30 सितंबर। तहसील सहसवान अंतर्गत ग्राम मानकपुर के पास ऑटो एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली के मध्य सड़क दुर्घटना में घायल हुए छात्र-छात्राओं को जिला अस्पताल एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में भर्ती कराया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
30 सितंबर। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण एवं बच्चों के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ नशा मुक्ति एवं नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की गणना की अग्रिम तैयारियों एवं फील्ड कार्य के संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1@DCO_UP
29 सितंबर। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीवीपैट एवं ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
29 सितंबर। जनपद में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खेलकूद एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खेल सुविधाओं के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर चर्चा की गई।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
तहसील दातागंज अंतर्गत हजरतपुर-गाड़ियांरंगीन मार्ग एवं रामगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित ग्रामों तथा भारी वर्षा से हुए जलभराव वाले क्षेत्रों का ADM(F/R) के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1@rahat_up
25 सितंबर। भारी वर्षा की चेतावनी।
ऑरेंज एवं रेड अलर्ट के दृष्टिगत सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। प्रशासन एवं मौसम विभाग की सूचनाओं पर ध्यान दें।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1@rahat_up
21 सितंबर। उद्योग बंधु की बैठक में ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। अस्वीकृत आवेदकों से कंट्रोल रूम द्वारा दूरभाष पर संपर्क कर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने तथा उद्यमियों की समस्याओं केप्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
21 सितंबर। निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने पर वाहन स्वामी एवं संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप वाहनों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
19 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत दातागंज के ढिलवारी में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। 832 युवाओं का चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
19 सितंबर।तहसील दातागंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
18सितंबर।सेवासंकल्प अभियान के अंतर्गत हाफिज़ सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज,जनपद बदायूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि मा० केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बी.एल.वर्मा जी एवं जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
18 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड अम्बियापुर परिसर, जनपद बदायूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा जी एवं जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
18 सितंबर । पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बदायूँ में विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, लक्ष्य निर्धारण एवं निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
17 सितंबर। मा०प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिव्यांगजनों एवं पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
17 सितंबर। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBa1
15 सितंबर।राजस्व न्यायालय में लंबित वादों के त्वरित निस्तारण एवं सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न हुई। संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के प्राथमिकता से निस्तारण तथा योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
जिला कारागार बदायूँ का त्रैमासिक निरीक्षण मा० जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ किया गया। बंदी बैरकों, किशोर बैरक, पाकशाला एवं चिकित्सालय का निरीक्षण कर बंदियों से उनकी सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गई।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को शाम 7 बजे जनपद में पांच लाख से अधिक घरों व प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण, रक्तदान शिविर, टूलकिट वितरण एवं विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
मंडलायुक्त बरेली मंडल शंभू कुमार ने दातागंज के ग्राम भुण्डी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्याएं जानी तथा रहपुरा व कदम नगला में बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1@rahat_up