बुनियाद केंद्रों पर वाक एवं श्रवण संबंधी सेवाओं के माध्यम से सुनने और बोलने की समस्याओं की जांच, उचित निदान एवं आवश्यक हस्तक्षेप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
राज्य के सभी 101 अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्रों पर उपलब्ध हैं, ताकि हर बच्चे को विकास के समान अवसर मिल सकें।
@IPRDBihar
#BuniyadKendra
#SamajKalyanVibhag
#SpeechAndHearingCare
#BiharGovernment
#InclusiveDevelopment
#SocialWelfareBihar
बुनियाद केंद्र वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों को आधुनिक फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
राज्य के सभी 101 अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्र लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और नई उम्मीद का संचार कर रहे हैं।
#BuniyadKendra#SamajKalyanVibhag
#PhysiotherapyCare
#HealthyBihar
#SevaAurSamman
#SocialWelfareBihar
समेकित सेवा प्रदाता केंद्र (बुनियाद केंद्र) वृद्धजन, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं और सहयोग प्रदान कर रहा है।
बिहार के सभी 101 अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्र समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार कर रहे हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 1800-345-6262
@IPRDBihar
#BuniyadKendra
#SamajKalyanBihar
#ElderlyCare
#InclusiveDevelopment
#SocialWelfareBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में राशि का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जानेवाली सेवाओं की तकनीक के माध्यम से गहन निगरानी, सेविका एवं सहायिका तथा शत प्रतिशत लक्षित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र जितना अच्छा बनेगा, बच्चों का विकास उतना ही अच्छा होगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि परवरिश योजना सहित अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं के दायरे का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। योजनान्तर्गत दिये जानेवाले लाभ को बढ़ाने हेतु पुनः समीक्षा की जाए।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को सुदृढ़ बनाने के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से सहयोग प्राप्त करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि लाभार्थियों को निर्धारित सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
@samrat4bjp
बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य पर सीधा प्रहार है।
आइए, हम सभी मिलकर बाल विवाह के विरुद्ध आवाज़ उठाएँ और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सम्मान एवं अवसरों से परिपूर्ण बचपन प्रदान करने का संकल्प लें।
#StopChildMarriage #BalVivahMuktBihar #WCDCBihar
बाल विवाह की सूचना मिलने पर आज ही 1098 पर संपर्क करें।
@DoSWBihar@IPRDBihar
कम उम्र में शादी मतलब सपनों पर विराम।
आइए मिलकर बाल विवाह को ना कहें और हर बच्चे को पढ़ने और आगे बढ़ने का हक दें। बाल विवाह नहीं, शिक्षा ही सही भविष्य की चाबी है।
@IPRDBihar
#स्टॉपचाइल्डमैरेज#शिक्षा_पहले #बचपन_सुरक्षित#हर_बच्चा_पढ़े#ChildRights#EndChildMarriage
#SafeChildhood
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर आंगनवाड़ी केंद्र का लक्ष्य बच्चों को पोषण, सुरक्षा और मुस्कान देना। यदि किसी केंद्र पर यह सुविधा न मिले तो 181 पर शिकायत दर्ज करें, क्योंकि हर बच्चे का अधिकार है स्वस्थ बचपन।
@IPRDBihar#सेहतमंदबचपन#आंगनवाड़ीसेवा#पोषणअभियान#बिहारसरकार
#बालविकास#स्वस्थबिहार