जनपदवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन बढ़ाने हेतु चिकित्सकों से चर्चा कर आवश्यक जटिलता वाले मामलों को गर्भावस्था के 8वें माह में ही चिन्हित करने के निर्देश दिए। 100 सिजेरियन ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
निर्माणाधीन 50 शय्यायुक्त क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। इसके संचालन के बाद यहां सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा भी प्रारंभ होगी।
जिला चिकित्सालय के नवीन इमरजेंसी ब्लॉक में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों से फीडबैक लिया। लगभग 18 माह के बच्चे आर्यन को रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी के अनुरोध पर पुलिस अधीक्षक के सहयोग से तत्काल रक्तदाता की व्यवस्था कर एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया।
इमरजेंसी के पीछे जलभराव के स्थायी समाधान तथा मुख्य द्वार से इमरजेंसी ब्लॉक तक सड़क निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#Hathras #HealthServices #GoodGovernance #हाथरस
श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
17 सितंबर, 2026 (बल्देव छठ) से प्रारंभ होने वाले ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विकास भवन सभागार में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नामित समन्वयक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करने, पूर्व वर्षों की कमियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को पहले से सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
कार्यक्रमों के दौरान समय-प्रबंधन, सुरक्षा, मंच, पार्किंग, यातायात, विद्युत, पेयजल, प्रवेश-निकास एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा ड्यूटी के दौरान किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
श्री दाऊजी महाराज मेला—आस्था, परंपरा और हाथरस के गौरव का उत्सव।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#Hathras #DaujiMaharajMela #DaujiMaharajMela2026 #DistrictAdministrationHathras #dmhathras
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ थाना कोतवाली नगर हाथरस पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच तथा प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को नियमानुसार प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#थाना_समाधान_दिवस #जनशिकायत #सुशासन #Hathras #DistrictAdministrationHathras #dmhathras
तीन नए पोर्टल, आसान होंगी राजस्व सेवाएं!
अब राजस्व सेवाओं में डिजिटल सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए धारा 116 पोर्टल, EWS पोर्टल एवं सरलीकृत खतौनी पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है।
💻 ऑनलाइन आवेदन
📍 GIS आधारित भूमि विवरण
📄 डिजिटल निस्तारण
📊 आवेदन की ऑनलाइन निगरानी
🌾 खतौनी में भूमि का क्षेत्रफल अधिक सटीक रूप से प्रदर्शित
डिजिटल तकनीक से सरल, सुगम और पारदर्शी राजस्व सेवाओं की ओर एक और कदम।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#Hathras #DigitalIndia #RevenueServices #UPGovernment
श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियां तेज
17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रतीक श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रवेश/निकास, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात, CCTV, कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय एवं जल निकासी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आपातकालीन मार्ग हर समय अतिक्रमण मुक्त एवं सुगम रहें तथा मेले से पूर्व ड्राई रन कर सुरक्षा, यातायात, अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि मेले की भव्यता के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#श्रीदाऊजीमहाराज #दाऊजीमेला #हाथरस #मेला2026 #जिला_प्रशासन_हाथरस #सुरक्षित_मेला #श्रद्धालु_सुविधा
🎇 त्योहारों की खुशियां सुरक्षित रहें—सुरक्षा मानकों के पालन में कोई समझौता नहीं
आगामी त्यौहारों, विशेषकर दीपावली के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ मैसर्स प्रदीप जनरल स्टोर, गुमानापुर स्थित पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पटाखों के भंडारण, अग्निशमन उपकरण, फायर हाइड्रेंट, पानी की टंकी, प्रेशर पंप एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पटाखों का भंडारण, परिवहन एवं विक्रय निर्धारित मानकों एवं वैध लाइसेंस के अनुरूप ही किया जाए। अग्नि सुरक्षा उपकरण सदैव क्रियाशील रहें तथा कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए नियमित प्रशिक्षण दिया जाए।
🚫 आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध भंडारण, निर्माण या कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना लाइसेंस अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत कारोबार पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में बड़े एवं संवेदनशील पटाखा प्रतिष्ठानों की प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#जिला_प्रशासन_हाथरस #हाथरस #दीपावली #सुरक्षित_दीपावली #सुरक्षा_मानक
जनता दर्शन में आए जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर मुआयना कर शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#GoodGovernance #PublicHearing #हाथरस #Hathras #dmhathras
🙏 115वें तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों को लेकर 10 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मेला संयोजकों एवं समन्वयकों के साथ बैठक की।
बैठक में प्रमुख निर्देश दिए गए—
🔹 सभी कार्यक्रमों की समयबद्ध कार्ययोजना प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
🔹 कार्यक्रमों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा, अनुशासन तथा नारी सम्मान का विशेष ध्यान रखें।
🔹 अश्लील/आपत्तिजनक गीतों, अमर्यादित कार्यक्रमों एवं राजनीतिक प्रचार से पूर्णतः परहेज करें।
🔹 कलाकारों, पहलवानों एवं विशिष्ट अतिथियों की जानकारी, कार्यक्रम का समय और अनुमानित भीड़ की सूचना पूर्व में पुलिस/मेला प्रशासन को दें।
🔹 दंगलों में अव्यवस्था एवं विवाद की पुनरावृत्ति न हो तथा पर्याप्त वॉलिंटियर्स की व्यवस्था करें।
🔹 बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से छेड़छाड़ न करें और अतिरिक्त पुलिस बल/सुविधा की आवश्यकता कम से कम एक दिन पूर्व बताएं।
🔹 श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, जूता-चप्पल घर, शेड एवं टोकन आदि सुविधाएं सुनिश्चित करें।
🔹 मंच पर अनावश्यक स्वागत-सम्मान में समय व्यर्थ न करें तथा कलाकारों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।
मेले की सुरक्षा हेतु लगभग 1,000 पुलिसकर्मी, 120 AI कैमरे तथा 9 जोन एवं 9 सेक्टर की व्यवस्था की गई है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#श्रीदाऊजीमहाराज #लक्खीमेला #Hathras #हाथरस #dmhathras
जनता दर्शन में आए जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर मुआयना कर शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#GoodGovernance #PublicHearing #हाथरस #Hathras #dmhathras