आज बलिया में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में @dayashankar4bjp जी एवं BJP जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति में 18 शिक्षामित्रों को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सरकार द्वारा बढ़ाया गया मानदेय शिक्षामित्रों के सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जनसुनवाई में आज दिव्यांगजनों को स्मार्ट केन व बैसाखी प्रदान कर उनके जीवन को सहज बनाने का प्रयास किया गया । हमारा संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद पीछे न रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील सिकंदरपुर में जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। 193 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण। दिव्यांग पेंशन सहित सभी मामलों में त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश। जनसेवा, पारदर्शिता व विश्वास हमारी प्राथमिकता।
बलिया में 16वीं जनगणना की तैयारियां तेज़। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना होगी, जिससे पारदर्शिता, सटीकता और कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट एवं आपदा विभाग में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
आज 10.04.2026 को समय 11:00 बजे कलेक्ट्रेट बलिया में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) व अपना दल के प्रतिनिधियों को अंतिम वोटर लिस्ट की प्रतियां सौंपी गईं। 10–16 अप्रैल तक आमजन निःशुल्क अवलोकन कर सकते हैं। @ECISVEEP@ceoup#ballia#voterlist
आज बलिया में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। 15 अप्रैल तक 6-14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन हमारा लक्ष्य है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
बलिया में आज मुख्यमंत्री जी के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन से किया गया। सोहांव व चिलकहर में नए बाल विकास परियोजना कार्यालय शुरू हुए। आंगनबाड़ी केंद्र अब आधुनिक सुविधाओं से और सशक्त होंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर-2025 की भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने हेतु आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम, बायोमेट्रिक व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों की जांच कर अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड, बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 252 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। नवदंपतियों को आशीर्वाद व 24 प्रकार की उपहार सामग्री प्रदान की गई।
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश।
प्रेस विज्ञप्ति
लखनऊ, दिनांकः 24 फरवरी 2026
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत पात्र नागरिकों द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए भरे जाने वाले फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरा जायेगा। फार्म-6 में आवेदक का नाम व सही पता शुद्ध वर्तनी में, नवीनतम स्पष्ट फोटो एवं वर्तमान मोबाइल नम्बर अंकित किया जाना अति आवश्यक है, जिससे उन्हें निर्गत किये जाने वाले मतदाता फोटो पहचान पत्र त्रुटिरहित हो और भविष्य में मतदान के समय मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान करने में कोई असुविधा न हो।
1-फोटो संबंधी ध्यान रखने योग्य बातें
भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://t.co/CcvJiIz3H0 तथा ECINET ऐप पर ऑनलाइन फार्म-6 भरने की सुविधा उपलब्ध है तथा फार्म-6 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को भी दिया जा सकता है। वर्तमान में जिन पात्र नागरिकों द्वारा मतदाता बनने हेतु फार्म-6 भरकर आवेदन किया जा रहा है उनमें से कई आवेदनों में यह पाया गया है कि आवेदक द्वारा लगायी गयी फोटो धुंधली, अस्पष्ट एवं आयोग के मानकों के अनुरूप नहीं है। मतदाता सूची एवं मतदाता फोटो पहचान-पत्र में खराब गुणवत्ता वाली फोटो के कारण भविष्य में यदि मतदाता के पहचान की पुष्टि नहीं हो पाती है तो उसे मतदान के अधिकार से वंचित होना पड़ सकता है। अतः फार्म-6 में फोटो लगाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैः-
मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए डिजिटल फोटोग्राफी के मानक-
· आवेदक का डिजिटल फोटोग्राफ रंगीन, JPEG फार्मेट पर अधिकतम 2 MB के आकार का होना चाहिए।
· फोटो में आवेदक के सिर और कंधों के ऊपरी हिस्से का क्लोज-अप दिखना चाहिए।
· फोटो की लम्बाई का 75 प्रतिशत हिस्सा चेहरे का होना चाहिए।
· फोटो रंगीन, स्पष्ट फोकस एवं उच्च गुणवत्ता वाली पासपोर्ट साइज (4.5 सेमी×3.5 सेमी) की होनी चाहिए।
· आवेदक की फोटो में कोई सिलवटें अथवा स्याही का निशान नहीं होना चाहिए।
· मतदाता की फोटो कैमरे की ओर सीधे देखते हुए, भावहीन चेहरे, बंद मुँह एवं खुली आँखों के साथ होनी चाहिए। (भावहीन चेहरे का आशय सामान्य भाव है जिसमें चेहरे पर अधिक हँसी, क्रोध, शोक, आश्चर्य अथवा भय इत्यादि जैसे भाव नहीं होने चाहिए)
· आवेदक की फोटो में उसके चेहरे के दोनों किनारे स्पष्ट दिखाई देने चाहिए।
· फोटो में आवेदक की आँखें स्पष्ट रूप से दिखायी देनी चाहिए। आँखें बालों/टोपी/ हेडकवर/घूँघट/छाया/प्रतिबिम्ब आदि से ढकी नहीं होनी चाहिए।
· यदि आवेदक चश्मा पहनता है तो फोटो में आँखें स्पष्ट रूप से दिखायी देनी चाहिए और चश्मे में कोई प्रकाश प्रतिबिम्बित नहीं होना चाहिए। चश्मे के लेंस रंगीन नहीं होने चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि चश्मे का फ्रेम आवेदक के की आँखों के किसी भी हिस्से को न ढके।
· फोटो की पृष्ठभूमि सादी और हल्के रंग की होनी चाहिए और आवेदक के साथ कोई अन्य व्यक्ति व वस्तु दिखायी नहीं देनी चाहिए।
2-स्वयं एवं संबंधी का नाम भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें
· आवेदक को स्वयं एवं अपने संबंधी का नाम हिंदी तथा अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में साफ अक्षरों में सही-सही भरना चाहिए।
· यदि केवल एक भाषा में नाम भरा जाता है तो, प्रणाली स्वतः दूसरी भाषा में रूपांतरण करेगी, जिससे नाम की वर्तनी में त्रुटि होने की संभावना हो सकती है।
· संबंधी के नाम में आवेदक द्वारा अपने पिता/माता/पति/पत्नी में से किसी एक का तथा तृतीय लिंग के मामले में विधिक संरक्षक के रूप में गुरू का उल्लेख किया जायेगा।
· विवाहित महिला आवेदकों द्वारा संबंधी के नाम में प्राथमिकता के आधार पर अपने पति का नाम भरना चाहिए।
· आवेदन पत्र में जो विकल्प लागू न हो उसे काट दिया जाना चाहिए।
3-वर्तमान निवास का पता
फार्म-6 भरते समय आवेदक द्वारा अपने वर्तमान निवास का पूरा पता साफ-साफ शब्दों में लिखा जाना चाहिए। पता भरते समय निम्न प्रविष्टियाँ सही-सही भरी जानी चाहिए, जिससे कि मतदाता फोटो पहचान पत्र आवेदक को उसके पते पर आसानी से प्राप्त हो सकेः-
· मकान/भवन/अपार्टमेंट संख्या
· गली/क्षेत्र/स्थानीय क्षेत्र/मोहल्ला/सड़क
· शहर/गाँव का नाम
· डाकघर का नाम
· पिनकोड
· तहसील का नाम
· जिले का नाम
· राज्य का नाम
फार्म-6 में स्पष्ट पता अंकित करते समय अपने पते के नजदीक किसी लैण्डमार्क/महत्वपूर्ण स्थान को भी अंकित किया जाना चाहिए।
सामान्य निवास प्रमाण के लिए आवेदक को स्वयं/माता-पिता/पति-पत्नी के नाम पर निर्गत निम्नलिखित अभिलेखों में से किसी एक अभिलेख की स्वप्रमाणित प्रति आवेदन के साथ साक्ष्य के रूप में संलग्न करनी होगीः-
· उस पते पर पानी/बिजली/गैस कनेक्शन बिल (कम से कम एक वर्ष का)
· आधार कार्ड
· राष्ट्रीयकृत/अनुसूचित बैंक/डाकघर की वर्तमान पासबुक
· भारतीय पासपोर्ट
· राजस्व विभाग का भूमि स्वामित्व अभिलेख, जिसमें किसान बही भी है
· रजिस्ट्रीकृत किराया पट्टा विलेख (किरायेदार की दशा में)
· रजिस्ट्रीकृत विक्रय विलेख (स्वयं के घर की दशा में)
4-पिनकोड
प्रायः यह देखा गया है कि फार्म-6 में सामान्य निवास का पता भरते समय आवेदक द्वारा गलत पिनकोड भर दिया जाता है। त्रुटिपूर्ण पिनकोड के कारण मतदाताओं को उनका मतदाता फोटो पहचान पत्र उनके पते तक पहुँचने में महीनों का समय लग जाता है। अतः इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि आवेदन करते समय सही पिनकोड अंकित किया जाये, जिससे मतदाता फोटो पहचान पत्र मतदाता को शीघ्र प्राप्त हो सके।
5-मोबाइल नंबर का महत्व
आवेदक द्वारा फार्म-6 में स्वयं का/पिता अथवा पति का मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किया जाना चाहिए। मोबाइल नंबर अंकित करने से आवेदक द्वारा ओटीपी के माध्यम से अपने आवेदन को ईसीआई नेट ऐप (ECINET) या https://t.co/CcvJiIz3H0 पोर्टल पर ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही पोर्टल/ऐप से ई-इपिक को एक से अधिक बार आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकता है।
समस्त नागरिकों से अपील है कि नये मतदाता बनने हेतु फार्म-6 भरते समय बताये गये उपर्युक्त बिन्दुओं का अवश्य ध्यान रखें। साथ ही अन्य मतदाता भी अपने मतदाता फोटो पहचान पत्र में लगी हुई फोटो तथा दिये गये पते एवं मोबाइल नंबर सहित अन्य प्रविष्टियाँ को पुनः जाँच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो अथवा संशोधन की आवश्यकता हो तो, फार्म-8 भरकर अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें अथवा ईसीआई नेट ऐप (ECINET) या https://t.co/CcvJiIz3H0 पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@PTI_News@ians_india@ANI@DDNewslive@PIB_India@AIRNewsHindi
बलिया में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार झा ने शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ‘रहबीर योजना’ सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) की विशेष अभियान तिथि दिनांक 22.02.2026 को विधानसभा 360 फेफना के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया @ceoup
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) की विशेष अभियान तिथि दिनांक 22.02.2026 को विधानसभा 361-बलिया के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया @ceoup
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस नोट)
SIR के अंतर्गत 22 फरवरी को प्रदेशभर के बूथों पर विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
1.66 करोड़ से अधिक नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों के नोटिसों की सुनवाई पूर्ण
प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक नोटिस सुनवाई का कार्य पूर्ण
70 प्रतिशत से अधिक नोटिस सुनवाई कर 11 जनपद अव्वल
लखनऊ, 22 फरवरी 2026
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR) के अंतर्गत रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के समस्त 1.77 लाख मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस विशेष अभियान दिवस का उद्देश्य दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन करना रहा। इसके पूर्व 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को भी तीन अभियान दिवसों का सफल आयोजन किया जा चुका है। प्रदेशभर के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) निर्धारित समय अवधि में उपस्थित रहे और मतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए।
अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था रही, जहाँ मतदाताओं को प्रपत्र 6 एवं 8 भरने में आवश्यक सहायता प्रदान की गई और नागरिकों द्वारा अपने नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने एवं संशोधन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (BLA) का भी अभियान में सहयोग प्राप्त हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
3.26 करोड़ मतदाताओं को नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिस जारी किए जाने के क्रम में अब तक 1.66 करोड़ से अधिक नोटिसों की सुनवाई की जा चुकी है। नोटिस सुनवाई की कार्यवाही में प्रदेश की औसत प्रगति 50 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। नोटिस सुनवाई में 70 प्रतिशत से अधिक प्रगति प्राप्त कर चुके 11 जनपदों यथा औरैया, एटा, अम्बेडकरनगर, शामली, फिरोजाबाद, बदायूं, आजमगढ़, बस्ती, चित्रकूट, सहारनपुर और मथुरा की सराहना की गयी। साथ ही नोटिस सुनवाई में 40 प्रतिशत अथवा उससे कम प्रगति वाले 15 जनपदों यथा मऊ, बलरामपुर, ललितपुर, अमेठी, श्रावस्ती, सम्भल, गोण्डा, पीलीभीत, गाजियाबाद, कानपुर देहात, महराजगंज, देवरिया, बहराइच, रायबरेली एवं कौशाम्बी को योजनाबद्ध रूप से सुनवाई के कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं।
दावा एवं आपत्ति अवधि की अंतिम तिथि 6 मार्च तक सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए आवेदन ECINET मोबाइल एप्लीकेशन तथा https://t.co/CcvJiIz3H0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
आज तहसील रसड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। शौचालय, बाउंड्रीवॉल, अग्निशमन व्यवस्था व अभिलेखों को 10 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। परिसर की स्वच्छता, रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रखरखाव और बेहतर जनसेवा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।